सारा के बॉयफ्रेंड बने विशाल वशिष्ठ:किडनैपिंग और किसिंग सीन पर आयुष्मान ने कहा था- जो करना है खुलकर करो, सीन मजेदार बनाते हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Vishal Vashishtha Interview | Pati Patni Aur Woh 2 Kissing Scene, Sara, Ayushmann

सारा के बॉयफ्रेंड बने विशाल वशिष्ठ:किडनैपिंग और किसिंग सीन पर आयुष्मान ने कहा था- जो करना है खुलकर करो, सीन मजेदार बनाते हैं4 दिन पहलेलेखक: वीरेंद्र मिश्र

  • कॉपी लिंक

अभिनेता विशाल वशिष्ठ ने दैनिक भास्कर से बातचीत में अपने संघर्ष, करियर और निजी जिंदगी के अनुभव साझा किए। उन्होंने कोलकाता से मुंबई आकर एक्टिंग शुरू करने, शुरुआती संघर्ष, ‘वीरा’ के बलदेव किरदार की लोकप्रियता और ‘पति पत्नी और वो 2’ में सारा अली खान व आयुष्मान खुराना के साथ काम करने का अनुभव बताया। उन्होंने गोवा शिफ्ट होने, पत्नी के सपोर्ट और सोशल मीडिया के दबाव पर भी बात की।

सवाल: हाल ही में आपकी फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2′ रिलीज हुई है। सारा अली खान के बॉयफ्रेंड का किरदार निभाना कैसा रहा?

जवाब: जब मुझे पता चला कि मैं इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने जा रहा हूं, तो कुछ देर के लिए ओवरवेल्मिंग महसूस हुआ। फिल्म में सारा अली खान, आयुष्मान खुराना, तिग्मांशु धूलिया और मुदस्सर अज़ीज़ जैसे बड़े नाम थे।

लेकिन मैंने खुद को याद दिलाया कि हम सभी अपना काम करने आए हैं। अगर मैं फैन मोमेंट में खो जाता, तो मेरा काम प्रभावित होता। पिछले कुछ सालों में मैंने खुद को कंट्रोल में रखना सीखा है।

सवाल: सेट पर सबसे मजेदार सीन कौन-सा था?

जवाब: एक सीन में मेरा किरदार आयुष्मान खुराना के किरदार को किडनैप कर लेता है और मुझे उन्हें कई बार किस करना था। हम पहली बार शूट पर मिले थे, लेकिन आयुष्मान बहुत सपोर्टिव थे। उन्होंने कहा, “जो करना है खुलकर करो, सीन मजेदार बनाते हैं।” उनकी यह बात हौसला बढ़ाने वाली थी और सीन काफी मजेदार बन गया।

विशाल की फिल्म 'पति पत्नी और वो 2' 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।विशाल की फिल्म ‘पति पत्नी और वो 2’ 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

सवाल: सारा अली खान के साथ कोई खास सीन रहा?

जवाब: मेरा सारा अली खान के साथ कोई सीधा सीन नहीं था। फिल्म में हमारे किरदार लेटर्स के जरिए बात करते हैं। सिर्फ आखिर में एयरपोर्ट वाला एक सीन साथ था। मेरे ज्यादातर सीन आयुष्मान खुराना और तिग्मांशु धूलिया के साथ थे।

सवाल: कोलकाता से मुंबई तक की आपकी जर्नी कैसे शुरू हुई?

जवाब: मैं बचपन से स्टेज और परफॉर्मिंग आर्ट्स में एक्टिव था। पढ़ाई के दौरान एक समय ऐसा आया जब समझ नहीं पा रहा था कि क्या करना है। मैंने कुछ महीनों का ब्रेक लिया। उस दौरान फिल्में देखता और खेलता था। तभी लगा कि परफॉर्मिंग आर्ट्स को ही करियर बनाना चाहिए।

सवाल: उस समय क्या पढ़ाई कर रहे थे?

