73 साल के बुजुर्ग के 50 लाख के शेयर हड़पे:फर्जी खाता खोलकर निकाला पैसा, बैंककर्मियों से साठगांठ कर खोला फर्जी खाता

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Fraud Case | Elderly Man Shares Stolen Via Fake Bank Account

73 साल के बुजुर्ग के 50 लाख के शेयर हड़पे:फर्जी खाता खोलकर निकाला पैसा, बैंककर्मियों से साठगांठ कर खोला फर्जी खाताप्रयागराज2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में 73 वर्षीय बुजुर्ग के करीब 50 लाख रुपये के शेयर फर्जी दस्तावेज और बैंक खाते के जरिए हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि राहुल कपूर नाम के व्यक्ति ने खुद को कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग का पूर्व कर्मचारी बताकर बुजुर्ग का भरोसा जीता। इसके बा

.

पहले शेयर बेचकर खाते में भेजे 39.38 लाख ओल्ड बैरहना निवासी अजय कुमार बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड में डीमैट खाता था। बाद में SEBI के निर्देश पर यह खाता IIFL Capital Services Ltd. में ट्रांसफर हो गया। तहरीर के मुताबिक, राहुल कपूर उनके कार्यालय में आया और खुद को कार्वी का पूर्व कर्मचारी बताया। उसने बुजुर्ग से कहा कि उनके कुछ शेयर डीमैट खाते में पड़े हैं। वह उन शेयरों को बेचकर रकम उनके बैंक खाते में पहुंचा देगा। उसने यह भी बताया कि वह कई लोगों के शेयर इसी तरह बेचकर रकम दिला चुका है। दो-तीन बार कार्यालय आने के बाद अजय कुमार बंसल को राहुल पर भरोसा हो गया। इसके बाद उन्होंने राहुल को अपने डीमैट खाते से संबंधित पूरी जानकारी, आधार और पैन समेत अन्य दस्तावेज दे दिए। आरोप है कि राहुल ने 12 अगस्त 2024 को डीमैट खाते में मौजूद कुछ शेयर बेचकर 39,38,480.12 रुपये बंसल के HDFC बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इससे उनका भरोसा और बढ़ गया। बचे शेयरों का फर्जी स्टेटमेंट थमा दिया बंसल के मुताबिक, जब उन्होंने अपने बाकी शेयरों का विवरण मांगा तो राहुल कपूर ने उन्हें एक कंप्यूटर से तैयार किया गया कूटरचित स्टेटमेंट दिया। इसमें बताया गया कि उनके डीमैट खाते में अब कोई शेयर बाकी नहीं है और सभी शेयर बेच दिए गए हैं। इसके बाद भी राहुल कपूर का उनके कार्यालय आना-जाना बना रहा। तहरीर के मुताबिक, बंसल के कई अन्य निवेश थे और म्यूचुअल फंड आदि को अपडेट कराने के काम से राहुल लगातार उनके संपर्क में रहा।

बुजुर्ग के नाम पर खुलवाया फर्जी बैंक खाता मामले में सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब बंसल के CA ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का ITR दाखिल किया। इनकम टैक्स के AIS पोर्टल पर शेयरों की खरीद-बिक्री का विवरण सामने आया। इससे उन्हें पता चला कि उनके नाम से बड़ी संख्या में शेयरों की बिक्री हुई है। इसके बाद वह अपने CS के साथ IIFL के कार्यालय पहुंचे और अपने डीमैट खाते का Client Master Data निकलवाया। इसमें एक IDBI बैंक खाते का नंबर जुड़ा मिला। बंसल ने IDBI बैंक की सिविल लाइंस शाखा पहुंचकर जानकारी ली तो आरोप है कि उनके नाम पर एक खाता 1 अगस्त 2025 को खोला गया था। तहरीर के मुताबिक, इस खाते में राहुल कपूर ने अपने पते और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था और उसका संचालन भी वही कर रहा था। करीब 50 लाख के शेयर बेचकर रकम निकाली पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल कपूर ने बुजुर्ग के नाम से खोले गए इसी फर्जी बैंक खाते को उनके डीमैट खाते से लिंक करा दिया। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2025-26 में बंसल के बचे हुए शेयरों को बेच दिया गया। शेयरों की बिक्री से मिली करीब 50 लाख रुपये की रकम IDBI बैंक के खाते में पहुंची और आरोप है कि राहुल कपूर ने इस रकम को खाते से निकाल लिया। पत्नी पर भी आपराधिक साजिश में शामिल होने का आरोप बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में राहुल कपूर की पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि राहुल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर आपराधिक षडयंत्र रचा और धोखाधड़ी व कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। तहरीर में बैंक कर्मचारियों के साथ भी साठगांठ किए जाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अब इस बिंदु की भी जांच कर सकती है कि बुजुर्ग के नाम पर बैंक खाता खोलने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगाए गए, उनकी जांच किस स्तर पर हुई और खाते में मोबाइल नंबर व पता किस आधार पर बदला गया।

बैंक और डीमैट रिकॉर्ड से खुलेगा पूरा राज पुलिस की जांच में अब IDBI बैंक खाते के KYC दस्तावेज, खाता खोलने की प्रक्रिया, CCTV फुटेज, मोबाइल नंबर की डिटेल, बैंक खाते के लेनदेन और शेयरों की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड अहम होंगे। साथ ही IIFL से यह भी पता लगाया जाएगा कि बुजुर्ग के डीमैट खाते में बैंक खाते को कब और किस प्रक्रिया से जोड़ा गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित राहुल कपूर के मोबाइल और बैंकिंग ट्रांजेक्शन की भी जांच कर सकती है। इससे यह पता चल सकेगा कि शेयर बेचने और करीब 50 लाख रुपये निकालने के बाद रकम आखिर कहां गई।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

Hindi News Entertainment Bollywood Mannat TV Show Launch | Tanvi Dogra Namik Paul Chemistry Story Update भास्कर इंटरव्यू‘मन्नत’ में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से…

कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों में बंधक बनाया, नशे का ओवरडोज देकर लिखवाई अरबों की संपत्तियां

Hindi News Local Uttar pradesh Kanpur Kanpur Land Grab Case | Singhania Family Property Fraud Builders Arrested कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों…

You Missed

Vor Spiel gegen RB Leipzig: Fans von Rot-Weiss Essen betonieren Gästeblock zu

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
Vor Spiel gegen RB Leipzig: Fans von Rot-Weiss Essen betonieren Gästeblock zu

'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 3 views
'मन्नत' में तन्वी डोगरा और नमिक पॉल की नई जोड़ी:ढाबे की लड़ाई से शुरू होगी प्यार और टकराव की कहानी

Houston’s weather remains in a warmer pattern ahead of a stronger front next week

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 4 views
Houston’s weather remains in a warmer pattern ahead of a stronger front next week

कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों में बंधक बनाया, नशे का ओवरडोज देकर लिखवाई अरबों की संपत्तियां

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 5 views
कानपुर में सिंघानिया परिवार की जमीन हड़पने में 3-बिल्डर अरेस्ट:अपहरण और बड़े होटलों में बंधक बनाया, नशे का ओवरडोज देकर लिखवाई अरबों की संपत्तियां

Morocco dethrones Africa’s richest country as most attractive investment hub as manufacturing growth draws investors north

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
Morocco dethrones Africa’s richest country as most attractive investment hub as manufacturing growth draws investors north

देव दीपावली पर ‘भगीरथ शौर्य सम्मान’ से सम्मानित होंगे अमरवीर:शहीद परिवारों को दी जाएगी आर्थिक सहायता, दशाश्वमेध घाट पर जलाया गया आकाशदीप

  • By dp
  • October 27, 2026
  • 7 views
देव दीपावली पर ‘भगीरथ शौर्य सम्मान’ से सम्मानित होंगे अमरवीर:शहीद परिवारों को दी जाएगी आर्थिक सहायता, दशाश्वमेध घाट पर जलाया गया आकाशदीप