- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Varanasi
- Varanasi Reel Shooting Accident | Teen Shot During Video Creation
वाराणसी में रीलबाजी में युवक को लगी गोली:सोशल मीडिया के लिए 3 दोस्त बना रहे थे वीडियो, घायल की ट्रॉमा में हालत गंभीरवाराणसीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यौहरियापुर गांव में शनिवार दोपहर में रील बनाने के दौरान अचानक चली गोली से गांव का ही रहने वाला 16 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की जानकारी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
.
आनन-फानन में लोग उसे पिंडरा पीएचसी लेकर गए। वहां पर प्राथमिक उपचार और घायल की चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए रेफर कर दिया। घायल को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि ब्यौहरियापुर गांव के रहने वाले प्रहलाद चौहान का पुत्र नीतिन चौहान शनिवार दोपहर में गांव में ही अपने दो दोस्तों के साथ मोबाइल से रील बना रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रील शूटिंग के दौरान ही अचानक गोली चली और नीतिन को लग गई। गोली की तेज आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
घटना की सूचना मिलते ही कठिरांव चौकी पुलिस और फूलपुर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल नीतिन को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए पहले पिंडरा पीएचसी फिर बार में बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link



