जरीन खान के सपोर्ट में आए एजाज खान:पैपराजी को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरे साथ भी बुलिंग हुई

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Zareen Khan Slams Paparazzi At Mumbai Event | Body Shaming Controversy

जरीन खान के सपोर्ट में आए एजाज खान:पैपराजी को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा; एक्ट्रेस बोलीं- मेरे साथ भी बुलिंग हुई5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने सोमवार को एक इवेंट में पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। इवेंट के दौरान उन्होंने बुलिंग और बॉडी शेमिंग पर खुलकर अपनी राय रखी। वहीं, जरीन का वीडियो सामने आने के बाद एक्टर एजाज खान भी पैपराजी पर जमकर भड़क गए।

मीडिया से बातचीत में जरीन ने कहा, ‘मेरे साथ भी बुलिंग हुई है, लेकिन किसी की इतनी हिम्मत नहीं थी कि वह मुझे पहले बुली कर सके या अब कर सके। पता नहीं कैसे, लेकिन मेरे अंदर हमेशा आत्मविश्वास रहा है। मेरे शरीर का आकार, मेरा वजन या मेरी बॉडी कभी मेरी पहचान पर हावी नहीं हुआ।’

जरीन खान कैमरों के सामने डेनिम जैकेट और जींस को डिस्प्ले कर रही थीं।जरीन खान कैमरों के सामने डेनिम जैकेट और जींस को डिस्प्ले कर रही थीं।

एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है। आपको अपनी ताकत किसी और को नहीं देनी चाहिए। क्योंकि अगर आपने ऐसा किया, तो लोग आपको दबाने लगेंगे और बुली करेंगे। इसलिए सबसे जरूरी बात है कि आप जैसे भी हैं, वैसे ही खुद पर पूरा भरोसा रखें। खुद को स्वीकार करें और सबसे बढ़कर, खुद से प्यार करें।’

दरअसल, हाल ही में मुंबई में एक क्लोदिंग ब्रांड के प्रमोशन इवेंट के दौरान जरीन खान पैपराजी पर भड़क गई थीं। वह मीडिया के सामने कपड़ों को डिस्प्ले कर रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक पैपराजी ने उनसे कहा, ‘ड्रेस ट्राई करके दिखाओ।’

यह बात सुनते ही जरीन ने सख्त लहजे में जवाब दिया, ‘फालतूगिरी की बातें नहीं करना मेरे साथ। मैं ऐसी चीजें बर्दाश्त करने वालों में से नहीं हूं। अपनी हद में रहकर बात करना।’ इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

बदतमीजी करने पर वे बुरी तरह भड़क गईं।बदतमीजी करने पर वे बुरी तरह भड़क गईं।

जरीन खान के समर्थन में आए एजाज खान

एक्टर एजाज खान भी जरीन के समर्थन में सामने आए। उन्होंने एक वीडियो जारी कर पैपराजी के एक वर्ग की जमकर क्लास लगाई। एजाज ने कहा कि कुछ लोगों की वजह से पूरे पैपराजी समुदाय की इमेज खराब हो रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना सीखना चाहिए और सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स के लिए किसी भी महिला के साथ इस तरह का व्यवहार करना गलत है।

एजाज ने कहा कि हर महिला किसी की मां, बहन, बेटी या पत्नी होती है। उन्होंने ऐसे लोगों से जरीन खान और उन सभी महिलाओं से माफी मांगने की अपील की, जिनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है। उनका कहना था कि सोशल मीडिया की लोकप्रियता के लिए किसी की गरिमा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

हाल ही में नेहा धूपिया भी दे चुकीं हिदायत

इससे पहले गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड सेरेमनी में नेहा धूपिया पैपराजी पर भड़क गई थीं। एक्ट्रेस ने बैक शॉट लेने और उन्हें पोस्ट करने पर नाराजगी जाहिर की और पैपराजी को कड़े शब्दों में वॉर्निंग भी दी।

सेरेमनी से नेहा धूपिया अवॉर्ड लेकर निकल रही थीं। तभी पैपराजी ने उनके ग्रे हेयर पर कमेंट किया, जिसके जवाब में भड़कते हुए उन्होंने कहा है, ‘बोल लिया? कर लिया? ये बदतमीजी से बैक शॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? कौन लेता है? छापता कौन है? मत करो। मेरा नहीं करना है, किसी का नहीं करना है। बोल-बोलकर थक गए हैं।’

आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘हम लोगों का काम नहीं है ये। हम बाहर आते हैं, तो आप लोग वहां ये सब करते हैं, बैग उठाकर, बुक उठाकर, पीछे से चलते हुए, ये सब नहीं चलेगा अभी। बंद करो ये सब। बहुत इज्जत से आप लोगों से बात करते हैं, ये सब मत करो। मत करो, बिल्कुल ये सब मत करो।’

