पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी मामले को CM ने लिया संज्ञान:3 सदस्यों की टीम करेगी जांच,BHU के छात्र बोले- मामले कि निष्पक्ष जांच हो

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • BHU Pro TK Lahiri Assault Case | Varanasi Probe Committee & CM Yogi

पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी मामले को CM ने लिया संज्ञान:3 सदस्यों की टीम करेगी जांच,BHU के छात्र बोले- मामले कि निष्पक्ष जांच होवाराणसी22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक सर्जन रहे पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी के साथ वार्ड में मारपीट के आरोप मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर, आईएमएस निदेशक और डीसीपी काशी को रखा

.

सबसे पहले अब जानिए मामले की शुरुआत कहां से हुई

पद्मश्री प्रो. टीके लहरी 27 जनवरी से बीएचयू अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक, 29 अगस्त की रात सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक की पांचवीं मंजिल पर स्थित कार्डियोथोरेसिक विभाग के आईसीयू में उनके साथ मारपीट की गई। परिजनों का कहना है कि 1 सितंबर को विभाग के स्तर से उन्हें घटना की जानकारी मिली।

यह मेल की कापी जिसपर जांच शुरू हुई।यह मेल की कापी जिसपर जांच शुरू हुई।

इसके बाद उन्हें प्रो. लहरी को लगी चोटों से संबंधित फोटो और वीडियो उपलब्ध कराए गए। परिजनों ने ईमेल के माध्यम से बीएचयू के कुलपति, आईएमएस बीएचयू के निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक से शिकायत की। परिजनों ने प्रो. लहरी की मेडिकल जांच कराने की मांग की है। लेकिन कोई भी परिजन उनसे मिलने के लिए खुद बीएचयू अस्पताल नहीं पहुंचा।

यह वह तस्वीर है जिसमें चोट लगा दिखाई दे रहा।यह वह तस्वीर है जिसमें चोट लगा दिखाई दे रहा।

प्रो. लाहिड़ी मेरे गुरु,आरोप गलतः डॉ. अरविंद पांडेय

डॉ. अरविंद पांडेय ने कहा – प्रो. लाहिड़ी मेरे गुरु हैं। मैं उनके साथ मारपीट के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। वह थूक रहे थे। मैंने बस मुंह की तरफ हाथ बढ़ाकर रोकने का प्रयास किया। पिछले आठ महीने से उनकी सेवा कर रहा हूं। वार्ड में शौच कर देते हैं तो मैं उसे भी साफ कराता हूं। पीटने और गाली देने का आरोप बेबुनियाद और गलत है।

अधिवक्ता ने लंका थाने में तहरीर दी।अधिवक्ता ने लंका थाने में तहरीर दी।

अधिवक्ता ने लंका थाने में दी तहरीर

अधिवक्ता दीपक राय ‘कान्हा’ ने लंका थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि कार्डियोथोरेसिक सर्जन पद्मश्री डॉ. टीके लाहिड़ी के साथ डॉ. अरविंद पांडेय ने मारपीट की। मारपीट से उनके चेहरे और आंख में गंभीर चोट आई है। मुकदमा दर्ज कर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।

ABVP के छात्रों ने पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी से मुलाकात की।ABVP के छात्रों ने पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी से मुलाकात की।

बीएचयू के छात्रों ने किया विरोध

बीएचयू के छात्रों ने परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रो. लाहिड़ी को न्याय दिलाने की मांग की। वहीं दूसरी ओर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) बीएचयू इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने प्रो. लाहिड़ी से मुलाकात की। इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। सहमंत्री जया यादव प्रो. लाहिड़ी को सुरक्षा व्यवस्था देने की मांग की है।

मुख्यमंत्री के आदेश पर निदेशक और मंत्री मिलने पहुंचे।मुख्यमंत्री के आदेश पर निदेशक और मंत्री मिलने पहुंचे।

क्या बोले निदेशक और एमएस

आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार के अनुसार प्रो. टीके लाहिड़ी के साथ मारपीट नहीं हुई है। मैंने खुद जाकर हालचाल लिया है। डॉ. अरविंद पिछले आठ माह से सेवा कर रहे हैं। जो भी आरोप लग रहा है वह गलत है। हमारी टीम लगातार निगरानी कर रही है। वहीं, अस्पताल के एमएस प्रोफेसर पुनीत के अनुसार मारपीट का आरोप गलत है। बहन की शिकायत के बाद एक टीम जांच के लिए गई थी। मारपीट नहीं हुई है। अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी ही उनकी सेवा कर रहे हैं।

बीएचयू ने जारी किया स्पष्टीकरण

बीएचयू प्रशासन ने इस बीच स्पष्ट किया है कि प्रो. लाहिड़ी के साथ सर सुंदरलाल अस्पताल में कथित मारपीट और दुर्व्यवहार प्रकरण की शिकायत बीएचयू के कुलपति, आईएमएस निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक को ई-मेल पर प्राप्त हुई थी। चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) ने तीन सितम्बर को ह्रदय रोग, सामान्य मेडिसिन, मनोचिकित्सा, वृद्धावस्था रोग, न्यूरोलोजी, क्रिटिकल केयर और, टीबी और छाती रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकों से डॉ. लाहिड़ी के स्वास्थ्य की जांच का आदेश जारी किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की रिपोर्ट के अनुसार डॉ लाहिड़ी उम्र जनित शारीरिक और मानसिक बीमारियों के चलते अपने उपचार, नित्यकर्म तथा साफ-सफाई में भी आनाकानी करते रहते हैं।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, रजनीकांत ने बनाया खास रिकॉर्ड

Hindi News Entertainment Bollywood Rajinikanth Jailer 2 Record | 2026 Third Highest Grossing Indian Film ‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय…

पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, मुआवजा देने का आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय नुकसान की भरपाई करना अधिकारियों की जिम्मेदारी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Allahabad High Court Verdict: Officials Liable For Petrol Pump Losses पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, मुआवजा देने का आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय नुकसान की भरपाई…

You Missed

Sitios web de todo el mundo quedan desactivados tras detectarse una falla de seguridad crítica en internet – BBC News Mundo

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 0 views
Sitios web de todo el mundo quedan desactivados tras detectarse una falla de seguridad crítica en internet – BBC News Mundo

‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, रजनीकांत ने बनाया खास रिकॉर्ड

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 1 views
‘जेलर 2’ ने 6 दिनों में कमाए 500 करोड़ रुपए:2026 की तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बनी, रजनीकांत ने बनाया खास रिकॉर्ड

“As good as Broadchurch”: Deadwater Fell is the “fantastic” crime drama to binge this week

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 4 views
“As good as Broadchurch”: Deadwater Fell is the “fantastic” crime drama to binge this week

पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, मुआवजा देने का आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय नुकसान की भरपाई करना अधिकारियों की जिम्मेदारी

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 2 views
पेट्रोल पंप डीलरशिप रद्द, मुआवजा देने का आदेश:हाईकोर्ट ने कहा- वित्तीय नुकसान की भरपाई करना अधिकारियों की जिम्मेदारी

Arda Güler Expected to be Entrusted as Real Madrid’s Creative Engine in Tactical Shift Against Roma – Turkish Football

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 5 views
Arda Güler Expected to be Entrusted as Real Madrid’s Creative Engine in Tactical Shift Against Roma – Turkish Football

प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग की नवरात्रि पूजा:निक जोनस ने भी किया हवन; मालती ने पहना ‘जय माता दी’ लिखा स्कार्फ

  • By dp
  • October 21, 2026
  • 5 views
प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग की नवरात्रि पूजा:निक जोनस ने भी किया हवन; मालती ने पहना ‘जय माता दी’ लिखा स्कार्फ