युवती ने थाने में खुद को आग लगाई:गंभीर हालत में मेरठ रेफर, पुलिस जांच में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Bijnor
  • UP Girl Self Immolation | Police Investigation Meerut Referral

इंस्पेक्टर के चैंबर में महिला रेलसर ने आग लगाई:बिजनौर में 60% झुलसी; फौजी प्रेमी शादी से मुकर गया तो रेप की FIR कराई थीजहीर अहमद | बिजनौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिजनौर के कोतवाली शहर थाने में रविवार रात महिला रेसलर ने इंस्पेक्टर के कमरे में पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगा ली। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल ले आया। प्राइमरी इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है।

यह घटना रात करीब पौने 11 बजे हुई। रेसलर लगभग 60 प्रतिशत झुलस गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक झा और एसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह तत्काल शहर कोतवाली पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।

पढ़िए पूरा घटनाक्रम युवती की उम्र 25 साल है। एमएससी की पढ़ाई की है। वह रेसलिंग भी करती है। उसके पिता होमगार्ड थे। काफी समय पहले डीएम आवास पर गोलीकांड में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। युवती का एक भाई भी है।

बताया जा रहा है कि लगभग 3 साल पहले महिला रेसलर की सरस्वती विद्या मंदिर में फौजी सौरभ पुत्र संजू उर्फ सजंय निवासी स्वहेड़ी थाना शहर कोतवाली से मुलाकात हुई थी। सौरभ फौज में है। इस मुलाकात के बाद दोनों काफी करीब आ गए। सौरभ ने महिला रेसलर से फौजी ने शादी का वादा किया था, लेकिन वह बाद में शादी से इनकार कर दिया था।

एसपी अभिषेक झा ने बताया कि युवती ने पहले सौरभ पुत्र संजू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने इस मामले में अंतिम रिपोर्ट (एफआर) लगा दी थी।

इसके बाद युवती ने दोबारा युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल कर दिया था। सौरभ ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश (अरेस्टिंग स्टे) प्राप्त कर रखा है।

दोपहर में थाने आई, रात को आग लगा ली

महिला रेसलर रविवार दोपहर अपनी मां के साथ शहर कोतवाली आई थी। वह पुलिस से लगातार सौरभ पर एक्शन लेने की बात कह रही थी। जब देर रात तक कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली और कोतवाल के कमरे में पहुंची।

चैंबर शहर कोतवाली इंस्पेक्टर अमर सिंह राठौड़ और कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे। आग लगने के बाद महिला रेसलर जान बचाने के लिए चिल्लाने लगी और कोतवाल के कमरे में इधर-उधर भागने लगी। इससे कोतवाल के कमरे के पर्दे में आग पकड़ ली। पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने प्राइमरी इलाज किया। उसकी गंभीर हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। वहां महिला रेसलर की हालत गंभीर है।

पहले भी थाने आ चुकी थी महिला रेसलर और उसकी मां फौजी पर कार्रवाई की मांग को लेकर कई बार थाने आ चुकी हैं। वह फौजी की गिरफ्तारी की मांग कर रही थीं, लेकिन गिरफ्तारी पर कोर्ट से रोक की वजह से पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही थी। इसलिए वह नाराज थी। रविवार रात भी वह फौजी की गिरफ्तारी पर अड़ी रही। जब पुलिसकर्मी उसकी बात नहीं सुने तो उसने पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। आशंका जताई जा रही है कि वह अपने साथ पेट्रोल बोलत में भरकर ले आई थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    यूपीपीसीएल चेयरमैन की नियुक्ति वाली याचिका खारिज:बोर्ड प्रबंधन को भी दी थी चुनौती, हाईकोर्ट ने कहा कुछ ठोस नहीं

    Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Dismisses UPPCL Chairman Appointment Petition यूपीपीसीएल चेयरमैन की नियुक्ति वाली याचिका खारिज:बोर्ड प्रबंधन को भी दी थी चुनौती, हाईकोर्ट ने कहा…

    वरुणा जोन के नए DCP बनाए गए राजेश पाण्डेय:DCP काशी को पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज, प्रमोद कुमार रिलीव हुए

    Hindi News Local Uttar pradesh Varanasi Varanasi Police Reshuffle | Varuna Zone DCP Rajesh Pandey Takes Charge वरुणा जोन के नए DCP बनाए गए राजेश पाण्डेय:DCP काशी को पुलिस लाइंस…

    You Missed

    Sabres at Penguins | How to watch, lineup notes, and storylines | Buffalo Sabres

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 0 views
    Sabres at Penguins | How to watch, lineup notes, and storylines | Buffalo Sabres

    यूपीपीसीएल चेयरमैन की नियुक्ति वाली याचिका खारिज:बोर्ड प्रबंधन को भी दी थी चुनौती, हाईकोर्ट ने कहा कुछ ठोस नहीं

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 0 views
    यूपीपीसीएल चेयरमैन की नियुक्ति वाली याचिका खारिज:बोर्ड प्रबंधन को भी दी थी चुनौती, हाईकोर्ट ने कहा कुछ ठोस नहीं

    ‘Line of Fire’ Review: Peter Krause and Hope Davis Lead NBC’s Silly but Diverting Law Enforcement Family Drama

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 3 views
    ‘Line of Fire’ Review: Peter Krause and Hope Davis Lead NBC’s Silly but Diverting Law Enforcement Family Drama

    वरुणा जोन के नए DCP बनाए गए राजेश पाण्डेय:DCP काशी को पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज, प्रमोद कुमार रिलीव हुए

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 3 views
    वरुणा जोन के नए DCP बनाए गए राजेश पाण्डेय:DCP काशी को पुलिस लाइंस का अतिरिक्त चार्ज, प्रमोद कुमार रिलीव हुए

    Comerica Park will be renamed to Fifth Third Park starting in 2027

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 5 views
    Comerica Park will be renamed to Fifth Third Park starting in 2027

    साइबर अपराधियों का साम्राज्य ध्वस्त करेगी वाराणसी पुलिस:सीपी ने 15 दिन में थानों से मांगी रिपोर्ट, 58 गैंग किए लिस्टेड

    • By dp
    • September 21, 2026
    • 5 views
    साइबर अपराधियों का साम्राज्य ध्वस्त करेगी वाराणसी पुलिस:सीपी ने 15 दिन में थानों से मांगी रिपोर्ट, 58 गैंग किए लिस्टेड