BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi BHU Hospital Clash | Security Guard Assaulted CCTV Footage

BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखेवाराणसी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल के छोटे गेट के पास देर रात छात्रों के एक गुट और मरीज के तीमारदारों के बीच मारपीट हो गई। किसी बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और मारप

.

अस्पताल के अंदर तक पहुंची मारपीट, सुरक्षाकर्मी से धक्का-मुक्की

मारपीट करते हुए युवक बीएचयू अस्पताल के छोटे गेट के अंदर तक चले गए। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद एक सुरक्षाकर्मी का डंडा छीन लिया गया। सुरक्षाकर्मी ने जब बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की तो युवकों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। इसमें उसका मोबाइल टूट गया और हाथ में चोट भी आई। घटना के बाद घायल सुरक्षाकर्मी ने अपने अधिकारियों को इसकी शिकायत की।

दुकानदारों में दहशत, पुलिस के पहुंचने से पहले भागे युवक

अस्पताल के छोटे गेट के आसपास देर रात तक चाय और दवा की दुकानें खुली रहती हैं। मारपीट शुरू होने के बाद इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद बढ़ता देख कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर वहां से हटने लगे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट में शामिल युवक फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में नियमित पुलिस गश्त नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। अस्पताल के आसपास मरीजों और उनके तीमारदारों की आवाजाही देर रात तक बनी रहती है। ऐसे में मारपीट की घटना से उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की कोशिश

घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मारपीट में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। वहीं, विश्वविद्यालय स्तर पर भी मामले की जांच की जा रही है कि मारपीट करने वाले युवक बीएचयू के छात्र हैं या बाहरी। घटना के दौरान एक युवक के भी चोटिल होने की बात सामने आई है, हालांकि उसके साथ मौजूद लोगों की ओर से फिलहाल कोई शिकायत नहीं की गई है।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

Hindi News Entertainment Bollywood Salman Khan Shares Matching Cowboy Hat Photos With Salim Khan | Real Monster सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे,…

परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी

Hindi News Local Chandigarh Parmish Verma & Harman Brar Rishikesh Concert | Viral Video Update परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट;…

You Missed

Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 2 views
Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 2 views
BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
我差點因為常見警訊都不存在而上了人工智慧求職詐騙的當 我是這樣識破的 – Business Insider Taiwan

सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
सलमान ने पिता सलीम खान संग शेयर की तस्वीरें:दोनों काउबॉय हैट में दिखे, बोले- वह ‘असली मॉन्स्टर’ हैं, हम सब के बाप में है दम

Three Nuggets Players With Something to Prove in Clippers Game

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views

  • 6 views
परमीश वर्मा ने गर्लफ्रेंड को स्टेज पर बुलाकर गले लगाया:पंजाबी सिंगर बोले- ये स्पेशल गेस्ट; महीना पहले पत्नी से तलाक की बात कही थी