वाराणसी पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार:चौक इलाके से की थी क्राइम ब्रांच बनकर चांदी की लूट, SOG प्रभारी को लगी गोली

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi Encounter | SOG In Charge Shot During Silver Robbery Arrest

वाराणसी पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, दो गिरफ्तार:चौक इलाके से की थी क्राइम ब्रांच बनकर चांदी की लूट, SOG प्रभारी को लगी गोलीवाराणसी27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़। दो गिरफ्तार। एसओजी प्रभारी घायल। - Dainik Bhaskarवाराणसी में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़। दो गिरफ्तार। एसओजी प्रभारी घायल।

लंका थानाक्षेत्र के लौटुबीर के पास चौक थाने की पुलिस और एसओजी टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को दोनों पैरों में गोली लगी है। वहीं इस कार्रवाई के दौरान बदमाशों की एक गोली एसओजी प्रभारी गौरव कुमार के हाथ पर भी लगी है। तीनों

.

घायल बदमाश चौक थानाक्षेत्र 16 जुलाई को हुई चांदी की लूट में शामिल थे। पुलिस को इनके पास से चोरी की चार किलो चांदी और कुछ नकद पैसे भी बरामद किए हैं।

जवाबी फायरिंग में घायल हुए एसओजी प्रभारी गौरव कुमार।जवाबी फायरिंग में घायल हुए एसओजी प्रभारी गौरव कुमार।

16 जुलाई को हुई थी चांदी की लूट

मौके पर पहुंचे एसीपी दशाश्वमेध ने बताया – 16 जुलाई को चौक थानाक्षेत्र में एक स्वर्ण व्यवसायी के कर्मचारी से 27 किलो चांदी की लूट हुई थी। इस प्रकरण की जांच के लिए पुलिस टीम लगाईं गयी थी। इसी क्रम में सोमवार की रात एसओजी प्रभारी गौरव कुमार और चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा सावन ड्यूटी से खाली होने के बाद रात 12 बजे इसी प्रकरण पर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली की इस लूट की घटना में लिप्त दो अपराधी लूट के माल के साथ लौटुबीर, लंका के पास मौजूद हैं।

एसीपी दशश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने दी मुठभेड़ के संबंध में जानकारी।एसीपी दशश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने दी मुठभेड़ के संबंध में जानकारी।

सूचना पर की घेराबंदी तो कर दी फायरिंग

एसीपी ने बताया – लौटुबीर के पास संदिग्ध एक कार को रुकने का इशारा किया गया लेकिन कार सवार दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसपर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के दोनों पैरों में और एसओजी प्रभारी गौरव कुमार को हाथ में गोली लग गई। जिसके बाद सभी बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया है।

एसओजी और चौक थाने की संयुक्त कार्रवाई ने किया गिरफ्तार।एसओजी और चौक थाने की संयुक्त कार्रवाई ने किया गिरफ्तार।

पूछताछ के बाद की जाएगी अग्रिम कार्रवाई

एसीपी ने बताया – दोनों के पास से लूट की चार किलो चांदी बरामद की गई है। साथ ही नकद रुपए भी मिले हैं। अभी ये हॉस्पिटल में हैं। इनके उपचार के बाद इनसे पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

दोनों आरोपियों ने क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बनकर लूटी थी 27 लाख की चांदी। .दोनों आरोपियों ने क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बनकर लूटी थी 27 लाख की चांदी। .

अब जानिए पूरा मामला…

क्राइम ब्रांच बनकर की थी लूट

वाराणसी की आभूषण मंडी सुड़िया में हेमा ज्वेलर्स के नाम से शॉप चलाने वाले विनय सोनी ने बताया – 16 जुलाई 2026 की शाम 7 बजे के बाद मेरी दुकान का कर्मचारी रेशम कटरा में मौजूद दूकान महालक्ष्मी ज्वेलर्स जा रहा था। उसके पास झोले में 27 किलो 327 ग्राम चांदी थी। जो कुल 26 पीस में थी। मेरे कर्मचारी के साथ महालक्ष्मी ज्वेलर्स का कर्मचारी भी था। यो दोनों गोविंदपुरा मोड़ पर पहुंचे थे की दो अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोका और अर्दब में लेते हुए पूछा झोले में क्या है। इन्होने बताया चांदी है तो उन्होंने उसका झोला ले लिया और खुद को क्राइम ब्रांच का ऑफिसर बताया और मालिक को बुलाकर लाने को कहा।

चांदी लेकर हुआ रफूचक्कर

थाना प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया – विनय जब वहां पहुंचा अपने कर्मचारी के साथ तो दोनों व्यक्ति फरार हो चुके थे। इस बात की सूचना उन्होंने थाने पर दी। जिसके बाद अज्ञात पर पुलिस ने बीएएस की धारा 318(4), 319 (2), 303 (2), 115 (2) और 351 (2) में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और आरोपियों की तलाश की जा रही थी ।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

Hindi News Entertainment Bollywood Shah Rukh Khan Mannat Security Photos; SRK Birthday 2026 | Mumbai Police शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का…

नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

Hindi News Entertainment Bollywood Nora Fatehi Court Reprimand | Sukesh Chandrasekhar Money Laundering Case नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं…

You Missed

Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
Are you registered to vote for the 2026 midterms in New York and New Jersey? Here’s how to check.

शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 3 views
शाहरुख बर्थडे पर फैंस से मिले, सिर झुकाकर शुक्रिया कहा:मन्नत के बाहर जश्न का माहौल, बुर्ज खलीफा-सी लिंक में भी खास विश

Sassuolo-Fiorentina: le formazioni ufficiali

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
Sassuolo-Fiorentina: le formazioni ufficiali

नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 5 views
नोरा फतेही को कोर्ट की फटकार:ठग सुकेश के 200 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग केस में पेश नहीं हुईं, कोर्ट बोला- रवैया ठीक नहीं, हल्के में न लें

Franklinton High School on lockdown after reports of a shooter

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
Franklinton High School on lockdown after reports of a shooter

इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट

  • By dp
  • November 2, 2026
  • 7 views
इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट में बम धमाके की धमकी:तीन स्कूल, मेयर ऑफिस को भी 'खालिस्तानी आर्मी' नाम से ई-मेल भेजा; अमिताभ का बंगला भी टारगेट