जवाब: मैं बीकॉम ऑनर्स के सेकंड ईयर में था। उससे पहले कई चीजें ट्राई कीं, लेकिन कहीं मन नहीं लगा। एक्टिंग पहली चीज थी, जिसे करते हुए मुझे खुशी मिल रही थी।

सवाल: परिवार को एक्टिंग के बारे में कब बताया?

जवाब: मैंने अनुपम खेर के एक्टिंग स्कूल “एक्टर प्रिपेयर्स” में ऑनलाइन आवेदन किया था। उसके बाद घरवालों को बताया। उन्होंने तुरंत सपोर्ट किया और कभी रोका नहीं।

सवाल: आपने मार्शल आर्ट्स भी सीखी है?

जवाब: हां, मैंने कई साल मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है। मैं रेड बेल्ट तक पहुंच चुका हूं और दो स्टेप बाद ब्लैक बेल्ट मिल जाएगी। बीच में इंजरी की वजह से रुकना पड़ा था, लेकिन अब फिर से ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

सवाल: मुंबई कब आए?

जवाब: मैं 2012 के आखिर में मुंबई आया था और 2013 से काम शुरू हुआ। शुरुआत में अनुपम खेर के इंस्टीट्यूट में ट्रेनिंग ली और वहीं से इंडस्ट्री को समझना शुरू किया।

सवाल: पहला ब्रेक कैसे मिला?

जवाब: बीकॉम के एग्जाम के दौरान एक ऑडिशन का कॉल आया। मैंने दोस्त के साथ रातभर जागकर ऑडिशन शूट किया और भेज दिया। एग्जाम खत्म होने के एक हफ्ते बाद मैं “क्रेजी स्टूपिड इश्क” का पायलट शूट कर रहा था। सब कुछ बहुत जल्दी हुआ।

सवाल: मुंबई में शुरुआती दिन कैसे थे?

जवाब: शुरुआत में मैं बहन और कजिन के साथ ठाणे में रहता था। बाद में अंधेरी में दोस्तों के साथ घर लिया। मेरे स्कूल के 10-11 दोस्त भी मुंबई में थे, हालांकि कोई एक्टर नहीं था। कोई सीए, कोई फोटोग्राफर और कोई लॉयर था।

सवाल: टीवी इंडस्ट्री का अनुभव कैसा रहा?

जवाब: टीवी ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। मैं 18-20 घंटे काम करने से नहीं डरता था। उस समय सीखना और आर्थिक स्थिरता जरूरी थे। लेकिन कुछ साल बाद लगा कि अब आगे बढ़ना चाहिए।

सवाल: कौन-सा किरदार आज भी दिल के करीब है?

जवाब: “वीरा” का बलदेव। वह किरदार आज भी लोग याद रखते हैं। जहां भी जाता हूं, लोग मुझे बलदेव कहकर बुलाते हैं।

सवाल: फिल्मों और वेब सीरीज की तरफ कब रुख किया?

जवाब: “घर वापसी” मेरे करियर का टर्निंग पॉइंट थी। इसके बाद मुझे जॉन अब्राहम की फिल्म “डिप्लोमैट” मिली। निर्देशक शिवम नायर ने मेरा काम देखकर रोल ऑफर किया।

सवाल: आपने मुंबई छोड़कर गोवा शिफ्ट होने का फैसला क्यों लिया?

जवाब: मुंबई की भागदौड़ से मैं थक गया था। लगा कि लाइफस्टाइल बदलने की जरूरत है। गोवा में शांति, साफ हवा और धीमी रफ्तार की जिंदगी है। मुझे वही चाहिए था।

विशाल ने अपनी बचपन की दोस्त और प्रेमिका दीपकशी मिश्रा से शादी की है।विशाल ने अपनी बचपन की दोस्त और प्रेमिका दीपकशी मिश्रा से शादी की है।

सवाल: आपकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है?

जवाब: हम एक-दूसरे को चौथी क्लास से जानते हैं। 11वीं में डेटिंग शुरू हुई और 2021 में शादी की। हम करीब 18 साल से साथ हैं। मेरी पत्नी फोटोग्राफर और ग्राफिक डिजाइनर हैं। वह मेरे काम में भी मदद करती हैं।

सवाल: लोग कहते हैं कि आपका लुक रणबीर कपूर से मिलता है?

जवाब: स्कूल के दिनों में पहली बार किसी ने यह कहा था। उस समय “बचना ऐ हसीनों” रिलीज हुई थी और मैंने रणबीर कपूर जैसा हेयरकट कराया था। तब दोस्तों ने कहा कि मैं उनकी तरह लग रहा हूं।

सवाल: आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बताइए?

जवाब: मेरी वेब सीरीज “समर ऑफ 76” आने वाली है, जिसे सुधीर मिश्रा ने डायरेक्ट किया है। यह मेरे लिए खास प्रोजेक्ट है। इसके अलावा एक और सीरीज भी आ रही है, जिसमें काम करके मुझे बहुत मजा आया।

सवाल: गोवा में खाली समय कैसे बिताते हैं?

जवाब: सुबह उठकर धूप लेता हूं, कॉफी पीता हूं और जिम जाता हूं। फिर किताबें पढ़ता हूं, कभी बीच पर चला जाता हूं। गोवा की सबसे अच्छी बात वहां की शांत जिंदगी और लोगों की सादगी है।

सवाल: अब तक की जर्नी की सबसे खूबसूरत बात क्या लगती है?

जवाब: मेरी जर्नी हमेशा स्लो और स्टेडी रही है। मैंने कभी रातों-रात स्टार बनने की कोशिश नहीं की। परिवार और दोस्तों ने मुझे हमेशा जमीन से जोड़े रखा। यही सबसे खूबसूरत बात है।

सवाल: सबसे बड़ा चैलेंज क्या रहा?

जवाब: मैं बहुत ज्यादा एक्सट्रोवर्ट नहीं हूं। शोबिज की सोशल लाइफ और लगातार लोगों के बीच रहना मेरे लिए मुश्किल रहा। लेकिन धीरे-धीरे मैंने खुद को बेहतर तरीके से संभालना सीख लिया।

सवाल: सोशल मीडिया फॉलोअर्स को लेकर कितना दबाव होता है?

जवाब: आजकल कास्टिंग में सोशल मीडिया की अहमियत बढ़ गई है। कई बार फॉलोअर्स की संख्या पूछी जाती है। लेकिन कुछ प्रोजेक्ट्स में सिर्फ अच्छा एक्टर चाहिए होता है। सोशल मीडिया मजबूत होना फायदेमंद है, लेकिन जरूरी नहीं कि हर कोई वही करे जो बाकी लोग कर रहे हैं।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

    Hindi News Local Haryana Sonipat Tiger Shroff Firing Case | Shooter Rehan Arrested From Sonipat शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा…

    झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

    Hindi News Local Punjab Jalandhar Mansa: Sidhu Moosewala Tour Cancelled After Parvinder Singh Jhota Murder झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा…

    You Missed

    Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    Joe Montana’s Top 5 Card Sales of All Time

    शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

    • By dp
    • October 20, 2026
    • 0 views
    शूटर रेहान को मिला था ₹2 लाख कमाने का ऑफर:मां का दावा-गुमराह कर फंसाया, हरियाणा पुलिस में जाना चाहता था; टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में अरेस्ट

    Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 3 views
    Abbott’s Elon Musk Records Sought in Election Rival’s Suit (1)

    झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 3 views
    झोटा को इंसाफ के समर्थन में उतरे पंजाबी कलाकार:मूसेवाला का शो रद्द, बब्बू मान-रणजीत बावा परिवार से मिले, दिलजीत ने बताया शहीद

    ‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 5 views
    ‘Tariff Man’ finally found tariffs he doesn’t like | CNN Business

    गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

    • By dp
    • October 19, 2026
    • 5 views
    गोरखपुर में दुर्गा पंडाल से दान पेटी लेकर भागा चोर:CCTV फुटेज से खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस