यूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, कई के रुट बदले

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Uttar Pradesh, Ghaziabad, Lucknow, Varanasi, Meerut

LIVEयूपी की बड़ी खबरें:गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, कई के रुट बदलेउत्तर प्रदेश4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गाजियाबाद-नई दिल्ली रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी के छह डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा रात करीब 2 बजकर 36 मिनट पर हुआ। इससे गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई। सूचना मिलते ही दिल्ली मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) और अन्य

.

रेलवे की टीमें तत्काल बहाली कार्य में जुट गईं। ताकि प्रभावित रेलखंड पर जल्द से जल्द आवागमन शुरू किया जा सके। इस घटना के कारण गाजियाबाद-नई दिल्ली, नई दिल्ली-गाजियाबाद, दिल्ली-शाहिबाबाद और शाहिबाबाद-दिल्ली के बीच चलने वाली 16 ट्रेनें रद्द रद्द करनी पड़ीं।

जबकि कुल 53 ट्रेनों प्रभावित हुई। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कुछ ट्रेनों को रद्द किया और कुछ का संचालन निरस्त किया।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर

बलरामपुर से ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तानी ने राजस्थान से विस्फोटक जुटाने का टास्क दिया था

उत्तर प्रदेश एटीएस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े नेटवर्क के लिए काम करने के आरोप में बलरामपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एटीएस के मुताबिक आरोपी सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के एजेंट के संपर्क में आया था और देश विरोधी तथा आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की तैयारी कर रहा था।

एटीएस के प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 29 साल के शहरोज अहमद के रूप में हुई है। वह बलरामपुर जिले के गैसड़ी थाना क्षेत्र के जमधरा गांव का रहने वाला है।

जांच में सामने आया कि पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट के आतंकी नेटवर्क द्वारा भारतीय युवाओं को आर्थिक लालच देकर सोशल मीडिया के माध्यम से स्लीपर सेल तैयार करने और आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी।

एटीएस के अनुसार, जसवीर ने शहरोज को आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार किया और उसे राजस्थान के श्रीगंगानगर जाकर हथियार एवं विस्फोटक सामग्री लेने का निर्देश दिया था।

कांवड़ रूट पर मीट-शराब की दुकानें बंद रहेंगी, DGP बोले- हेलिकॉप्टर, ड्रोन से निगरानी होगी

कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर सोमवार को मेरठ में 5 राज्यों के अफसरों ने मीटिंग की। यूपी, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान के अफसरों ने दोपहर 12 से 3 बजे तक मंथन किया। कांवड़ रूट पर तैयारियों को लेकर सभी राज्य ने अपने प्रजेंटेशन पेश किए।

यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण ने बताया कि कांवड़ रूट पर मीट और शराब की दुकानें बंद रखी जाएंगी। पूरे कांवड़ रूट की हेलिकॉप्टर, ड्रोन और CCTV से निगरानी होगी। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। शहर में एक लेन में कांवड़िए और दूसरी लेन में छोटे वाहन चलेंगे।

हर राज्य के बॉर्डर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, IB, इंटेलिजेंस, LIU की टीम भी एक्टिव रहेगी। कावड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो रही है जो 11 अगस्त तक चलेगी। 11 अगस्त को शिवरात्रि पर लाखों शिव भक्त कांवड़िये भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। यूपी, हरियाणा, दिल्ली से कांवड़िए हरिद्वार पहुंचेंगे। हरिद्वार और गोमुख से जल उठाएंगे।

कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान यूपी के मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा- कांवड़ रूट पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था, जल निकासी और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। कांवड़ शिविर तय मानकों पर हों। पढ़ें पूरी खबर…

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में AIMIM का प्रदर्शन:बरेली में CM के नाम ज्ञापन सौंपा, कार्यकर्ता बोले- छात्रों का भविष्य दांव पर लगा

Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly AIMIM Protest Against Jauhar University Demolition | Bareilly News जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में AIMIM का प्रदर्शन:बरेली में CM के नाम ज्ञापन…

CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई

Hindi News Entertainment Bollywood Kunika Sadanand Delhi CJP Protest Controversy | Actress Argument Video CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की…

You Missed

जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में AIMIM का प्रदर्शन:बरेली में CM के नाम ज्ञापन सौंपा, कार्यकर्ता बोले- छात्रों का भविष्य दांव पर लगा

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 2 views
जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई के विरोध में AIMIM का प्रदर्शन:बरेली में CM के नाम ज्ञापन सौंपा, कार्यकर्ता बोले- छात्रों का भविष्य दांव पर लगा

Flood watch issued for 14 N.J. counties. Severe thunderstorms to slam state Tuesday.

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 4 views
Flood watch issued for 14 N.J. counties. Severe thunderstorms to slam state Tuesday.

CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 2 views
CJP प्रदर्शन में मौत के दावे पर भड़कीं कुणिका सदानंद:बोलीं- गलत-गलत बात मत फैलाइए; एक्ट्रेस की पुलिस से बहस भी हुई

Michael Saylor Calls Corporate Bitcoin Adoption Necessary and Inevitable

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 3 views
Michael Saylor Calls Corporate Bitcoin Adoption Necessary and Inevitable

अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे रहते हैं, वे चैंपियन

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 4 views
अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती हुए थे:ब्लॉग में सर्जरी और ICU का जिक्र, लिखा- जो डटे रहते हैं, वे चैंपियन

A six-year-old entered an iron lung after polio. More than 70 years later, he had become the world’s longest-known survivor

  • By dp
  • July 21, 2026
  • 2 views
A six-year-old entered an iron lung after polio. More than 70 years later, he had become the world’s longest-known survivor