कनाडाई नागरिक बना भारतीय वोटर…भाई ने खोला बड़ा राज:सहारनपुर में दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला, सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Saharanpur
  • UP Dual Citizenship Fake Docs Case | CJM Court Application

कनाडाई नागरिक बना भारतीय वोटर…भाई ने खोला बड़ा राज:सहारनपुर में दोहरी नागरिकता और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला, सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिलसहारनपुर13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतीकात्मक फोटो। - Dainik Bhaskarप्रतीकात्मक फोटो।

सहारनपुर में चर्चित बग्गा परिवार में दोहरी नागरिकता और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने को लेकर विवाद सामने आया है। रेलवे रोड स्थित नटराज होटल से जुड़े परिवार के एक सदस्य ने अपने ही भाई और भतीजे के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट में प्रा

.

प्रार्थी हरमोहन सिंह बग्गा ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके भाई ओंकार सिंह बग्गा पिछले करीब 10-12 वर्षों से कनाडा में रह रहे हैं और वहां की नागरिकता प्राप्त कर चुके हैं। उनके पास कनाडा का वैध पासपोर्ट भी है, जो जनवरी 2021 में जारी हुआ और वर्ष 2031 तक वैध है।

वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने का आरोप

प्रार्थना पत्र के अनुसार, ओंकार सिंह बग्गा के परिजन हरप्रीत सिंह बग्गा ने कथित रूप से उनके साथ मिलकर सहारनपुर विधानसभा क्षेत्र की वर्ष 2026 की निर्वाचक नामावली में ओंकार सिंह का नाम दर्ज कराया। आरोप है कि यह जानते हुए भी कि ओंकार सिंह अब भारतीय नागरिक नहीं हैं, पुराने आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेजों का उपयोग कर उन्हें भारतीय नागरिक के रूप में दर्शाया गया।

प्रार्थी का कहना है कि सहारनपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में ओंकार सिंह का नाम दर्ज कराया गया, जबकि वे कनाडा के नागरिक हैं और भारतीय मतदाता बनने के पात्र नहीं थे।

कनाडाई पासपोर्ट पर भारत आने का भी उल्लेख

याचिका में कहा गया है कि ओंकार सिंह बग्गा कनाडाई नागरिक के रूप में 6 अप्रैल 2026 को भारत आए और 25 अप्रैल 2026 को उसी कनाडाई पासपोर्ट के आधार पर वापस कनाडा लौट गए। इसके बावजूद उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज रहा।

प्रार्थी ने आरोप लगाया कि यह कृत्य जानबूझकर और आपराधिक षड्यंत्र के तहत किया गया, जिससे दोहरी नागरिकता जैसी स्थिति उत्पन्न हुई और संबंधित तथ्यों को छिपाया गया।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

हरमोहन सिंह बग्गा ने कोर्ट को बताया कि मामले की शिकायत लेकर वह थाना सदर बाजार पहुंचे थे, लेकिन वहां मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कार्रवाई न होने पर उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 173(4) के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

प्रार्थी ने यह भी कहा है कि वह स्वयं ओंकार सिंह बग्गा का सगा भाई है, लेकिन कथित कृत्य से उसका कोई संबंध नहीं है। इसी कारण उसने कानूनी कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में किसी प्रकार की जवाबदेही उस पर न आए।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 3 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 6 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे