बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स:यूट्यूब देखकर दवा खरीदी, गर्लफ्रेंड की मौत के बाद भागा; 2 साल से अफेयर था

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Nursing Student Death | Boyfriend Forced Abortion

बॉयफ्रेंड ने नर्सिंग छात्रा को जबरन खिलाई अबॉर्शन पिल्स:यूट्यूब देखकर दवा खरीदी, गर्लफ्रेंड की मौत के बाद भागा; 2 साल से अफेयर थावाराणसी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में 19 साल की नर्सिंग छात्रा की मौत हो गई। उसका शव के एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने छात्रा के बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि हमारा 2 साल से अफेयर था। वह प्रेग्नेंट हो गई थी।

.

मैं उस पर गर्भपात का दबाव बना रहा था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। फिर मैंने एक प्लान बनाया। उसे हॉस्टल बुलाया। यहां जबरन उसे अबॉर्शन की दवा खिला दी। दवा खाते ही उसके पेट में तेज दर्द हुआ। उल्टी और ब्लीडिंग शुरू हो गई। वह बाहर की तरफ भागी और सीढ़ियों से नीचे गिर गई। उसके कपड़े खून से भीग गए थे। यह देखकर मैं जौनपुर भाग आया।

दरअसल, बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे नर्सिंग छात्रा का शव हॉस्टल की सीढ़ी पर पड़ा था। उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। इलेक्ट्रीशियन ने शव देखा तो शोर मचाया। लोग उसे लहूलुहान हालत में उसे पास के शिव सर्जिकल नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्रा के पिता सिपाही हैं। वह सारनाथ थाना कैंपस स्थित पुलिस कालोनी में रहते हैं। छात्रा शिव सर्जिकल नर्सिंग होम नर्सिंग कॉलेज में JNM द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।

इसी बॉयज हॉस्टल में छात्रा का दोस्त रहता है, इसी के बाहर छात्रा का शव मिला है।इसी बॉयज हॉस्टल में छात्रा का दोस्त रहता है, इसी के बाहर छात्रा का शव मिला है।

पुलिस ने जौनपुर से छात्रा के बॉयफ्रेंड को पकड़ा

पुलिस ने छात्रा की कॉल डिटेल खंगाली। उसके घरवालों से बात की। हॉस्टल के गार्ड से बात की तो पता चला कि छात्रा हॉस्टल में जौनपुर के करियाव मीरगंज निवासी मोहम्मद शमीर से मिलने आती थी। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर बुधवार देर शाम उसे जौनपुर से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि हमारे बीच 2 साल से अफेयर था। छुटि्टयों में हम दोनों साथ में घूमते फिरते थे। एक दिन उसने मुझसे कहा कि वह प्रेग्नेंट हो गई है। अल्ट्रासाउंड कराया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह 3-4 माह की प्रेग्नेंट थी।

हम लोगों ने डॉक्टरों से बात की। लेकिन परिजनों के बिना अबॉर्शन के कोई तैयार नहीं हुआ। लेकिन हम दोनों सार्वजनिक तौर पर ऐसा नहीं करना चाहते थे। फिर हम दोनों ने खुद ही अबॉर्शन का प्लान तैयार किया।

वाराणसी में वारदात के बाद देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।वाराणसी में वारदात के बाद देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही।

अबॉर्शन के लिए मेडिकल किताबें पढ़ीं, यूट्यूब पर वीडियो देखे

मेडिकल के छात्र-छात्रा होने के कारण पहले किताबों को पढ़ा, लेकिन कुछ तय नहीं कर पाए। इसके बाद यूट्यूब देखा। हम दोनों ने कई चैनल देखे। इसके बाद अबॉर्शन की दवा खाने पर सहमति बनी। दवा कैसे खाते हैं, यह भी यूट्यूब से देखा। फिर एक ब्रांड की दवा खरीदी।

हम दोनों ने तय किया कि बुधवार को दवा खाएंगे। वह घर से दो लोगों का खाना लेकर मेरे पास हॉस्टल पहुंची।

कमरे में आने के बाद वह डरी और घबराई थी। जब मैंने उसे दवा खाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। मैंने उस पर दबाव बनाया। वह बोली- हम निकाह कर लेते हैं। लेकिन मैंने उसकी एक बात न सुनी। उसे उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन दवा खिला दी।

दवा का डोज अधिक था। एक घंटे बाद मेरी गर्लफ्रेंड के ब्लीडिंग शुरू हो गई। फिर 30 मिनट बाद उसकी हालत और अधिक खराब हो गई। गर्लफ्रेंड ने मुझसे कहा कि मुझे जल्दी अस्पताल लेकर चलो।

बुधवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ और जांच-पड़ताल की।बुधवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ और जांच-पड़ताल की।

ब्लीडिंग अधिक होने के कारण सीढ़ियों पर गिरी

मैं कुछ कहता वह बाहर की ओर भागी। उसके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। लाइट खराब होने के कारण लिफ्ट बंद थी। इस कारण से वह सीढ़ियों से नीचे उतरने लगी। तभी ब्लीडिंग के चलते उसे चक्कर आ गया और गिर पड़ी।

खून देखकर मैं घबरा गया। मैं ऊपर अपने कमरे में आया। ताला बंद किया और बस से अपने घर जौनपुर भाग आया।

हॉस्टल में काम करने आए इलेक्ट्रीशियन ने जैसे ही छात्रा को देखा वह चीखने-चिल्लाने लगा। गार्ड और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गार्ड ने बताया- लड़की पिछले दो दिनों से लगातार यहां देखी जा रही थी।गार्ड ने बताया- लड़की पिछले दो दिनों से लगातार यहां देखी जा रही थी।

दो घंटे हॉस्टल में रही छात्रा

बॉयज हॉस्टल के गार्ड ने बताया- लड़की पिछले दो दिनों से लगातार यहां देखी जा रही थी। मंगलवार को भी वह लड़की यहां आई थी। सामने रोड पर स्थित किराना दुकान से लेकर कैंपस के भीतर लगे पेड़ तक उसने तीन से चार चक्कर (राउंड) लगाए और काफी देर तक अकेले घूमती रही।

गार्ड के मुताबिक, बुधवार सुबह 9:20 बजे वह लड़की सीढ़ियों से अकेले ऊपर चढ़ते हुए सीधे एक कमरे के अंदर दाखिल हुई है। जब कॉलेज पूरी तरह से बंद है और पढ़ाई नहीं चल रही है, तो किसी भी छात्र या लड़की के यहां आने का कोई औचित्य नहीं बनता।

वाराणसी के सारनाथ में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छात्रा ने जांच कराई थी।वाराणसी के सारनाथ में अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छात्रा ने जांच कराई थी।

एसीपी ने बताया- 3 दिन पहले भी छात्रा हॉस्टल आई थी

एसीपी सारनाथ विद्युत सक्सेना ने बताया कि छात्रा के पिता सिपाही हैं। उनकी चंदौली के बलुआ थाने में पोस्टिंग है। वह परिवार के साथ सारनाथ थाना कैंपस स्थित पुलिस कालोनी में रहते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी समेत अन्य सदस्य यहीं रहते हैं।

छात्रा अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर थी। वह सारनाथ थाने के कैंपस में अपने परिवार के साथ रहती थी। वहीं छात्रा का दोस्त मोहम्मद समीर तृतीय वर्ष का छात्र है। समीर इस अपार्टमेंट में चल रहे हॉस्टल में रूम लेकर रहता था। युवती तीन दिन पहले भी उसके रूम पर आई थी।

बताया कि दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है।

————————-

ये खबर भी पढ़ें…

पत्नी को पुलिस परीक्षा दिलाने आए पति की हत्या, सहारनपुर में साले ने कनपटी में गोली मारी

सहारनपुर में 24 साल के युवक की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसके साले ने अपने मामा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक ने चार महीने पहले अपने गांव की लड़की से लव मैरिज की थी। इससे लड़की के परिवार वाले नाराज थे। युवक पत्नी को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए शामली से सहारनपुर आया था। पढ़ें पूरी खबर….

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Aradhana Mishra Mona Prayagraj Visit | Congress Social Justice Meeting आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली…

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Hindi News Local Uttar pradesh Shahjahanpur Shahjahanpur PET Exam Schedule | Exam Centers Guidelines Update शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25,…

You Missed

La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 0 views
आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
McFeely: New Mexico fans enchanted by big game against Bison

शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 4 views
शाहजहांपुर में PET परीक्षा के लिए रूपरेखा तैयार:प्रत्येक पाली में 8688 परीक्षार्थी होंगे शामिल; 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होगी परीक्षा

Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
Lightning at Mammoth projected lineups | NHL.com

अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे

  • By dp
  • October 25, 2026
  • 5 views
अमिताभ बच्चन ने यहीं देखी पहली फिल्म:लता मंगेशकर का पहला मंचीय प्रदर्शन; रॉयल ओपेरा हाउस के दोबारा खुलने के 10 साल पूरे