उन्नाव की मिश्रा कॉलोनी में 10 मकान ध्वस्त:नए पुल के लिए ध्वस्तीकरण अभियान हुआ धीमा, मकानस्वामी बोले- उन्हें जमीन दी जाएं

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao New Bridge Demolition Slow | Homeowners Demand Land

उन्नाव की मिश्रा कॉलोनी में 10 मकान ध्वस्त:नए पुल के लिए ध्वस्तीकरण अभियान हुआ धीमा, मकानस्वामी बोले- उन्हें जमीन दी जाएंउन्नाव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव की मिश्रा कॉलोनी में नए पुल के निर्माण के लिए मकानों को ध्वस्त करने का अभियान जारी है। अब तक कुल 10 मकानों को जमींदोज किया जा चुका है, लेकिन पोकलैंड मशीन के उपयोग के बावजूद ध्वस्तीकरण की गति धीमी बनी हुई है।

यह अभियान रविवार को शुरू किया गया था। प्रशासन और संबंधित विभागों द्वारा पोकलैंड मशीन लगाकर मकानों को गिराने का कार्य कराया जा रहा है। हालांकि, अपेक्षित गति से काम न होने के कारण अभियान निर्धारित समय से पीछे चल रहा है।

गुरुवार को अभियान के दौरान तीन मकानों को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही गिराए गए मकानों की कुल संख्या 10 हो गई है। अभी भी लगभग 28 मकानों को हटाया जाना बाकी है। अधिकारियों ने जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है।

मोहर्रम के त्योहार के कारण शुक्रवार को ध्वस्तीकरण अभियान स्थगित रहा। इस दौरान केवल पहले से गिरे मकानों के मलबे को हटाने का काम जारी रखा गया। शनिवार सुबह से मकानों को गिराने का काम फिर से शुरू कर दिया गया है।

कभी लोगों की चहल-पहल से भरी रहने वाली मिश्रा कॉलोनी अब पूरी तरह बदल गई है। जहां कभी घरों की कतारें थीं, वहां अब ईंट, पत्थर और मलबे के ढेर दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोग पहले ही अपने मकान खाली कर दूसरी जगह जा चुके हैं। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें मुआवजा जो मिला है उससे उनके घर नही बन सकते है, सरकार उन्हें कही भूमि का आवंटन करें, जिससे रहने को छत मिल सके।

नए पुल के निर्माण के लिए चल रही इस कार्रवाई के बाद पूरा इलाका खंडहर जैसा दिख रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ध्वस्तीकरण का काम जल्द पूरा किया जाए, ताकि आगे की निर्माण प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सके और क्षेत्र को व्यवस्थित किया जा सके।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'द वन'- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

    Hindi News Entertainment Bollywood The Vvaan Movie Review | Bihar Forest Mystery Chhathi Maiya Belief ‘द वन’- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी…

    गोविंदा बोले-भले अफेयर हो, पर्सनल लाइफ पर बात मत करो:कोमल के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए लालबागचा राजा गया; मेरे खिलाफ सोची-समझी साजिश

    Hindi News Entertainment Bollywood Govinda Controversy | Lalbaugcha Raja Visit Statement & Personal Life गोविंदा बोले-भले अफेयर हो, पर्सनल लाइफ पर बात मत करो:कोमल के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए…

    You Missed

    ICE wasted millions of taxpayer dollars in rapid push to expand detention capacity, government watchdog finds

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 0 views
    ICE wasted millions of taxpayer dollars in rapid push to expand detention capacity, government watchdog finds

    'द वन'- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 0 views
    'द वन'- मूवी रिव्यू:वन देवी की लोककथा, छठी मइया की आस्था और रहस्य से भरी कहानी, जंगल में छिपा है कौन सा राज?

    Iran offers to reopen Strait of Hormuz within 7 days and restart nuclear talks

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 7 views
    Iran offers to reopen Strait of Hormuz within 7 days and restart nuclear talks

    गोविंदा बोले-भले अफेयर हो, पर्सनल लाइफ पर बात मत करो:कोमल के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए लालबागचा राजा गया; मेरे खिलाफ सोची-समझी साजिश

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 7 views
    गोविंदा बोले-भले अफेयर हो, पर्सनल लाइफ पर बात मत करो:कोमल के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए लालबागचा राजा गया; मेरे खिलाफ सोची-समझी साजिश

    Behind Project Suncatcher, our moonshot to put AI in space

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 8 views
    Behind Project Suncatcher, our moonshot to put AI in space

    जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है

    • By dp
    • September 25, 2026
    • 8 views
    जयपुर- फिल्म 'करण अर्जुन’ के गाने पर नाचीं ममता कुलकर्णी:कॉलेज स्टूडेंट्स के साथ किया डांस, बोलीं- डांस और एक्टिंग मनोरंजन नहीं साधना है