स्मार्ट कार्ड डीएल कर्मचारियों को बिना नोटिस नहीं हटाया जाएगा:तबादले के लिए मुख्यालय की अनुमति जरूरी, हर महीने वेतन का देना होगा ब्योरा

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • UP Transport Dept Rules: Smart Card DL Staff Transfer & Salary Guidelines

स्मार्ट कार्ड डीएल कर्मचारियों को बिना नोटिस नहीं हटाया जाएगा:तबादले के लिए मुख्यालय की अनुमति जरूरी, हर महीने वेतन का देना होगा ब्योरालखनऊ4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस परियोजना में काम कर रहे कर्मचारियों को अब बिना नोटिस और उनका पक्ष सुने नौकरी से नहीं हटाया जा सकेगा। परिवहन विभाग ने कर्मचारियों की सेवा, तबादले और वेतन भुगतान को लेकर कार्यदायी संस्थाओं पर कई पाबंदियां लगाई हैं। विभाग

.

परियोजना के तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों, सेंट्रलाइज्ड कार्ड प्रिंटिंग सेंटर (सीसीपीसी) और परिवहन मुख्यालय में कार्यदायी संस्थाओं के जरिए कर्मचारी तैनात हैं। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह के मुताबिक, इन कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों में मनमानी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है।

मनमाने तबादले पर भी रोक

विभाग ने कर्मचारियों के तबादले को लेकर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। किसी कर्मचारी को एक जिले या स्थान से दूसरे जिले या स्थान पर भेजने से पहले मुख्यालय को इसकी जानकारी देना और जरूरी होने पर अनुमति लेना अनिवार्य होगा। इसी तरह परियोजना में नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी मुख्यालय को जानकारी दिए बिना नहीं की जा सकेगी।

नई तैनाती में संबंधित कर्मचारी के अनुबंध की शर्तों और परिवहन आयुक्त की ओर से तय मैनपावर संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

सात तारीख तक देना होगा वेतन का हिसाब

कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर भी जवाबदेही तय की गई है। हर कर्मचारी को महीने में कितना वेतन दिया गया, इसका पूरा विवरण अगले महीने की सात तारीख तक मुख्यालय को उपलब्ध कराना होगा। विभाग की इस व्यवस्था से कर्मचारियों के वेतन भुगतान में देरी या गड़बड़ी पर भी निगरानी रखी जा सकेगी।

परिवहन विभाग का जोर इस बात पर है कि स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ सेवा संबंधी मामलों में पारदर्शी तरीके से कार्रवाई हो और कार्यदायी संस्थाएं अपने स्तर पर मनमाने फैसले न ले सकें।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy: Maharashtra Cyber Seeks Arrest Warrant & LoC महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले…

सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

Hindi News Local Punjab Amritsar Navjot Singh Sidhu Childhood Story | Kapil Sharma Show Jalebi Coins सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े…

You Missed

2026 NFL season, Week 4: What We Learned from Sunday’s games

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 1 views
2026 NFL season, Week 4: What We Learned from Sunday’s games

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 1 views
महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समन पर हनी सिंह नहीं पहुंचे:गाड़ियों में शारीरिक संबंधों पर टिप्पणी मामले में मांगा और समय; अरेस्ट वारंट मांगेगी पुलिस

Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 5 views
Ex-St. Louis Cardinals All-Star Will Be A Yankees Free Agent This Winter

सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
सिद्धू बोले- मैं श्मशान घाट से सिक्के चुराता था:जलेबी के लिए पैसे कम पड़े तो दोस्तों संग गया; कपिल शर्मा शो में किस्सा सुनाया

Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 5 views
Kings vs. Lakers: What to look for in preseason opener as Acuff, Simmons debut

गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया

  • By dp
  • October 6, 2026
  • 4 views
गोविंदा की बेटी टीना ने कोमल रानी पर सवाल टाला:कहा- सिर्फ इवेंट पर बात करें; कोमल का आरोप- सुनीता ने गोविंदा को बर्बाद किया