- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Illegal Firecracker Raid | Police Seize Stock In Cantt & Kotwali
वाराणसी पुलिस की अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई:कैंट में 20 कुंतल तो कोतवाली 10 में अवैध माल बरामद, जड़ी-बूटी के आड़ में कारोबारवाराणसी2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वाराणसी में 30 कुंतल अवैध पटाखा बरामद।
वाराणसी में सारनाथ थानाक्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री की जद में आकर मकान गिरने के मामले के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने वाराणसी कोतवाली थानाक्षेत्र के दो मकानों में छापेमारी कर 10 कुंतल अवैध पटाखा सामाग्री जब्त किया है। तो वहीं कैंट पुलिस न
.
पुलिस ने गोला दीनानाथ से राजेश गुप्ता और कैंट के कुंज विहार कालोनी से राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। राहुल की जगमग के नाम से कर्णघंटा में दुकान है। फिलहाल दोनों से अलग-अलग थानों पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
बम का कारोबार करने की मिली थी सूचना एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया – कोतवाली प्रभारी को सूचना मिली थी की गोला दीनानाथ में बड़ी मात्रा में बम और आतिशबाजी तैयार करने के लिए सामाग्री का भंडारण किया गया है। इसपर छापेमारी की गई तो गोला दीनानाथ में चिह्नित दो मकानों में बड़ी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ है। जिन्हे कोटवाली थाने पहुंचाने के लिए 25 से अधिक मजदूरों की सहायता ली जा रही है। खबर लिखने तक मजदूर सामग्री कोतवाली थाने पहुंचा रहे थे।
मौके से मकान मालिक गिरफ्तार एसीपी ने बताया – मौके से पुलिस ने चेतगंज के रहने वाले राजेश गुप्ता उर्फ़ राजू को हिरासत में लिया गया है। वह गोला दीनानाथ में जड़ी बूटी का काम करता है। उसी की आड़ में वह बेम बनाने की सामाग्री डंप कर पटाखा बनाने वालों को सप्लाई का काम करता है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसका एक मकान सिगरा में भी है। वहां भी दबिश दी जा रही है।
भारी मात्रा में मिला बोरियम, सल्फर और पोटैशियम एसीपी ने बताया – दोनों मकानों से बेरियम, कार्बोनेट, सल्फर, पोटैशियम, चारकोल, पेपर, क्रैकर और अन्य कच्चा माल बरामद हुआ है। यह भी जांच की जा रही है कि इतना ज्यादा विस्फोटक में इस्तेमाल होने वाला सामान घनी आबादी के बीच कैसे लाया गया। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
चेन्नई से लाता था माल थाना प्रभारी ने बताया – पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह यह माल चेन्नई से मंगाता था। जड़ी-बूटियों के साथ इसे डंप करता था और ऊंचे दामों पर पटाखा व्यापारियों को बेचता था। जिससे वो पटाखे का निर्माण करते थे। फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
एसओजी और पुलिस ने कैंट में की छापेमारी उधर एसओजी और कैंट पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र के कुंजविहार कालोनी में राहुल गुप्ता नामक व्यक्ति के मकान में छापेमारी की है। उसके मकान से 800 पैकट बड़े और छोटे पटाखे मिले हैं। इन पटाखों के भंडारण का लाइसेंस युवक के पास नहीं है। एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक ने बताया – राहुल गुप्ता के गोदाम पर छापेमारी कर पटाखा और उसे बनाने की वस्तु मिली है। ये कुल 20 कुंतल पटाखे हैं।
जगमग इंडस्ट्री का मालिक है राहुल पुलिस ने बताया – राहुल की दुकान जगमग इंडस्ट्री के नाम से कर्णघंटा के पास है। इन्होने कीसी भी प्रकार का भंडारण का लाइसेंस नहीं ले रखा था। ना ही फायर एनओसी थी। सीएफओ मौके पर मौजूद हैं और अग्रिम जांच की जा रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




