1 जुलाई से चलेगा 'मिशन सेफ फ्यूचर' अभियान:स्कूल वाहनों पर होगी सख्ती, 15 जुलाई तक फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की होगी सघन जांच

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • UP School Vehicle Strict Action | July 15 Fitness, Permit, Safety Checks

1 जुलाई से चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान:स्कूल वाहनों पर होगी सख्ती, 15 जुलाई तक फिटनेस, परमिट और सुरक्षा मानकों की होगी सघन जांचलखनऊ36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग 1 जुलाई से 15 जुलाई तक ‘मिशन सेफ फ्यूचर’ अभियान चलाएगा। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर शुरू होने वाले इस अभियान के तहत बिना फिटनेस, बिना प

.

पहले चरण में स्कूलों को किया जाएगा सचेत

अभियान के पहले चरण में 1 से 7 जुलाई तक परिवहन विभाग स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से संपर्क कर उन्हें सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस और वैध परमिट सुनिश्चित करने के लिए नोटिस देगा। अधिकारी स्कूलों का दौरा कर वाहनों का भौतिक निरीक्षण भी करेंगे और उनकी वास्तविक स्थिति की जांच करेंगे।

जिला स्तर पर होगी सुरक्षा समिति की बैठक

परिवहन आयुक्त ने सभी जिलों में जुलाई के पहले सप्ताह में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक कराने के निर्देश दिए हैं। इन बैठकों में बच्चों के सुरक्षित परिवहन से जुड़े सभी मानकों की समीक्षा होगी। साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा कि वे अपने बच्चों को ले जाने वाले वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जरूर लें।

8 जुलाई से शुरू होगी सख्त प्रवर्तन कार्रवाई

अभियान के दूसरे चरण में 8 से 15 जुलाई तक परिवहन विभाग पुलिस, यातायात पुलिस और शिक्षा विभाग के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाएगा। इस दौरान बिना परमिट, बिना फिटनेस और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल वाहनों का चालान किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें जब्त भी किया जाएगा।

निजी वाहनों की भी होगी जांच

स्कूलों के अलावा उन निजी वाहनों की भी सघन जांच होगी जो नियमों का उल्लंघन करते हुए बच्चों का परिवहन कर रहे हैं। ऐसे वाहनों को तब तक नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक वे वैध फिटनेस और परमिट प्राप्त नहीं कर लेते।

मान्यता रद्द करने तक की होगी कार्रवाई

परिवहन विभाग ने निर्देश दिए हैं कि लगातार चेतावनी के बावजूद यदि कोई स्कूल बिना फिटनेस और बिना परमिट वाले वाहनों का संचालन जारी रखता है तो ऐसे स्कूलों की सूची जिलाधिकारी के माध्यम से शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। जरूरत पड़ने पर संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

Hindi News Local Uttar pradesh Ghazipur Ghazipur Bank Strike Called Off | Banking Services Normal Update देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर…

अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

Hindi News Local Uttar pradesh Ambedkarnagar Ambedkarnagar Power Outage | Electricity Supply Restoration Update अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य;…

You Missed

U.S. Marines injured in recent Iranian attack

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 2 views
U.S. Marines injured in recent Iranian attack

देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 2 views
देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित:गाजीपुर में आज सामान्य रूप से खुलेंगे सभी बैंक, मांगों पर बनेगी उच्चस्तरीय कमेटी

Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
Sombr Goes Full-on Rockstar in Custom ERL Faux-fur Jacket & Cheeky Slogan Belt at the MTV VMAs

अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
अंबेडकरनगर में आंधी-बारिश से बिजली गुल:24 फीडर अब भी बंद, सोमवार तक चालू करने का लक्ष्य; मकोईया उपकेंद्र में काम जारी

Renck: It’s Broncos’ Sean Payton vs. Rams’ Sean McVay with Walton family bragging rights on line

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 4 views
Renck: It’s Broncos’ Sean Payton vs. Rams’ Sean McVay with Walton family bragging rights on line

रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर में जाने पर पिटाई हुई:बचपन में शेविंग लोशन पिया, डॉक्टर ने कहा- पिता नहीं बचेंगे, तो आया पैनिक अटैक

  • By dp
  • September 28, 2026
  • 3 views
रणबीर कपूर@44, जूते पहनकर मंदिर में जाने पर पिटाई हुई:बचपन में शेविंग लोशन पिया, डॉक्टर ने कहा- पिता नहीं बचेंगे, तो आया पैनिक अटैक