नई कहानी लिखूंगा तो बीवी मार देगी:विक्रम भट्ट बोले- बेटी ने प्रेग्नेंसी में फिल्म संभाली, अब नाती और परिवार को समय दूंगा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Vikram Bhatt Family Time | Director Wants To Spend Time With Grandchild

भास्कर इंटरव्यूनई कहानी लिखूंगा तो बीवी मार देगी:विक्रम भट्ट बोले- बेटी ने प्रेग्नेंसी में फिल्म संभाली, अब नाती और परिवार को समय दूंगा4 घंटे पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

विक्रम भट्ट की फिल्मों को पहले नकारा गया, बाद में क्लासिक कहा गया। - Dainik Bhaskarविक्रम भट्ट की फिल्मों को पहले नकारा गया, बाद में क्लासिक कहा गया।

‘हॉन्टेड 3D’ की सफलता के बाद जहां हर कोई विक्रम भट्ट की अगली फिल्म का इंतजार कर रहा है, वहीं डायरेक्टर फिलहाल परिवार को समय देना चाहते हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर अभी नई कहानी लिखने बैठ गए तो शायद बीवी मार दे।

उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कृष्णा प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म के हर शॉट और फ्रेम पर नजर रख रही थीं। अगर वह साथ नहीं होतीं तो शायद फिल्म बन नहीं पाती। विक्रम भट्ट अब नाना बन चुके हैं और नाती के साथ वक्त बिताना चाहते हैं।

सवाल: “हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। क्या इतनी जल्दी ऐसी उम्मीद थी?

जवाब: मुझे उम्मीद और यकीन था कि ‘हॉन्टेड’ और मेरी हॉरर फिल्मों की अपनी ऑडियंस है। कभी वह ज्यादा संख्या में आती है, कभी कम, लेकिन आती जरूर है। हमारा एक प्यार का रिश्ता है। मुझे भरोसा था कि दर्शक मुझे निराश नहीं करेंगे और उन्होंने फिल्म को सफल बनाया। इसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं।

सवाल : पहली हॉन्टेड को भी लोगों ने पसंद किया था। फिर फ्रेंचाइजी आगे बढ़ाने में इतना समय क्यों लगा?

जवाब: मुझे लगता है जिंदगी में हर चीज सही समय पर होती है। आप कितनी भी प्लानिंग कर लें, होता वही है जो ऊपर वाला चाहता है। हमने पहले भी कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बन पाई। फिर लगा कि अब सही समय है और हमने फिल्म बना ली।

सवाल: फिल्म की कास्टिंग कैसे तय हुई? चेतना पांडे और मिमोह को कैसे चुना?

जवाब: मिमोह पहले से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। मजाक में कहूं तो उन्होंने ‘हॉन्टेड’ पर अपना हक जमा लिया है। शुरुआत में दूसरी हीरोइन थी, लेकिन कुछ बातें मैच नहीं हुईं। मैं चेतना के साथ दूसरे प्रोजेक्ट पर सोच रहा था, फिर लगा कि वह इस किरदार के लिए सही रहेंगी। मैंने उन्हें कहानी सुनाई और उन्हें पसंद आ गई।

सवाल: आपने हॉरर सिनेमा को एक अलग पहचान दी। आज के दर्शक हॉरर में क्या नया चाहते हैं?

जवाब: मेरे हिसाब से भारत में हॉरर देखने वाली दो तरह की ऑडियंस है। एक हॉलीवुड स्टाइल हॉरर पसंद करती है, जबकि दूसरी भारतीय अंदाज का हॉरर देखना चाहती है, जिसमें प्यार, रिश्ते और इमोशन हों। मेरी फिल्में दूसरी तरह की ऑडियंस के लिए होती हैं। मेरा मानना है कि फिल्ममेकर का काम मनोरंजन करना है।

सवाल : आपकी फिल्मों में हॉरर और इमोशन साथ चलते हैं। दोनों को कैसे बैलेंस करते हैं?

जवाब: मेरे लिए हॉरर एक लव स्टोरी का विलेन होता है। अगर दर्शक किरदारों से जुड़ेंगे नहीं और उनके लिए महसूस नहीं करेंगे, तो डर भी महसूस नहीं होगा। इसलिए मेरी फिल्मों में रिश्ते और डर साथ चलते हैं।

डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट' 12 जून 2026 को रिलीज हुई है।डायरेक्टर विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ 12 जून 2026 को रिलीज हुई है।

सवाल : हॉरर अभी भी पूरी तरह मेनस्ट्रीम क्यों नहीं बन पाया?

जवाब: मेरा मानना है कि बड़े स्टार्स हॉरर करना पसंद नहीं करते। उन्हें लगता है कि डरते हुए दिखना उनकी इमेज के खिलाफ जाएगा। इसलिए इस जॉनर में कम लोग काम करते हैं। कुछ लोग हॉरर-कॉमेडी बना रहे हैं और कुछ क्लासिक हॉरर।

सवाल : क्या कभी आपने किसी बड़े स्टार को खुद फिल्म का विषय सुझाया?

