आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें:8 से 10 जून तक परीक्षा, बस स्टेशनों पर सहायता डेस्क भी बनाये जायेंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • UP Police Recruitment Exam June 8 10 | Extra Buses, Help Desks Prepared

आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए रोडवेज चलाएगा अतिरिक्त बसें:8 से 10 जून तक परीक्षा, बस स्टेशनों पर सहायता डेस्क भी बनाये जायेंगे7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून को प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 28 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने विशेष तैयार

.

परीक्षा को लेकर परिवहन विभाग की विशेष तैयारी

परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान सुरक्षित आवागमन और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने रोडवेज के प्रबंध निदेशक पी.एन. सिंह को सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा है। इसके तहत मंडल और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी, जो जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

बस स्टेशनों पर बनेंगे सहायता केंद्र

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रमुख बस स्टेशनों पर परीक्षा सहायता डेस्क स्थापित किए जाएंगे। यहां परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए मार्गदर्शन और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर बसों के अस्थायी रूट डायवर्जन और अतिरिक्त फेरे भी संचालित किए जाएंगे।

चालक-परिचालकों की पर्याप्त तैनाती के निर्देश

परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षा अवधि में बसों, चालकों और परिचालकों की किसी प्रकार की कमी न होने पाए। साथ ही चालक और परिचालकों को परीक्षार्थियों के प्रति सहयोगात्मक और संवेदनशील व्यवहार करने के लिए कहा गया है। बसों की उपलब्धता और संचालन पर वीएलटीडी तथा जीपीएस प्रणाली के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जाएगी।

सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर

परीक्षा के दौरान संचालित होने वाली सभी बसों को तकनीकी रूप से पूरी तरह सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक बस में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, अतिरिक्त पहिया और अन्य आवश्यक उपकरण उपलब्ध रहेंगे। बस स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली सक्रिय रहेगी तथा साफ-सफाई, पेयजल, प्रसाधन और अन्य यात्री सुविधाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध कराई जाएंगी।

आकस्मिक स्थिति से निपटने की भी तैयारी

मार्गों पर प्रवर्तन दल लगातार सक्रिय रहेंगे और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, सभी डीजल पंपों को भी चौबीसों घंटे संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने अभ्यर्थियों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

Hindi News Entertainment Bollywood Pranit More Viral Video Row; Biryani Joke Controversy | Corpses Private Parts ‘शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक’:‘370 की बिरयानी’ विवाद के बीच प्रणित…

पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

Hindi News Entertainment Bollywood Badshah Marriage Rumours Row; Isha Rikhi Viral Photo | Punjabi Actress पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर…

You Missed

Jodie Turner-Smith Could Stop Traffic In Her Red Crocodile Suit

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 0 views
Jodie Turner-Smith Could Stop Traffic In Her Red Crocodile Suit

'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 0 views
'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

Riley Green Concert on TODAY: What You Need to Know

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 1 views
Riley Green Concert on TODAY: What You Need to Know

पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 1 views
पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

Golf WAG Jena Sims gets excited talking about meeting Travis Kelce and reveals that he’s her ‘hall pass’

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 2 views
Golf WAG Jena Sims gets excited talking about meeting Travis Kelce and reveals that he’s her ‘hall pass’

मूवी रिव्यू – ‘मैं वापस आऊंगा’:प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार… इम्तियाज अली की फिल्म इमोशनल करती है, मगर कुछ सवाल भी छोड़ जाती है

  • By dp
  • June 11, 2026
  • 3 views
मूवी रिव्यू – ‘मैं वापस आऊंगा’:प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार… इम्तियाज अली की फिल्म इमोशनल करती है, मगर कुछ सवाल भी छोड़ जाती है