उन्नाव में 21 महिला पुलिसकर्मियों का तबादला:6 साल से थाने में तैनात कर्मियों को हटाकर दूसरे थाने में भेजा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao Woman Police Transfer | 6 Year Posting End

उन्नाव में 21 महिला पुलिसकर्मियों का तबादला:6 साल से थाने में तैनात कर्मियों को हटाकर दूसरे थाने में भेजाउन्नाव2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव पुलिस विभाग में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा जारी आदेश के तहत जिले की 21 महिला पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है।

यह आदेश बुधवार को पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह द्वारा जारी किया गया। इसमें संबंधित महिला कर्मियों को उनके नाम के सामने अंकित नए थानों में तैनाती दी गई है।

सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दें।

जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया

आदेश के अनुसार, महिला थाना उन्नाव में तैनात कई महिला कांस्टेबलों को जिले के विभिन्न थानों में भेजा गया है। इनमें महिला कांस्टेबल मीता कुशवाहा को थाना बिहार, दीप्ति त्रिपाठी को थाना अचलगंज, गीता देवी को थाना दही, अमिता चौधरी को थाना अजगैन, रूबी सुनिता को थाना गंगाघाट और ममता देवी को थाना पुरवा भेजा गया है।

इसी क्रम में राधिका यादव को थाना मौरावां, काजल यादव को थाना असोहा और प्रीति कश्यप को थाना हसनगंज में नई जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रकली को थाना बेहटा मुजावर, अर्चना यादव को थाना सफीपुर, नीलम यादव को थाना मौरावां और रंजना यादव को थाना सोहरामऊ स्थानांतरित किया गया है।

वंदना यादव को थाना बिहार, स्वाती चौधरी को थाना आसीवन और लक्ष्मी देवी को थाना बीघापुर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, महिला थाना में तैनात मनी त्रिपाठी को थाना गंगाघाट, पूनम चौधरी को थाना एफ-84, मनीषा शर्मा को थाना असोहा और जनकी कुमारी को थाना मौरावां भेजा गया है। थाना अजगैन में तैनात प्रियंका शर्मा का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक कार्यालय किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह स्थानांतरण प्रक्रिया विभागीय जरूरतों और कार्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए की गई है। अधिकारियों ने सभी स्थानांतरित कर्मियों को नई तैनाती पर पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Guru Randhawa Performs At EDC Orlando Main Stage | Steve Aoki Collaboration पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने…

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    Hindi News Entertainment Bollywood Daler Mehndi Vs Abhijeet Bhattacharya; Live Concert Row | Gurdeep Mehndi अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के…

    You Missed

    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    Verizon launches holiday deals rewards | About Verizon

    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 5 views
    पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने रचा इतिहास:EDC ऑरलैंडो के स्टेज पर परफॉर्म करने वाले पहले भारतीय, आओकी के साथ गाएंगे 'सिर्रा' का रीमिक्स

    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    Rumor Roundup: Money in the Bank, Creed Brothers leaving WWE, Cruz Montana surprise, more!

    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 6 views
    अभिजीत भट्टाचार्या ने की दलेर मेहंदी की आलोचना:बेटे गुरदीप मेहंदी भड़के, कहा- चंद व्यूज के लिए कुछ भी बोलते हैं; जानिए पूरा मामला

    Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 9 views
    Over 2,000 passengers faced cruise disruption after Coast Guard blocked departure | Fox News Video

    ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी

    • By dp
    • November 7, 2026
    • 7 views
    ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत:पीलीभीत में खटीमा-मझोला ट्रैक पर हादसा; ट्रेन 15 मिनट रुकी