योगी बोले-पहले एक ट्रेन के लिए सांसद चक्कर लगाते थे:PM मोदी के साथ वंश परंपरा नहीं, भाजपा एक महीने सेवा संकल्प अभियान चलाएगी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Yogi Adityanath On PM Modi: Seva Sankalp Abhiyan Launch In Lucknow | News

योगी बोले-पहले एक ट्रेन के लिए सांसद चक्कर लगाते थे:PM मोदी के साथ वंश परंपरा नहीं, भाजपा एक महीने सेवा संकल्प अभियान चलाएगीलखनऊ5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी सरकार पीएम मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 25 साल पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। यह 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक यानी 1 महीने तक चलेगा। सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसका ऐलान किया।

सीएम ने कहा-

QuoteImage

मोदी की सफलता के पीछे कोई वंश परंपरा नहीं, बल्कि साधना, तप और परिश्रम है। इसका लाभ पूरे देश को मिल रहा है। कांग्रेस के समय व्यवस्था भ्रष्टाचार में फंसी थी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि सरकार 100 रुपए भेजती है तो नीचे तक सिर्फ 20 रुपए पहुंचते हैं। आज DBT के जरिए सरकारी योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है।

QuoteImage

सीएम ने कहा- पहले एक ट्रेन और ट्रैक के लिए सांसद-विधायक चक्कर लगाते थे। अब नमो भारत, अमृत भारत, रैपिड रेल और वंदे भारत जैसी ट्रेनें चल रही हैं। वाटर-वे और वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट बने हैं। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर देश की तरक्की की रीढ़ बन रहा है।

योगी की 3 बड़ी बातें पढ़िए-

सीएम योगी ने कहा- कई देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान दिए हैं।सीएम योगी ने कहा- कई देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान दिए हैं।

1- भारत अब कमजोर देश नहीं, बल्कि दुनिया का नेतृत्व करने की ताकत रखता है

योगी ने कहा- पीएम मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए 7 अक्टूबर 2026 को 25 साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। सरकार और संगठन मिलकर इसे गांव, बूथ और जिले तक ले जाएंगे। पीएम मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए विकास और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया।

प्रधानमंत्री बनने के बाद ‘नए भारत’ की सोच को आगे बढ़ाया और ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कीं, जिनकी पहले लोग कल्पना भी नहीं करते थे। भारत अब कमजोर और गरीब देश नहीं, बल्कि दुनिया का नेतृत्व करने की ताकत रखता है। – G-20 का सफल आयोजन और भारत में BRICS सम्मेलन इसका उदाहरण है।

2- मोदी ने देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकाला

सीएम ने कहा- कई देशों ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान दिए हैं। पीएम ने देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालने और अपनी विरासत को सम्मान देने का काम किया। प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन इसका उदाहरण है। कांग्रेस के समय देश में एक एम्स था, जबकि मोदी सरकार में यह संख्या 23 हो गई है। कोरोना के समय देश में वैक्सीन बनी। हर घर जल और हर घर शौचालय जैसी योजनाओं का लाभ लोगों को मिला। इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारी पर भी काबू पाया गया।

3- 17 सितंबर से सेवा दिवस, अस्पतालों में फल और रक्तदान शिविर

योगी ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘सेवा दिवस’ मनाया जाएगा। ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ हर ग्राम पंचायत और वार्ड में आयोजन होंगे। अस्पतालों में फल वितरण और रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। वडनगर से काशी और काशी से वडनगर तक 20 यात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें 10 यात्राएं वडनगर से काशी और 10 काशी से वडनगर जाएंगी। यात्राओं में 10 नदियों का जल भी ले जाया जाएगा।

———————-

ये खबर भी पढ़ें-

‘किताबें देती हैं दुनिया समझने की ताकत’:LU में योगी बोले- किताबों से दूरी की धारणा गलत, युवा पढ़ना चाहता है

लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में गोमती पुस्तक महोत्सव शुरू हो गया है। सीएम योगी ने शनिवार को महोत्सव का उद्घाटन किया। CM योगी ने कहा कि डिजिटल दौर में युवा किताबों से दूर नहीं हुआ है। युवा आज भी पढ़ना चाहता है। जरूरत सिर्फ किताबों को युवाओं तक पहुंचाने की है। पढ़ें पूरी खबर

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Ramlila Mahotsav 2026 Lucknow | Ravan Vadh & Ram Leela Finale Highlights गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध…

    कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Kushinagar Padrauna Kushinagar Road Accident | Youth Killed, Companion Critical After Bike Collision कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत,…

    You Missed

    Giants finally signing veteran defensive tackle

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 2 views
    Giants finally signing veteran defensive tackle

    गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 2 views
    गोमतीनगर में रामलीला महोत्सव का समापन:लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण, मेघनाथ और रावण वध के प्रसंगों ने दर्शकों को भाव-विभोर किया

    Lyft driver ejects four women after Portland Thorns protest, then one finds her account deactivated

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 5 views
    Lyft driver ejects four women after Portland Thorns protest, then one finds her account deactivated

    कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

    Vor Spiel gegen RB Leipzig: Fans von Rot-Weiss Essen betonieren Gästeblock zu

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    Vor Spiel gegen RB Leipzig: Fans von Rot-Weiss Essen betonieren Gästeblock zu

    'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी