‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर चाहते हैं कि विराट-अनुष्का फिल्म देखें:सहवाग की फिल्म की तारीफ करने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इमोशनल हुए

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Virender Sehwag Praises Hanuman Ansh Movie | Director Vishal Emotional

‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर चाहते हैं कि विराट-अनुष्का फिल्म देखें:सहवाग की फिल्म की तारीफ करने पर डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी इमोशनल हुए5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखने के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपने बच्चे के साथ फिल्म देखने का अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया। सहवाग के रिएक्शन से फिल्म के डायरेक्टर और राइटर डॉ. विशाल चतुर्वेदी इमोशनल हो गए। साथ ही चतुर्वेदी ने कहा कि वो चाहते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी यह फिल्म देखें।

चतुर्वेदी ने NDTV के साथ बातचीत में कहा कि वह हमेशा से क्रिकेट के बड़े फैन रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिस दिन वीरेंद्र सहवाग ने संन्यास लिया, उसके बाद उन्होंने क्रिकेट देखना बंद कर दिया।

डायरेक्टर के मुताबिक, फिल्म की टीम ने सहवाग से इसे देखने की अपील नहीं की थी। इसके बावजूद सहवाग ने अपने बच्चे के साथ खुद फिल्म देखने का फैसला किया और बाद में सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी।

निर्देशक ने कहा- जिंदगी का एक चक्र पूरा हुआ

चतुर्वेदी ने कहा कि सहवाग के फिल्म देखने और उसकी तारीफ करने से उन्हें ऐसा लगा, जैसे उनकी जिंदगी का एक चक्र पूरा हो गया हो। उन्होंने कहा कि सहवाग का यह कदम उनके लिए दिल को छू लेने वाला था।

अब चतुर्वेदी की इच्छा है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी ‘हनुमान अंश’ देखें। उन्होंने कहा, “अगर ऐसा कुछ हो सकता है तो मैं चाहता हूं कि विराट और अनुष्का भी फिल्म देखें।”

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नीम करौली बाबा को अपना गुरु बता चुकी हैं। 2022 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी के साथ कैंची धाम गए थे।एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा नीम करौली बाबा को अपना गुरु बता चुकी हैं। 2022 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेटी के साथ कैंची धाम गए थे।

फिल्म का एक सीन सहवाग के दिल को छू गया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म की तारीफ की।

सहवाग फिल्म के एक सीन से विशेष रूप से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा, “फिल्म का एक सीन मेरे दिल को छू गया, जहां महाराज जी के गले में सांप है और एक भक्त कहता है कि ‘आप तो शिव हैं एकदम भोले’। इस पर महाराज जी जवाब देते हैं- ‘भोले तो तुम हो। आंखें वही देखती हैं जो मन में होता है, और मन वही दिखाता है जो हृदय में होता है।’

सहवाग ने फैंस से कहा कि महाराज जी को पूरी तरह समझना तो मुमकिन नहीं है, लेकिन इस फिल्म के जरिए उनकी एक सुंदर झलक पाना जरूर संभव है। इसलिए जो भी उन्हें जानता है या उनके बारे में सुनना चाहता है, उसे यह फिल्म सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखनी चाहिए।

सहवाग ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से नीम करौली बाबा के बारे में सुन और पढ़ रहे हैं और उनके प्रति उनका गहरा आकर्षण रहा है।सहवाग ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से नीम करौली बाबा के बारे में सुन और पढ़ रहे हैं और उनके प्रति उनका गहरा आकर्षण रहा है।

कंगना रनोट ने ‘हनुमान अंश’ की तारीफ की

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की तारीफ की है। अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने फिल्म को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हनुमान अंश कोई फिल्म नहीं है, यह एक सत्संग है। उन लोगों की खूबसूरती से बुनी गई छोटी-छोटी कहानियां जिन्होंने नीम करौली बाबा का साक्षात अनुभव किया था। अपनी थेरेपी छोड़िए और इसे देखने जाइए।”

कंगना रनोट की पोस्ट।कंगना रनोट की पोस्ट।

मधुर भंडारकर ने फिल्म को केस स्टडी बताया

वहीं, फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने फिल्म को पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक केस स्टडी बताया। उन्होंने कहा, “बिना किसी बड़े स्टार कास्ट वाली यह छोटे बजट की फिल्म, फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अहम केस स्टडी है। यह साबित करती है कि सच्ची निष्ठा और दमदार कहानी हमेशा बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की फिल्मों को मात दे सकती है।”

इसके साथ ही उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी और इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए दर्शकों का आभार जताया।

फिल्म की नेट कमाई ₹60 करोड़ के पार हुई

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बुधवार को भारत में ₹7.75 करोड़ नेट का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹72.97 करोड़ हो गया है। वहीं, अब तक फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई ₹61.88 करोड़ पहुंच गई। अभी तक फिल्म सिर्फ भारत के सिनेमाघरों में चल रही है। वहीं फिल्म 11 सितंबर, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

फिल्म के अहम चेहरों के बारे में जानिए

डायरेक्टर- विशाल चतुर्वेदी

फिल्म हनुमान अंश को 42 साल के विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले विशाल एक डॉक्टर थे। ये उनके निर्देशन की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 2013 की फिल्म वॉर्निंग डायरेक्ट की थी।

विशाल चतुर्वेदी।विशाल चतुर्वेदी।

एक्टर- शोभिनव सत्या

एक्टर शोभिनव सत्या ने हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया। उन्होंने FTII, पुणे से पढ़ाई की है। एक्टिंग के साथ वह असिस्टेंट डायरेक्टर, सेकंड यूनिट डायरेक्टर, स्क्रिप्ट और कंटिन्यूटी विभाग में काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘महापौर’, ‘CID’, ‘रागिनी एमएमएस’ और ‘हैप्पीली एवर आफ्टर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

शोभिनव सत्या।शोभिनव सत्या।

एक्टर- चंदन के.आनंद

चंदन आनंद ने फिल्म में डॉ. राम नंदन भोसले का अहम रोल निभाया है। इससे पहले वो कई फिल्मों और टीवी शो में साइड रोल कर चुके हैं। वह आलू चाट, पार्च्ड, लव आज कल, गुंजन सक्सेना, फाइटर, होमबाउंड जैसी फिल्मों के अलावा टीवी शो बैरिस्टर बाबू, ये प्यार न होगा कम, मीत जैसे कई शो कर चुके हैं।

चंदन के. आनंद।चंदन के. आनंद।

सिंगर-सुनील लोधी

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के चर्चित वायरल गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को सिंगर सुनील लोधी ने गाया है। 25 वर्षीय सुनील नेत्रहीन (दिव्यांग) हैं और वे मध्य प्रदेश के सागर जिले के छोटे से गांव ‘अगरा’ के रहने वाले हैं। वर्षों तक सुनील ने अपने गांव, स्थानीय मेलों और यहां तक कि ट्रेनों में भी भजन व बुंदेली लोकगीत गाए हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद उन्हें फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गाने का मौका मिला।

सिंगर सुनील लोधीसिंगर सुनील लोधी.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

    Hindi News Entertainment Bollywood Bombay High Court Hearing | Imran Khan Visa Notice Case Update इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई;…

    टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

    Hindi News Local Uttarakhand Tehri garhwal tehri Daler Mehndi Controversy | Minister Subodh Uniyal Slams Singer In Tehri टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा…

    You Missed

    Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 1 views
    Best Buy is having a massive sale on this 65-inch Samsung OLED TV before the holidays

    इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 2 views
    इमरान खान को देश छोड़ने के नोटिस का मामला:26 अक्टूबर को बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई; वकीलों ने कहा- 2 साल की उम्र से भारत में रह रहे

    Apple’s $1,999 iPhone Duo puts the company’s status-symbol power to the test

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 2 views
    Apple’s ,999 iPhone Duo puts the company’s status-symbol power to the test

    टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 2 views
    टिहरी-लाइव शो में दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री उनियाल:कहा- बोला तो जा नहीं रहा, गाना क्या गाएंगे, दारू पीके लोगों को बेवकूफ बना रहे हो

    No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 4 views
    No charges filed against driver who killed 2, injured 10 at Stryker Sports Complex, police say

    मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 4 views
    मैनपुरी में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा:शादी को हुए थे 3 साल, एक साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया