संतों के श्रीमुख से गूंजेगा ब्रज की स्वच्छता का संदेश:प्रवचन,सत्संग और श्रीमद्भागवत कथाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिलाया जाएगा संकल्प

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Braj Swachhta Abhiyan: Sants To Promote Cleanliness In Vrindavan | News

संतों के श्रीमुख से गूंजेगा ब्रज की स्वच्छता का संदेश:प्रवचन,सत्संग और श्रीमद्भागवत कथाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को दिलाया जाएगा संकल्पमथुरा12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतों ने कहा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली को स्वच्छ रखना उनकी सेवा, ब्रज रज का सम्मान और अपनी आस्था के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है - Dainik Bhaskarसंतों ने कहा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली को स्वच्छ रखना उनकी सेवा, ब्रज रज का सम्मान और अपनी आस्था के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है

ब्रज की स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में अब संत समाज भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। गुरुवार की देर शाम को वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में ‘हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ महाअभियान के अंतर्गत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास प

.

संत करेंगे अपील

संत समाज श्रद्धालुओं से अपील करेगा कि वे ब्रज में कहीं भी कूड़ा न फैलाएं, एकल-उपयोग प्लास्टिक का प्रयोग न करें तथा यमुना तट, कुंडों, घाटों, परिक्रमा मार्गों और सभी धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें। बैठक में यह भी कहा गया कि प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु ब्रजधाम आते हैं। यदि संत समाज अपने आध्यात्मिक मंचों से स्वच्छता का संदेश देगा तो यह अभियान जन-जन तक पहुंचेगा और एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले सकेगा।

संत समाज श्रद्धालुओं से अपील करेगा कि वे ब्रज में कहीं भी कूड़ा न फैलाएंसंत समाज श्रद्धालुओं से अपील करेगा कि वे ब्रज में कहीं भी कूड़ा न फैलाएं

संतों ने दिया आश्वासन

बैठक में संत समाज ने वृंदावन में गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर चिंताजनक स्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। साथ ही यह भी कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा और प्रत्येक श्रद्धालु का धार्मिक कर्तव्य है। भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली को स्वच्छ रखना उनकी सेवा, ब्रज रज का सम्मान और अपनी आस्था के प्रति सच्ची श्रद्धा का प्रतीक है। सभी संतों ने अभियान को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

संत समाज ने वृंदावन में गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर चिंताजनक स्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर कीसंत समाज ने वृंदावन में गंदगी और सफाई व्यवस्था को लेकर चिंताजनक स्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की

यह रहे मौजूद

हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है’ महाअभियान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम एवं हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। बैठक में महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, महंत हरिशंकर दास नागा महाराज, महंत सनत दास महाराज, संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज, महंत राम स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, संत रामदेवानंद सरस्वती महाराज, महंत सुंदर दास महाराज, महंत लाडली दास महाराज, संत सच्चिदानंद दास महाराज, संत मदन मोहन दास, संत लाडली शरण दास महाराज,महा मंडलेश्वर नवल गिरी महाराज,समाजसेवी कपिल देव उपाध्याय , हार्टफुलनेस संस्था से निशांत शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री की मंशा ब्रज के स्वच्छता अभियान से जुड़े संत समाज : शैलजाकांत मिश्र

ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ब्रज की स्वच्छता को सेवा और जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए। इससे संत समाज को भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु जब स्वच्छ और सुंदर ब्रज देखेंगे तो उनकी आस्था और भी प्रगाढ़ होगी। उन्होंने संतों से आह्वान किया कि आश्रमों, मंदिरों एवं भंडारों से ही स्वच्छता की शुरुआत करें और अपने प्रभाव क्षेत्र में लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि मथुरा में सीमित सफाईकर्मी हैं, इसलिए जनसहयोग ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

Hindi News Local Uttar pradesh Hardoi Hardoi Controversy | Bhim Army Protest Against Police Over Tractor Issue हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस…

छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

Hindi News Local Uttar pradesh Bulandshahar Jhangirabad Jahangirabad Teacher Assaulted | Satyadev College Student Attack छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस…

You Missed

Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 2 views
Texas Democrat James Talarico faces grilling from voters at town hall in tight Senate race

हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 2 views
हरदोई में ट्रैक्टर को लेकर विवाद, भीम आर्मी का प्रदर्शन:जिलाध्यक्ष ने लगाया पुलिस पर अभद्रता का आरोप

Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 4 views
Elina Svitolina vs. Hanyu Guo prediction, odds, picks for WTA Wuhan Open 2026

छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 5 views
छात्र को थप्पड़ मारा तो साथियों संग शिक्षक को पीटा:बुलंदशहर के कॉलेज जाते समय बस स्टैंड पर किया हमला, बुलंदशहर रेफर

Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 7 views
Florence Pugh Calls This Edenic Destination the “Eighth Wonder of the World”

BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे

  • By dp
  • October 15, 2026
  • 7 views
BHU अस्पताल के छोटी गेट पर मारपीट:सुरक्षाकर्मी का मोबाइल टूटा,युवक को सड़क पर गिराकर मारते दिखे