ये एक्टर्स भी पैपराजी पर हाल ही में भड़के

मलाइका अरोड़ा ने लगाई थी पैपराजी की क्लास

कुछ समय पहले ही मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो पैपराजी पर गुस्सा करती दिखी थीं। दरअसल, एक इवेंट के बाद मलाइका एक शख्स से बात कर रही थीं, लेकिन पैपराजी प्राइवेसी देने के बजाए लगातार उनका वीडियो ले रहे थे। ये देख एक्ट्रेस भड़क गईं और कहा- इधर ही आ जाओ।

सलमान भी पैपराजी पर भड़के थे

वहीं, मई में सलमान खान भी पैपराजी पर भड़क गए थे। दरअसल, वे हिंदुजा अस्पताल पहुंचे थे, जहां से निकलते समय पैपराजी के शोर से एक्टर भड़क गए थे।

हालांकि, बाद में जब सलमान फिल्म राजा शिवाजी की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, तब सभी पैपराजी ने उनसे माफी मांगी थी। सलमान जैसे ही पार्टी में पहुंचे, वैसे ही सभी पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और माफी मांगने लगे। सभी एक साथ, ‘सॉरी भाईजान, जोर से बोलो सॉरी’, कहते दिखे। इसके बाद सलमान ने भी उनकी माफी कबूल कर ली थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTAखबरें और भी हैं…

  • 3 इडियट्स के ‘चतुर’ बोले-नहीं चाहता फुंसुख वांगडू मर जाएं: जीनत अमान ने कहा- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए

    जीनत अमान ने कहा- अपने अच्छे दिमाग को चुपचाप मरते हुए मत देखिए|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:56Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • ‘तारक मेहता’ में क्या जेठालाल का किरदार खत्म होगा?: मेकर्स ने अफवाहों का खंडन किया, दिलीप जोशी शो का हिस्सा बने रहेंगे

    मेकर्स ने अफवाहों का खंडन किया, दिलीप जोशी शो का हिस्सा बने रहेंगे|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar0:34Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • भास्कर इंटरव्यूधुरंधर जैसी फिल्मों पर राजनीतिक दबाव दिखता है: नफीसा बोलीं- युवा बदलते सिनेमा की राजनीति समझें, नासर बोले- ब्रेकअप जिंदगी का अंत नहीं

    नफीसा बोलीं- युवा बदलते सिनेमा की राजनीति समझें, नासर बोले- ब्रेकअप जिंदगी का अंत नहीं|बॉलीवुड,Bollywood - Dainik Bhaskar3:51Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • जुरासिक पार्क एक्टर सैम नील का निधन: 78 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, ब्लड कैंसर को दे चुके थे मात, मौत का कारण साफ नहीं

    0:36Play videoPlay videoबॉलीवुड

    • कॉपी लिंक

    शेयर

Source link

dp

Related Posts

बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

Hindi News Entertainment Bollywood Bigg Boss 20 Controversy | Mahi Vij Screams After Fight With Nakul बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं…

'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

Hindi News Entertainment Bollywood Ajay Devgn Drishyam 3 Crosses 500 Crore Mark | Box Office Record 2026 ‘दृश्यम 3’ की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय…

You Missed

Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 1 views
Feds investigate Huntington Bank fraud complaints after News 5 reports

बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 1 views
बिग बॉस-20 में नकुल ढुल-गुल्लू के बीच हाथापाई:शो से बाहर किए जा सकते हैं वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, माही विज भी हाथ उठाती दिखीं

Wuhan draw: Sabalenka, Swiatek eye first 2026 meeting in quarterfinals

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
Wuhan draw: Sabalenka, Swiatek eye first 2026 meeting in quarterfinals

'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 3 views
'दृश्यम 3' की कमाई 500 करोड़ पार:इस क्लब में शामिल होने वाली अजय देवगन की पहली फिल्म; 2026 की दूसरी सबसे हिट फिल्म बनी

ATP Shanghai Best Bets Including Medvedev vs Tsitsipas

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 4 views
ATP Shanghai Best Bets Including Medvedev vs Tsitsipas

राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है फिल्म ‘रामायण’:दावा- राजनीतिक नेताओं के लिए स्क्रीनिंग की तैयारी; अनुमतियां लेने में जुटे मेकर्स

  • By dp
  • October 14, 2026
  • 5 views
राष्ट्रपति भवन में दिखाई जा सकती है फिल्म ‘रामायण’:दावा- राजनीतिक नेताओं के लिए स्क्रीनिंग की तैयारी; अनुमतियां लेने में जुटे मेकर्स