मिलाद-ए-मुस्तफा: उन्नाव में आईबीपी चौराहा सजेगा:एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद की तर्ज पर बनेगा भव्य गेट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao Milad e Mustafa: Grand Gate Inspired By Famous Asian Mosque

मिलाद-ए-मुस्तफा: उन्नाव में आईबीपी चौराहा सजेगा:एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद की तर्ज पर बनेगा भव्य गेटविशाल मौर्य | उन्नाव5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव शहर में मिलाद-ए-मुस्तफा के अवसर पर आकर्षक सजावट और रोशनी की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार शहर के आईबीपी चौराहे पर विशेष स्वागत गेट बनाया जा रहा है, जो आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।

यह भव्य स्वागत गेट एशिया की एक प्रसिद्ध मस्जिद की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। गेट की नक्काशी और सजावट का काम अंतिम चरण में है। कारीगर इसे आकर्षक रूप देने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। कमेटी के सदस्यों के अनुसार, गेट का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

फैजानी कमेटी की ओर से यह गेट बनवाया जा रहा है। कमेटी के सदस्य रहमान पठान ने बताया कि गेट का डिजाइन एक मस्जिद के नक्शे पर आधारित है। तैयारियों में करीब 15 से 16 सदस्य सहयोग कर रहे हैं, जो कारीगरों के साथ मिलकर काम में लगे हैं।

रहमान पठान ने बताया कि 25 अगस्त की शाम करीब सात बजे के बाद लोग गेट का पूरा स्वरूप देख पाएंगे। इस दौरान आईबीपी चौराहा रोशनी से जगमगाएगा और आसपास का क्षेत्र आकर्षक सजावट से सुसज्जित नजर आएगा। शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों में भी विशेष रोशनी की व्यवस्था की जा रही है, जिससे पूरे शहर में उत्सव का माहौल रहेगा।

शहर के आईबीपी चौराहे पर बनेगा शानदार गेट।शहर के आईबीपी चौराहे पर बनेगा शानदार गेट।

यह सजावट पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में मनाए जाने वाले जश्न-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर की जा रही है। रहमान पठान ने शहरवासियों से अपील की है कि वे आज शाम आईबीपी नगरपालिका के सामने पहुंचकर गेट की सजावट देखें और इसे तैयार करने में जुटे कमेटी के सदस्यों व कारीगरों का उत्साह बढ़ाएं।

एशिया की मस्जिद की तरह बनाया जा रहा है गेट।एशिया की मस्जिद की तरह बनाया जा रहा है गेट।

कमेटी के सदस्यों का कहना है कि सजावट का उद्देश्य मिलाद के अवसर पर शहर को आकर्षक रूप देना और लोगों के लिए खूबसूरत नजारा तैयार करना है। गेट पूरा होने के बाद आईबीपी चौराहा लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद है। प्रशासन और पुलिस की ओर से भी पर्व को लेकर तैयारियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Loader Driver Murder Case | Family Accuses Illegal Mining Mafia हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप…

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    Hindi News Entertainment Bollywood Katrina Kaif Statement On Post Delivery Trolling | Bollywood News ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद…

    You Missed

    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    Sexually Transmitted Diarrhea Is Exploding in The US. And It’s Growing Resistant to Medicine

    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    हाथरस में लोडर चालक का शव खेत में मिला:परिवार ने हत्या का आरोप लगाया, अवैध खनन को लेकर विवाद की आशंका

    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    Tennis: Tanagers Rally To Finish Third At State

    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 4 views
    ट्रोलिंग पर कटरीना कैफ का जवाब:दूसरों की सुनेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे; डिलीवरी के बाद लुक को लेकर हुईं ट्रोल, सलमान सपोर्ट कर चुके

    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views
    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग