यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ा मुंबई:हिमाचल के 100 साल पुराने हेरिटेज घर में शिफ्ट हुआ कपल; इसी घर में की थी शादी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Yami Gautam & Aditya Dhar Shift To Himachal Heritage Home | Mandi News

यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ा मुंबई:हिमाचल के 100 साल पुराने हेरिटेज घर में शिफ्ट हुआ कपल; इसी घर में की थी शादी51 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में स्थायी रूप से बसने का फैसला किया है। ‘फ्री प्रेस जर्नल’ की रिपोर्ट के मुताबिक लाइमलाइट से दूर शांत जिंदगी बिताने के लिए दोनों हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित अपने घर में शिफ्ट हो गए हैं।

हालांकि, फिल्मों के काम के सिलसिले में दोनों का मुंबई आना-जाना बना रहेगा। हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में यामी को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस और आदित्य को बतौर प्रोड्यूसर अवॉर्ड मिला था।

शादी से पहले खरीदी थी 25 एकड़ की प्रॉपर्टी

37 साल की यामी गौतम का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। शादी से पहले उन्होंने मंडी के गोहर में 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा था।

लकड़ी और पत्थर से बने इस घर के आसपास बगीचे हैं, जहां सेब, आलू, आलूबुखारा और अदरक उगाए जाते हैं। 40 साल के आदित्य धर और यामी गौतम ने 4 जून 2021 को इसी प्रॉपर्टी में शादी की थी।

आदित्य धर और यामी गौतम ने 4 जून 2021 को इसी प्रॉपर्टी में शादी की थी।आदित्य धर और यामी गौतम ने 4 जून 2021 को इसी प्रॉपर्टी में शादी की थी।

मुंबई के खार में किराए के घर में रहते थे

हिमाचल जाने से पहले यह कपल मुंबई के खार वेस्ट इलाके में एक बड़े अपार्टमेंट में रहता था। यह घर चित्रकार धुरंधर मार्ग पर स्थित है। आदित्य धर ने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के प्रमोशन के दौरान अपने घर के पते का जिक्र भी किया था। ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद कपल के इस घर को खरीदने की चर्चाएं थीं, लेकिन अब उन्होंने हिमाचल को अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है।

2024 में बेटे वेदाविद के माता-पिता बने

यामी और आदित्य मई 2024 में माता-पिता बने थे। उनके बेटे का नाम वेदाविद है। कपल ने अपने बेटे की निजता का ध्यान रखते हुए उसका चेहरा मीडिया और सोशल मीडिया पर नहीं दिखाया है। यामी ने पिछले साल बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, लेकिन उसमें भी चेहरा छिपाकर रखा था।

हाल ही में कपल को मिला नेशनल अवॉर्ड

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में यामी गौतम को फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। वहीं उनके पति फिल्ममेकर आदित्य धर की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म अवॉर्ड मिला।

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के बाद बढ़ी कुल संपत्ति

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी और आदित्य की संयुक्त नेट वर्थ लगभग 100 से 125 करोड़ रुपए है। इसमें यामी गौतम की व्यक्तिगत नेट वर्थ 90 करोड़ रुपए है, जो एक्टिंग और विज्ञापनों से आती है। वहीं फिल्म ‘उरी’ और ‘धुरंधर’ के डायरेक्टर आदित्य धर की संपत्ति 20 से 60 करोड़ रुपए के बीच आंकी गई थी। ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी के को-प्रोड्यूसर होने के नाते उनकी कुल संपत्ति में और बढ़ोतरी हुई है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक:नियमित योग शिविरों की हुई समीक्षा, संगठन विस्तार और प्रशिक्षण पर चर्चा

    Hindi News Local Uttar pradesh Pratapgarh Pratapgarh Patanjali Yog Samiti Meeting | Bhupendra Singh Yoga Camp पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक:नियमित योग शिविरों की हुई समीक्षा, संगठन विस्तार और…

    इंटरव्यू- परिणीति चोपड़ा:स्क्रिप्ट चुनने में लंबी प्लानिंग नहीं, अंतरात्मा की आवाज पर भरोसा करती हूं

    Hindi News Entertainment Bollywood Parineeti Chopra Said I Don’t Plan Long term When Choosing A Script; I Rely On My Inner Voice. इंटरव्यू- परिणीति चोपड़ा:स्क्रिप्ट चुनने में लंबी प्लानिंग नहीं,…

    You Missed

    Angie Nixon responds to Vice President JD Vance’s remarks that she doesn’t belong in America

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 0 views
    Angie Nixon responds to Vice President JD Vance’s remarks that she doesn’t belong in America

    यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ा मुंबई:हिमाचल के 100 साल पुराने हेरिटेज घर में शिफ्ट हुआ कपल; इसी घर में की थी शादी

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 2 views
    यामी गौतम और आदित्य धर ने छोड़ा मुंबई:हिमाचल के 100 साल पुराने हेरिटेज घर में शिफ्ट हुआ कपल; इसी घर में की थी शादी

    Semi-truck driver in deadly Colorado crash on I-70 seeks parole

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    Semi-truck driver in deadly Colorado crash on I-70 seeks parole

    पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक:नियमित योग शिविरों की हुई समीक्षा, संगठन विस्तार और प्रशिक्षण पर चर्चा

    • By dp
    • October 4, 2026
    • 4 views
    पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक:नियमित योग शिविरों की हुई समीक्षा, संगठन विस्तार और प्रशिक्षण पर चर्चा

    Gov. DeSantis reveals ‘major’ Publix news to start the month