उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने फावड़े-कुल्हाड़ी से पीटा, अस्पताल में भर्ती

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao Crime News | Man Attacked With Spade And Axe In Gangaghat

उन्नाव में शौच को गए युवक पर हमला:शराब पी रहे लोगों ने फावड़े-कुल्हाड़ी से पीटा, अस्पताल में भर्तीउन्नाव7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में शौच के लिए गए एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। घटना रविवार देर रात पीपरखेड़ा गांव के पास हुई। घायल युवक को फावड़े और कुल्हाड़ी से पीटने का आरोप है, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीपरखेड़ा निवासी मनोज ने बताया कि वह रविवार रात गांव के पास शौच के लिए गया था। वहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। मनोज के अनुसार, किसी बात को लेकर विवाद हुआ और उन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मनोज ने आरोप लगाया कि जब उसने विरोध किया, तो हमलावरों ने फावड़े और कुल्हाड़ी से उस पर वार किया। इस हमले में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में भर्ती मनोज ने बताया कि मारपीट करने वालों में मनोज और उमेश सहित पांच भाई शामिल थे। हालांकि, वह सभी के नाम नहीं बता सका। उसने यह भी बताया कि घटना से एक दिन पहले भी आरोपितों से हल्की बहस हुई थी, लेकिन उसकी उनसे कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल मनोज को देखा और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। पुलिस की ओर से मामले में तहरीर और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मारपीट के वास्तविक कारण और आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Jhangirabad Jahangirabad Teacher Assaulted | Satyadev College Student Attack छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस…

    BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi BHU Hospital Clash | Security Guard Assaulted CCTV Footage BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर…

    You Missed

    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 2 views
    Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 3 views
    छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

    Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

    BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 4 views
    BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

    我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

    • By dp
    • October 15, 2026
    • 5 views
    सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम