एक्ट्रेस जीनत अमान ने जयपुर में खरीदी सिल्वर ज्वेलरी-साड़ी:‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के बीच एक्ट्रेस ने की शॉपिंग; रामबाग में ज्योतिष को दिखाई हाथ की रेखाएं

  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Jaipur
  • Zeenat Aman Jaipur Visit | The Royals Shooting Photo Update

एक्ट्रेस जीनत अमान ने जयपुर में खरीदी सिल्वर ज्वेलरी-साड़ी:‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के बीच एक्ट्रेस ने की शॉपिंग; रामबाग में ज्योतिष को दिखाई हाथ की रेखाएंजयपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जयपुर में वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ की शूटिंग चल रही है। वेब सीरीज के पहले फेज में शूटिंग करने आईं अभिनेत्री जीनत अमान ने शहर में बिताए एक दिन की अलग-अलग फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने परकोटा क्षेत्र की गलियों में घूमने से लेकर जौहरी बाजार में चां

.

जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में लिखा- ‘छुट्टी का दिन मिला तो मैंने वही किया, जिसके लिए जयपुर खास तौर पर जाना जाता है। मैंने पुराने शहर की बेहद बिजी और गलियों में चांदी और साड़ियों की खरीदारी की।’

उन्होंने लिखा कि जयपुर ने मेरे इस ऑफ डे को यादगार बना दिया।

वहीं जीनत अमान ने रामबाग पैलेस में हस्तरेखा विशेषज्ञ को हाथों की रेखाएं दिखाईं।

यहां देखिए फोटोज…

परकोटा क्षेत्र में जीनत अमान ने साड़ियों की खरीदारी की।परकोटा क्षेत्र में जीनत अमान ने साड़ियों की खरीदारी की।शूटिंग से मिले ब्रेक पर वे रामबाग पैलेस भी पहुंचीं।शूटिंग से मिले ब्रेक पर वे रामबाग पैलेस भी पहुंचीं।रामबाग पैलेस में उन्होंने हाईटी का लुत्फ उठाया।रामबाग पैलेस में उन्होंने हाईटी का लुत्फ उठाया।

जौहरी बाजार को बताया अनुभव

जीनत अमान ने जौहरी बाजार को अपनी तरह का अलग अनुभव बताते हुए लिखा- यहां की गलियां संकड़ी और भीड़भाड़ वाली हैं। दुकानों के बाहर सजा सामान, अलग-अलग तरह की खुशबू, रंग-बिरंगी चीजें और दुकानदारों की आवाजाही बाजार को जीवंत बनाए रखती है। जीनत ने बताया- बाजार में दुकानदार एक के बाद एक सामान दिखाते रहते हैं और ग्राहक के लिए सही चीज तलाशने का सिलसिला चलता रहता है।

रामबाग पैलेस में ज्योतिषी को दिखाया हाथ

पुराने शहर में शॉपिंग के बाद जीनत अमान रामबाग पैलेस पहुंचीं। उन्होंने जौहरी बाजार की भीड़ और रामबाग पैलेस की शाही शांति के बीच के फर्क को महसूस किया।

जीनत ने रामबाग पैलेस के माहौल का जिक्र करते हुए वहां की वास्तुकला, फव्वारों, बगीचों, मोर को बयां किया। यहां उन्होंने हाई टी का आनंद लिया। इस दौरान एक हस्तरेखा विशेषज्ञ (ज्योतिषी) को उन्होंने हाथ दिखाया। जीनत ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि हस्तरेखा विशेषज्ञ ने मेरी जिंदगी के हालात को लेकर मुझे अपनी बातों से खुश कर दिया।

जीनत अमान ने लिखा- अब मुझे किसी जगह घूमते हुए केवल तय सूची के मुताबिक सभी जगहों को देखने या घूमने की जल्दी नहीं रहती। इसके बजाय मैं किसी बाजार में यूं ही घूमना, किसी अपने के लिए खूबसूरत चीज खरीदना, धूप में बैठना, किसी पुरानी इमारत को निहारना या कुछ स्वादिष्ट खाना ज्यादा पसंद करती हूं।

उन्होंने लिखा कि अब मैं यात्रा के दौरान दिन को अपनी गति से गुजरने देना पसंद करती हूं। शायद यही एक छुट्टी है। बस उसे सिर्फ यादगार बनाया जाए।

इससे पहले उन्होंने जैसलमेर को लेकर अपनी राय रखी थी।इससे पहले उन्होंने जैसलमेर को लेकर अपनी राय रखी थी।

जैसलमेर के लिए भी लिखा था, कुछ जगहें लंबे समय तक याद रह जाती हैं

जीनत अमान ने जैसलमेर में पिछले दिनों बिताए अपने दिनों की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जीनत ने लिखा कि एक अभिनेता किसी प्रोजेक्ट को बनाने में काफी समय बिताता है। फिर एक समय ऐसा भी आता है, जब उसे लोगों के सामने ऐसा व्यवहार करना पड़ता है, जैसे उसे उसके बारे में कुछ पता ही नहीं है। उन्होंने इसे अभिनेता की जिंदगी का दिलचस्प हिस्सा बताया।

उन्होंने जैसलमेर को ऐसा शहर बताया, जहां पहुंचना अपने आप में खास अनुभव है। उन्होंने जैसलमेर की सुनहरी बलुआ पत्थर की इमारतों, खूबसूरत बगीचों और राजस्थान की खास खामोशी का जिक्र किया, जिसे महसूस किया जा सकता है।

जीनत ने लिखा कि इतने वर्षों तक फिल्म सेट पर रहने के बाद मैंने यह महसूस किया है कि हमेशा वही दृश्य याद नहीं रहते, जिनकी शूटिंग की गई हो। कई बार किसी फिल्म या प्रोजेक्ट की याद किसी जगह, वहां की रोशनी, खिड़की से दिखाई देने वाले नजारे या शूटिंग के बीच बिताए गए किसी शांत पल से जुड़ जाती है। जीनत ने कहा कि मुझे लगता है कि जैसलमेर की यह जगह भी उन्हें लंबे समय तक याद रहेगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

झोपड़ी में सो रही 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता फसल काट रहे थे, आरोपी युवक हिरासत में

Hindi News Local Uttar pradesh Mahoba Mahoba Crime News | Minor Girl Assaulted In Kabrai; Accused Arrested झोपड़ी में सो रही 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता फसल काट रहे…

'रामायण' फिल्म के मेकर पर इनकम टैक्स रेड की खबर:नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम फोकस के मुंबई दफ्तरों में जांच; विदेशी लेन-देन से जुड़ा मामला

Hindi News Entertainment Bollywood Namit Malhotra Prime Focus Mumbai Office IT Raid | Foreign Transaction Case ‘रामायण’ फिल्म के मेकर पर इनकम टैक्स रेड की खबर:नमित मल्होत्रा की कंपनी प्राइम…

You Missed

Cam Jurgens enters NFL’s concussion protocol after self-reporting symptoms

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 0 views
Cam Jurgens enters NFL’s concussion protocol after self-reporting symptoms

झोपड़ी में सो रही 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता फसल काट रहे थे, आरोपी युवक हिरासत में

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 0 views
झोपड़ी में सो रही 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:माता-पिता फसल काट रहे थे, आरोपी युवक हिरासत में

Jury, alternates seated in UNC student murder trial after eight days

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 1 views
Jury, alternates seated in UNC student murder trial after eight days

एक्ट्रेस जीनत अमान ने जयपुर में खरीदी सिल्वर ज्वेलरी-साड़ी:‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के बीच एक्ट्रेस ने की शॉपिंग; रामबाग में ज्योतिष को दिखाई हाथ की रेखाएं

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 2 views
एक्ट्रेस जीनत अमान ने जयपुर में खरीदी सिल्वर ज्वेलरी-साड़ी:‘द रॉयल्स’ की शूटिंग के बीच एक्ट्रेस ने की शॉपिंग; रामबाग में ज्योतिष को दिखाई हाथ की रेखाएं

A New Orleans judge wanted to press charges against a TV news station. But it hadn’t violated any law

  • By dp
  • October 7, 2026
  • 4 views