यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्ज

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Uttar Pradesh Big Breaking News Updates | 19 October 2026 | Today Live News Updates | Agra Lucknow Kanpur Varanasi Prayagraj Meerut Ayodhya: यूपी की आज की बड़ी खबरें लाइव

LIVEयूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्जउत्तर प्रदेशकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

आजमगढ़ में सोमवार तड़के मुठभेड़ में चोरी के 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मुठभेड़ कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में दोनों के बाएं पैर में गोली लगी। प

.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, 7,500 रुपये नकद, दो तमंचे, कारतूस, मोबाइल फोन, एलसीडी टीवी और चोरी में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों की गिरफ्तारी से कप्तानगंज, कंधरापुर और जीयनपुर थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की छह घटनाओं का खुलासा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर….

सहारनपुर कोर्ट में पेश होने का श्रद्धा दुबे को नोटिस: 90 लाख की ठगी से जुड़ी स्कोडा छुड़ाने की कोशिश, शिवा हत्याकांड में फरार

सहारनपुर में आयुष्मान योजना से जुड़े 90.59 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में जब्त स्कोडा कार को छुड़ाने की कोशिश अब अदालत पहुंच गई है। कोर्ट ने श्रद्धा दुबे को नोटिस जारी कर 30 अक्टूबर 2026 को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। पुलिस की जांच में सामने आया था कि कथित ठगी की रकम से खरीदी गई कार का रजिस्ट्रेशन श्रद्धा के नाम पर कराया गया था।

श्रद्धा दुबे लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में भी फरार चल रही है। इधर, सहारनपुर में जब्त कार को रिलीज कराने के लिए डॉ. प्रभात कुमार वर्मा की ओर से अदालत में अर्जी दाखिल की गई है। अब 30 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई में कार के स्वामित्व और उसे छोड़ने की मांग पर आगे की कार्रवाई तय होगी। पढ़िए पूरी खबर…

झांसी में स्टंट करने वाले थाने में लंगड़ाते नजर आए: दोनों युवक कान पकड़कर बोले- गलती हो गई, चलती कार में लटककर बनाई थी रील

झांसी में चलती कार में स्टंटबाजी करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों थाने के अंदर लंगड़ाते हुए नजर आए। वे हाथ जोड़कर और कान पकड़कर गिड़गिड़ाने लगे।

बोले- साहब गलती हो गई, माफ कर दो।अब कभी वो जिंदगी में स्टंटबाजी नहीं करेंगे और न ही ऐसा कोई वीडियो बनाएंगे। पुलिस ने उनकी कार को भी सीज कर दिया। दोनों ने दो दिन पहले कार का गेट खोलकर लटकते हुए रील बनाई थी।

तब से पुलिस उनको ढूंढ़ रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वीडियो जारी किया। इसमें आरोपी पहले स्टंटबाजी करते हुए और फिर थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर…

बरेली में पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति: बोला- गला दबाकर मार डाला, मौके पर पहुंची पुलिस तो महिला जिंदा मिली

‘साहब! मैंने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है, मुझे गिरफ्तार कर लो।’ रविवार को बरेली के बहेड़ी कोतवाली पहुंचते ही एक युवक ने पुलिस से यह बात कही। उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी हरकत में आ गए। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसकी पत्नी रोज किसी न किसी बात पर झगड़ा करती थी, इसलिए उसने उसका गला दबा दिया।

युवक की बात सुनकर पुलिस टीम उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन वहां उसकी पत्नी जिंदा मिली। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पढ़िए पूरी खबर…

फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी की गाड़ी रोकने की कोशिश, हरियाणा में हथियार दिखाकर डराया, ड्राइवर ने कार भगाकर बचाई जान

फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी ने आरोप लगाया है कि हरियाणा में कुंडली और मुरथल के बीच सफेद गाड़ी में सवार लोगों ने हथियार दिखाकर उनकी गाड़ी रोकने की कोशिश की। रविवार रात करीब 8:28 बजे हुई इस घटना के दौरान उनके ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी और रफ्तार बढ़ाकर आगे निकल गया। अमित जानी ने मुरथल थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

अमित जानी जम्मू में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के बाद नोएडा लौट रहे थे। उनके साथ फिल्म डायरेक्टर भारत सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद थे। अमित जानी के मुताबिक, सफेद गाड़ी में सवार लोगों ने उनकी डिफेंडर SUV को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसके बाद एक व्यक्ति ने हाथ निकालकर रुकने का इशारा किया और हथियार दिखाया। पढ़िए पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सनी देओल@69; गुस्से में फाड़ी जींस:अनिल कपूर का गला दबाया; लड़ाई में पैर में घुसी रॉड, जानिए रियल लाइफ ‘गदर’ के किस्से

Hindi News Entertainment Bollywood Sunny Deol Birthday Interesting Facts; Controversy | Anil Kapoor Set Incident & Childhood Anger सनी देओल@69; गुस्से में फाड़ी जींस:अनिल कपूर का गला दबाया; लड़ाई में…

टाइगर पर फायरिंग के दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले:सोनीपत के बताए गए; फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित पानीपत का

Hindi News Local Haryana Panipat Panipat Gangster Anil Pandit | Tiger Shroff Shooting Case USA Dunki Route BREAKINGटाइगर पर फायरिंग के दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले:सोनीपत के बताए गए;…

You Missed

Social Security Announces 3.6 Percent Benefit Increase for 2027

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 0 views
Social Security Announces 3.6 Percent Benefit Increase for 2027

यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्ज

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 1 views
यूपी की बड़ी खबरें:आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार, 6 लाख के जेवर बरामद; 19 से अधिक मुकदमे दर्ज

Bigg Boss Telugu 10: Did Nagarjuna Akkineni reprimand Shalini ahead of elimination as Temper Vamsi gains an edge? Find out

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
Bigg Boss Telugu 10: Did Nagarjuna Akkineni reprimand Shalini ahead of elimination as Temper Vamsi gains an edge? Find out

सनी देओल@69; गुस्से में फाड़ी जींस:अनिल कपूर का गला दबाया; लड़ाई में पैर में घुसी रॉड, जानिए रियल लाइफ ‘गदर’ के किस्से

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 3 views
सनी देओल@69; गुस्से में फाड़ी जींस:अनिल कपूर का गला दबाया; लड़ाई में पैर में घुसी रॉड, जानिए रियल लाइफ ‘गदर’ के किस्से

Rockstar Games is preparing an improved version Red Dead Redemption 2 for PS5

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 4 views
Rockstar Games is preparing an improved version Red Dead Redemption 2 for PS5

टाइगर पर फायरिंग के दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले:सोनीपत के बताए गए; फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित पानीपत का

  • By dp
  • October 19, 2026
  • 5 views
टाइगर पर फायरिंग के दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले:सोनीपत के बताए गए; फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाला अनिल पंडित पानीपत का