प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Mathura
  • Vrindavan: Hindu Mahasabha Files Complaint Against Premanand Maharaj Ashram

प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांगराकेश पचौरी | मथुरा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम और कुछ शिष्यों से जुड़ी शिकायतों की जांच कराने की मांग उठी है। अखिल भारत हिंदू महासभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पंडित संजय हरियाणा और श्री परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने सात बिंदुओं पर जांच कराकर आरोप सही पाए जाने पर प्राथमिकी दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की। शिकायत में गोचर भूमि की कथित बिक्री, मारपीट, आश्रम में रहने वाली बालिकाओं की सुरक्षा, एक शिष्य की संदिग्ध मौत और धन-संपत्ति से जुड़े मामलों की जांच कराने का आग्रह किया गया है। ये आरोप शिकायतकर्ताओं की ओर से लगाए गए हैं।

गोचर भूमि और मारपीट के आरोपों की जांच की मांग

रामगोपाल शर्मा ने कहा कि संत प्रेमानंद महाराज के प्रति उनका सम्मान है, लेकिन कुछ शिष्यों की कथित गतिविधियों से संत और मथुरा-वृंदावन की छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने खादर क्षेत्र की गोचर भूमि की कथित बिक्री और स्थानीय लोगों के साथ मारपीट के मामलों की जांच कराने की मांग की।

बालिकाओं की सुरक्षा और शिष्यों के पंजीकरण का मुद्दा

पंडित संजय हरियाणा ने आश्रम में रहने वाले शिष्यों और शिष्याओं के पंजीकरण, उनके परिवारों को सूचना देने की व्यवस्था और नाबालिग बालिकाओं की सुरक्षा की जांच कराने की मांग की। उन्होंने हाल में एक शिष्य की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में भी निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया।

धन और संपत्तियों की जांच कराने की मांग

शिकायत में आश्रम से जुड़े धन के स्रोत, संपत्तियों, वाहनों के काफिले और संत के नाम पर कथित रूप से एकत्र किए जाने वाले धन की पड़ताल कराने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा, शिष्यों पर मारपीट के आरोपों और संत के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आश्रम की व्यवस्थाओं की जांच कराने की बात कही गई।

SP ने दिया निष्पक्ष जांच का आश्वासन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने प्रार्थना पत्र का अवलोकन कर प्रतिनिधिमंडल को उचित जांच और निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अजय शर्मा, आशीष शर्मा, केके शर्मा, लब्बू पंडित, राज शर्मा, हरीश शर्मा और अभिषेक शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

    Hindi News Entertainment Bollywood Goa Police Probe Nana Patekar Death Case | Son Malhar Statement नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत…

    पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'

    Hindi News Local Uttar pradesh Dharmendra Kashyap Bareilly Politics | Samajwadi Party Join Video LIVEपूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ…

    You Missed

    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    Afghanistan look to tick boxes in rare Test outing against confident Bangladesh

    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 2 views
    प्रेमानंद महाराज के शिष्यों की जांच की मांग:अखिल भारत हिंदू महासभा ने एसपी को सौंपा प्रार्थना पत्र, सात बिंदुओं पर जांच की मांग

    Lakers’ need for a big man behind Walker Kessler is only growing

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    Lakers’ need for a big man behind Walker Kessler is only growing

    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 3 views
    नाना पाटेकर की मौत के मामले में पुलिस जांच:गोवा पुलिस ने दर्ज किया अप्राकृतिक मौत का केस; बेटे ने देर रात अंतिम संस्कार की वजह बताई

    HEAD TRIP brings new electronic music festival to Indio

    • By dp
    • October 9, 2026
    • 5 views

    • 4 views
    पूर्व भाजपा सांसद का सपा में जाना लगभग तय:बरेली में धर्मेंद्र कश्यप ने सपाइयों के साथ गाना गाया- 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे'