‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Hanuman Ansh Movie Box Office | Hits 200 Crore Mark Beats Mirzapur

‘हनुमान अंश’ ने बजट से 100 गुना ज्यादा कमाई की:₹200 करोड़ का आंकड़ा पार किया, शुक्रवार के कलेक्शन में ‘मिर्जापुर’ को पछाड़ा31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिल्म 'हनुमान अंश' भारत में 7 अगस्त 2026 को को रिलीज हुई हैं। - Dainik Bhaskarफिल्म ‘हनुमान अंश’ भारत में 7 अगस्त 2026 को को रिलीज हुई हैं।

नीब करौरी बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने शुक्रवार को ‘हैवान’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ से ज्यादा कमाई की। महज 2 करोड़ की लागत से बनी हनुमान अंश फिल्म ने भारत में 200 करोड़ रुपए की कमाई करके अपने बजट से 100 गुना से ज्यादा मुनाफा कमा लिया है।

सैकनिल्क के मुताबिक, हनुमान अंश ने 36वें दिन भारत में 10.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 173.63 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 205.15 करोड़ रुपए हो गया है।

दूसरी ओर शुक्रवार को रिलीज हुई ‘हैवान’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर धीमी रही है। 7 हजार से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन भारत में 3 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 3.60 करोड़ रुपए रहा, जबकि विदेशों में फिल्म ने 1 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 4.60 करोड़ रुपए रहा।

वहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 8वें दिन 6,763 शो के साथ 9.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 188.19 करोड़ रुपए हो गया है। विदेशों से फिल्म ने 38 करोड़ रुपए कमाए हैं।

इसके साथ ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 226.19 करोड़ रुपए पहुंच गया है। मौजूदा आंकड़ों में ‘हनुमान अंश’ ने 36वें दिन की कमाई के मामले में ‘मिर्जापुर द मूवी’ के 8वें दिन और ‘हैवान’ के पहले दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

‘हनुमान अंश’ ने पहले दिन महज 10 लाख कमाए थे

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत की थी। सिर्फ 2 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने 7 अगस्त 2026 को रिलीज के पहले दिन महज 10 लाख रुपए कमाए थे। शुरुआत में फिल्म को देशभर में सिर्फ 25 स्क्रीन्स मिली थीं। शुरुआती दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई धीमी रही।

हालांकि, सोशल मीडिया पर दर्शकों की तारीफ और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म की कमाई में तेजी आई। इसके बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। 36 दिनों में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 200 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया और इस फिल्म ने अब अपने बजट से 100 गुना से ज्यादा कमाई कर ली है।

फिल्म के अहम चेहरों के बारे में जानिए

डायरेक्टर- विशाल चतुर्वेदी

फिल्म हनुमान अंश को 42 साल के विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है। फिल्मों में करियर शुरू करने से पहले विशाल एक डॉक्टर थे। ये उनके निर्देशन की दूसरी फिल्म है, इससे पहले उन्होंने 2013 की फिल्म वॉर्निंग डायरेक्ट की थी।

विशाल चतुर्वेदी।विशाल चतुर्वेदी।

एक्टर- शोभिनव सत्या

एक्टर शोभिनव सत्या ने हनुमान अंश में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया। उन्होंने FTII, पुणे से पढ़ाई की है। एक्टिंग के साथ वह असिस्टेंट डायरेक्टर, सेकंड यूनिट डायरेक्टर, स्क्रिप्ट और कंटिन्यूटी विभाग में काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘महापौर’, ‘CID’, ‘रागिनी एमएमएस’ और ‘हैप्पीली एवर आफ्टर’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम किया है।

शोभिनव सत्या।शोभिनव सत्या।

एक्टर- चंदन के.आनंद

चंदन आनंद ने फिल्म में डॉ. राम नंदन भोसले का अहम रोल निभाया है। इससे पहले वो कई फिल्मों और टीवी शो में साइड रोल कर चुके हैं। वह आलू चाट, पार्च्ड, लव आज कल, गुंजन सक्सेना, फाइटर, होमबाउंड जैसी फिल्मों के अलावा टीवी शो बैरिस्टर बाबू, ये प्यार न होगा कम, मीत जैसे कई शो कर चुके हैं।

चंदन के. आनंद।चंदन के. आनंद।

सिंगर-सुनील लोधी

फिल्म ‘हनुमान अंश’ के चर्चित वायरल गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ को सिंगर सुनील लोधी ने गाया है। 25 साल के सुनील नेत्रहीन हैं। वे मध्य प्रदेश के सागर जिले के गांव अगरा के रहने वाले हैं। सालों तक सुनील ने अपने गांव, स्थानीय मेलों और यहां तक कि ट्रेनों में भी भजन और बुंदेली लोकगीत गाए हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हुए, जिसके बाद उन्हें फिल्म हनुमान अंश में गाने का मौका मिला।

सिंगर सुनील लोधीसिंगर सुनील लोधी

——————————————

ये खबर भी पढ़ें

‘हनुमान अंश’ की शूटिंग के दौरान पहुंचा रहस्यमयी बंदर:मूर्ति स्थापना देखता रहा; भगवान दास बोले- लगा जैसे हनुमान जी खुद निगरानी कर रहे हों

फिल्म ‘हनुमान अंश’ में गोपाल का किरदार निभाकर अभिनेता भगवान दास पटेल इन दिनों दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। मध्य प्रदेश के जबलपुर से मुंबई तक का उनका सफर आसान नहीं रहा। थिएटर में छह साल बिताने के बाद उन्होंने टीवी और फिल्मों में छोटे-बड़े किरदार निभाए। मुझसे फ्रेंडशिप करोगे, प्रेम रतन धन पायो, थार, रंगबाज और फोटोग्राफ जैसी फिल्मों और सीरीज का हिस्सा रहे भगवान दास ने दैनिक भास्कर से बातचीत में फिल्म की शूटिंग के दिलचस्प किस्सों, करियर के संघर्ष और सफलता के बाद मिल रही लोगों की दुआओं पर बात की। पूरी खबर पढ़ें…

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Kushinagar Padrauna Kushinagar Road Accident | Youth Killed, Companion Critical After Bike Collision कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत,…

    'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

    Hindi News Entertainment Bollywood Mannat TV Show Launch | Tanvi Dogra Namik Paul Chemistry Story Update भास्कर इंटरव्यू‘मन्नत’ में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से…

    You Missed

    Lyft driver ejects four women after Portland Thorns protest, then one finds her account deactivated

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 1 views
    Lyft driver ejects four women after Portland Thorns protest, then one finds her account deactivated

    कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 2 views
    कुशीनगर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा:एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल; गोरखपुर रेफर

    Vor Spiel gegen RB Leipzig: Fans von Rot-Weiss Essen betonieren Gästeblock zu

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    Vor Spiel gegen RB Leipzig: Fans von Rot-Weiss Essen betonieren Gästeblock zu

    'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 6 views
    'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

    Houston’s weather remains in a warmer pattern ahead of a stronger front next week

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 7 views
    Houston’s weather remains in a warmer pattern ahead of a stronger front next week

    कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों में बंधक बनाया, नशे का ओवरडोज देकर लिखवाई अरबों की संपत्तियां

    • By dp
    • October 27, 2026
    • 8 views
    कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों में बंधक बनाया, नशे का ओवरडोज देकर लिखवाई अरबों की संपत्तियां