"रक्षाबंधन की मिठास को सरकार ने कड़वाहट में बदल दिया":सपा ने सब्जियों की माला पहनकर किया प्रदर्शन, PMO को चीनी भेंट करने पहुंचे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Varanasi
  • Varanasi: Samajwadi Party Protest Against Sugar Price Hike & Inflation

“रक्षाबंधन की मिठास को सरकार ने कड़वाहट में बदल दिया”:सपा ने सब्जियों की माला पहनकर किया प्रदर्शन, PMO को चीनी भेंट करने पहुंचेवाराणसी3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वाराणसी में समाजवादी पार्टी ने चीनी के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता सब्जियों की माला पहनकर पीएमओ कार्यालय की ओर चीनी भेंट करने पहुंचे। इस दौरान नेताओं ने आरोप लगाया कि त्योहारों के समय चीनी, सब्जियों और अन्य जरूरी

.

सपा नेताओं ने कहा कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और दीपावली जैसे त्योहारों के दौरान चीनी की मांग बढ़ती है। ऐसे समय में दाम बढ़ने से आम लोगों को परेशानी हो रही है। नेताओं ने सरकार से महंगाई कम करने की मांग की और कहा कि दाम नियंत्रित नहीं हुए तो पार्टी सड़क पर आंदोलन करेगी।

देखे तस्वीरें….

सब्जियों की माला पहने नजर आए कार्यकर्तासब्जियों की माला पहने नजर आए कार्यकर्ताहाथों में दाल लेकर लगाए नारेहाथों में दाल लेकर लगाए नारे

प्रदेश सचिव बोले- महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव राजीव यादव ने कहा कि लगातार चीनी, सब्जियों और अन्य जरूरी सामानों के दाम बढ़ रहे हैं। इसे लेकर समाजवादी पार्टी और महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पीएमओ कार्यालय में चीनी भेंट कर सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं। अगर महंगाई और जरूरी सामानों के दाम तत्काल कम नहीं किए गए तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।

त्योहारों के समय चीनी महंगी करने का आरोप

पूर्व मंत्री और कैंट विधानसभा की प्रभारी रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि त्योहारों के समय चीनी की मांग बढ़ जाती है। रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और दीपावली जैसे त्योहारों में मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की खपत भी बढ़ती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक तरफ चीनी के दाम बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ सरकार गन्ने का इस्तेमाल एथनॉल बनाने में कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एथनॉल के इस्तेमाल की बात पेट्रोल सस्ता करने के लिए की गई थी, तो पेट्रोल के दाम कम क्यों नहीं हुए।

रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि पहले जो चीनी 45 रुपए किलो मिल रही थी, उसके दाम बढ़ गए हैं। ऐसे में त्योहारों के समय आम लोगों के लिए मिठाई और अन्य चीजें खरीदना महंगा हो रहा है।

बहनों के लिए मिठाई की जगह चीनी का डिब्बा लेकर पहुंचे

रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि रक्षाबंधन मिठास का त्योहार है। बहनें अपने भाइयों के लिए मिठाई लेकर जाती हैं, लेकिन महंगाई के विरोध में वे चीनी का डिब्बा लेकर पीएमओ कार्यालय पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन की मिठास को सरकार ने कड़वाहट में बदल दिया है। एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम कम नहीं हो रहे हैं और दूसरी तरफ चीनी भी महंगी हो रही है। आखिर जनता पर यह दोहरी मार क्यों?”

उन्होंने आरोप लगाया कि जमाखोरी के कारण चीनी के दाम बढ़ रहे हैं और इसका फायदा बड़े व्यापारियों को मिल रहा है। त्योहारों के समय कीमतों पर नियंत्रण होना चाहिए।

PMO से कुछ कदम दूर प्रदर्शन, नेताओं ने सरकार पर साधा निशाना

सपा नेताओं ने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है और पीएमओ कार्यालय के पास पहुंचकर वे सिर्फ अपनी मांगों से जुड़ा आवेदन देना चाहते थे।

नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें आगे जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य त्योहारों के समय बढ़ती महंगाई और चीनी के दामों को लेकर सरकार तक आम लोगों की बात पहुंचाना है।

महिला सभा की अध्यक्ष बोलीं- मिठास के त्योहार को कड़वाहट में बदला

समाजवादी पार्टी महिला सभा की महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में चीनी और अन्य जरूरी सामानों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, “रक्षाबंधन मिठास का त्योहार है, लेकिन योगी-मोदी सरकार ने इस मिठास को भी कड़वाहट में बदल दिया है। महंगाई बढ़ने से सबसे ज्यादा असर आम और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है।”

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

Hindi News Entertainment Bollywood Nana Patekar Prayer Meet Mumbai | Shivaji Satam Tukaram Mundhe Visit नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे…

हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

Hindi News Entertainment Bollywood Honey Singh Controversy | Cyber Cell Summons Over Obscene Statement हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:‘गाड़ी में शारीरिक संबंध’ वाले बयान पर विवाद; पेश…

You Missed

Fernandez defeats Alexandrova for first time since 2022 in Wuhan opener

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 0 views
Fernandez defeats Alexandrova for first time since 2022 in Wuhan opener

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 0 views
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स:सीआईडी फेम शिवाजी साटम और कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने दी श्रद्धांजलि; महाराष्ट्र सरकार ने किया आयोजन

Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 4 views
Another batting paradise greets India and West Indies in Hyderabad

हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 4 views
हनी सिंह को साइबर सेल का चौथा समन:'गाड़ी में शारीरिक संबंध' वाले बयान पर विवाद; पेश न होने पर जारी हो सकता है लुक आउट सर्कुलर

Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 5 views
Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 5 views
बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं