खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao BSA Inspection | School Principal Financial Irregularity Probe

खेल सामग्री का पैसा प्रधान शिक्षिका के खाते में पहुंचा:उन्नाव में BSA के निरीक्षण में नहीं मिला सामान, बोले कार्यवाही करेंगेउन्नाव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) शैलेश कुमार पाण्डेय ने बुधवार सुबह नवाबगंज ब्लॉक के कई स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय पिडहरी में वित्तीय गड़बड़ी का मामला सामने आया। बुधवार शाम चार बजे बीएसए ने मामले कि जानकारी दी।

निरीक्षण में पता चला कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के खेल मद की रकम प्रधान शिक्षिका महिमा द्विवेदी के निजी खाते में ली गई थी। BSA ने जब इस रकम के खर्च से जुड़े कागजात और खरीदी गई खेल सामग्री मांगी, तो प्रधान शिक्षिका कुछ भी नहीं दिखा पाईं।

BSA शैलेश पांडे ने बताया कि उन्होंने नवाबगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दुन्दपुर, प्राथमिक विद्यालय खजूर, कंपोजिट विद्यालय परसंदन और प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में पढ़ाई, छात्रों की उपस्थिति और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी। साथ ही निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की शैक्षिक दक्षता का भी आकलन किया।

BSA शैलेश कुमार पाण्डेय ने बुधवार सुबह नवाबगंज ब्लॉक के कई स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया।BSA शैलेश कुमार पाण्डेय ने बुधवार सुबह नवाबगंज ब्लॉक के कई स्कूलों का अचानक निरीक्षण किया।

मामला सामने आने के बाद अब रकम के इस्तेमाल और दस्तावेजों की स्थिति पर सवाल खड़े हो गए हैं। BSA ने कहा है कि इस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, रकम कितनी थी और उस पर अंतिम रूप से क्या कार्रवाई होगी, यह जांच के बाद ही साफ होगा।

शिक्षक एक-दूसरे को फोन कर बीएसए के अगले निरीक्षण स्थल की जानकारी लेते रहे। अधिकारियों के लगातार निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के साथ बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। वहीं एक विद्यालय परिसर में ग्रामीण द्वारा अतिक्रमण किए जाने का मामला भी सामने आया। ग्रामीण ने परिसर में अपनी भैंसें बांध रखी थीं। बीएसए के निर्देश पर ग्रामीण ने भैंसों को खोलकर विद्यालय की जमीन को कब्जामुक्त किया। बीएसए ने दोबारा अतिक्रमण मिलने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

    Hindi News Entertainment Bollywood Aishwarya Rai Birthday | Bollywood To Hollywood Career Journey Analysis ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का…

    You Missed

    Las posibles alineaciones titulares para el partido Monterrey vs Xolos

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views

    • 1 views
    ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

    Blue Jackets at Stars projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    Blue Jackets at Stars projected lineups  | NHL.com

    ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 6 views
    ऐश्वर्या @53: मिस वर्ल्ड का ताज जीतकर बनीं ग्लोबल स्टार:विल स्मिथ ने दिया था फिल्मों का ऑफर, फिर भी छोड़ीं कई बड़ी फिल्में

    Barcelona 6-1 Alaves: Lamine Yamal and Raphinha each score twice as Barca return to top of La Liga

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 9 views
    Barcelona 6-1 Alaves: Lamine Yamal and Raphinha each score twice as Barca return to top of La Liga

    प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 7 views
    प्रेम प्रसंग में पाक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत:मेरठ के इस मामले को हाईकोर्ट ने 'किशोरी प्रेम' का मामला माना