जवाब: बहुत ज्यादा नहीं। मुझे पहले से अंदाजा होता है कि जो कहानियां मैं बनाना चाहता हूं, जरूरी नहीं कि हर स्टार उन्हें करना चाहे। एक-दो बार कोशिश की, लेकिन मैं ज्यादा फॉलो-अप नहीं करता। किसी पर दबाव भी नहीं डाल सकता। अगर सामने वाला कहता है कि करेगा, तो ठीक है। अगर कहता है कि सोचकर बताएगा, तो मैं समझ जाता हूं कि शायद उसकी रुचि नहीं है।

सवाल : आपको कब लगा कि हॉरर को अपनी पहचान बनाना है और इंडस्ट्री में इसकी अलग जगह बनानी है?

जवाब: जब मुझे लगा कि इस तरह की कहानियां बताना मुझे आता है और इनके लिए मेरी अपनी ऑडियंस है। देखिए, मैं डर बेचने वाला इंसान हूं। हर डायरेक्टर कुछ न कुछ बेचता है— कोई इमोशन, कोई लव स्टोरी और कोई कॉमेडी। मैं डर बेचता हूं। मेरी डर की दुकान है।

किसी भी दुकान की तरह, जब आपकी दुकान चलने लगती है तो आप उसी पर ज्यादा काम करते हैं। बाद में दूसरी चीजें भी कर सकते हैं, लेकिन पहचान वही रहती है। मेरे लिए हॉरर वही पहचान है। जब तक दर्शक आ रहे हैं और उन्हें पसंद आ रहा है, मैं इसी दुनिया में नई कहानियां सुनाता रहूंगा।

सवाल : हर बार हॉरर में कुछ नया लाना कितना मुश्किल होता है?

जवाब: ये चुनौती सिर्फ हॉरर में नहीं, हर जॉनर में होती है। लव स्टोरी में नया एंगल, कॉमेडी में नए गैग्स और एक्शन में नया स्केल चाहिए। इसलिए हर फिल्म में कुछ अलग लाने की कोशिश करनी पड़ती है।

सवाल: आपके लिए बॉक्स ऑफिस ज्यादा मायने रखता है या समय के साथ फिल्मों का पसंद किया जाना?

जवाब: बॉक्स ऑफिस सिर्फ नंबर होते हैं। मेरी कई फिल्मों को रिलीज के समय पसंद नहीं किया गया, लेकिन बाद में वही लोगों की पसंदीदा बन गईं। उदाहरण के तौर पर ‘राज’ को शुरुआत में अच्छे रिव्यू नहीं मिले थे, लेकिन बाद में उसे क्लासिक कहा गया।

पहली ‘हॉन्टेड’ के साथ भी ऐसा ही हुआ। रिलीज के समय आलोचना हुई, लेकिन बाद में लोगों ने उसे पसंद किया। मेरा मानना है कि जो फिल्म समय के साथ टिकती है, वही असली मायने में सफल होती है।

सवाल : आगे भी हॉरर फिल्में बनाएंगे या कुछ नया सोच रहे हैं?

जवाब: अभी मैं कुछ नहीं सोच रहा हूं। इस फिल्म को बनाने में बहुत मेहनत लगी है। थोड़ा आराम करना चाहता हूं और छुट्टियों पर जा रहा हूं। उसके बाद तय करूंगा कि आगे क्या करना है।

सवाल : क्या छुट्टियों में भी नई कहानियों पर काम करेंगे?

जवाब: अभी अगर मैं छुट्टियों में भी नई कहानियों पर काम करने लगूं तो शायद मेरी बीवी मार दे, क्योंकि उन्हें बिल्कुल समय नहीं दे पाया हूं। मेरी बेटी कृष्णा ने भी इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। वह प्रेग्नेंट थीं, लेकिन फिर भी हर शॉट और फ्रेम पर नजर रखती रहीं।

सच कहूं तो अगर वह साथ नहीं होतीं तो शायद फिल्म बन नहीं पाती। अब मैं नाना बन चुका हूं, लेकिन नाती के साथ वक्त नहीं बिता पाया हूं। इसलिए फिलहाल परिवार और नाती के साथ समय बिताना चाहता हूं। उसके बाद आगे की फिल्मों के बारे में सोचूंगा।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

    Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Vs Abhijeet Dipke; Delhi Aura India Tour Concert Video | CJP अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों…

    ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

    Hindi News Entertainment Bollywood Director Sanjay Gupta Passes Away In Mumbai | Bollywood News ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच…

    You Missed

    अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    अभिजीत दीपके की आलोचना पर दिलजीत दोसांझ का जवाब:दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा- पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ, CJP फाउंडर ने माफी मांगी

    Blackhawks at Bruins preview: Boston looks to get back on track in return home – The Boston Globe

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    Blackhawks at Bruins preview: Boston looks to get back on track in return home – The Boston Globe

    ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 3 views
    ऋतिक स्टारर काबिल के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन:किचन में मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद जांच जारी; परिवार ने दर्ज नहीं करवाई शिकायत

    Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    Can’t Wait For Saturday | My guess: Illini will take third straight … barely

    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    Why isn’t Johnny Cardoso playing for Atletico Madrid against Levante? USMNT midfielder injury status