वोटर बनने के लिए अब घोषणा पत्र जरूरी नहीं:गोरखपुर में फार्म 6 भरना होगा, ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Voter Registration Rule Update | Form 6 Mandatory For New Voters

वोटर बनने के लिए अब घोषणा पत्र जरूरी नहीं:गोरखपुर में फार्म 6 भरना होगा, ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगेगोरखपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में वोटर बनने के लिए अब कोई घोषणा पत्र नहीं भरना होगा। इसको लेकर जो बाध्यता थी, उसे खत्म कर दिया गया है। अब 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा, पहली बार मतदाता बनने वाले, ऐसे लोग जो एसआईआर के समय छूट गए थे, जिनके पास घर नहीं है, महिला व दिव्या

.

आवेदक आनलाइन या आफलाइन, दोनों ही माध्यमों से आवेदन किया जा सकता है। भारत निर्वाचन आयोग 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र नागरिकों के लिए फार्म-6 के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा देता है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जय प्रकाश ने बताया कि जिन पात्र लोगों का नाम विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआइआर के संबंध में 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, वे भी फार्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं।

एसआईआर के समय जरूरी कर दिया गया था घोषणा पत्र

एसआईआर के समय फार्म 6 के साथ घोषणा पत्र भरना जरूरी थी। इसमें 2003 की सूची के अनुसार अपने घर के लोगों के नाम देने थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र लगाने की अनिवार्यता निर्वाचन आयोग ने समाप्त कर दी है। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र भरकर लगाना अनिवार्य नहीं है।

पात्र व्यक्ति संबंधित बीएलओ के माध्यम से आफलाइन आवेदन कर सकते हैं अथवा निर्वाचन आयोग के मतदाता सेवा पोर्टल से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग के अनुसार मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र नागरिक भारतीय नागरिक होना, संबंधित क्षेत्र का सामान्य निवासी होना और अयोग्य न होना जरूरी है।

एसआइआर में कटे थे 6.45 लाख नाम

गोरखपुर में एसआइआर से पहले 36.66 लाख से अधिक मतदाता थे। अभियान में 6.45 लाख से अधिक नाम हटे। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की थी, जो मतदाता तो थे, लेकिन 2003 की मतदाता सूची में अपने, माता-पिता अथवा दादा-दादी के नाम से संबंधित जरूरी जानकारी या अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके।

जिला स्तर पर एसआइआर के बाद जारी आंकड़ों में 6,45,634 नाम हटने और मतदाताओं की संख्या घटकर 30,20,908 होने की जानकारी दी गई थी। एसआइआर के दौरान फार्म छह के साथ घोषणा पत्र के जरिए 2003 के रिकार्ड की जानकारी देना महत्वपूर्ण हो गया था। अब इस अतिरिक्त बाध्यता के हटने से उन लोगों को बड़ी राहत मिलेगी , जो पुराने पारिवारिक रिकार्ड की जानकारी न होने के कारण आवेदन की प्रक्रिया में अटक रहे थे।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

वाहन की टक्कर से हरिद्वार जा रहे युवक की मौत:मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग पर हादसा, 2 दोस्त घायल; परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना किया

Hindi News Local Uttar pradesh Meerut Meerut Kawad Patri Marg Accident | Youth Dies During Haridwar Yatra वाहन की टक्कर से हरिद्वार जा रहे युवक की मौत:मेरठ में कांवड़ पटरी…

स्वच्छता अभियान का आयोजन:बच्चों ने रास्ते में सफाई की, लोगों को कूड़ेदान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया

Hindi News Local Uttar pradesh Mathura St Francis School Gandhi Jayanti Swachhata Abhiyan | Cleanliness Drive स्वच्छता अभियान का आयोजन:बच्चों ने रास्ते में सफाई की, लोगों को कूड़ेदान का उपयोग…

You Missed

Mountain Dew launches bold Pitch Black citrus grape flavour

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 1 views
Mountain Dew launches bold Pitch Black citrus grape flavour

वोटर बनने के लिए अब घोषणा पत्र जरूरी नहीं:गोरखपुर में फार्म 6 भरना होगा, ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 1 views
वोटर बनने के लिए अब घोषणा पत्र जरूरी नहीं:गोरखपुर में फार्म 6 भरना होगा, ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

Royal Caribbean is bringing SpongeBob to sea with a new musical

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 4 views
Royal Caribbean is bringing SpongeBob to sea with a new musical

वाहन की टक्कर से हरिद्वार जा रहे युवक की मौत:मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग पर हादसा, 2 दोस्त घायल; परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना किया

  • By dp
  • October 2, 2026
  • 4 views
वाहन की टक्कर से हरिद्वार जा रहे युवक की मौत:मेरठ में कांवड़ पटरी मार्ग पर हादसा, 2 दोस्त घायल; परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना किया

Warner Bros Film Bosses Michael De Luca, Pam Abdy Out As Paramount Takes Over

  • 3 views
स्वच्छता अभियान का आयोजन:बच्चों ने रास्ते में सफाई की, लोगों को कूड़ेदान का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया