पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pilibhit
  • Tanakpur Dourai Express Fight Video | Pilibhit Train Passenger Clash

पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटीपीलीभीत9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर विवाद के बाद यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। टनकपुर-दौराई एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से पीलीभीत रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर रुकते ही कोच में चढ़ने और सीट पाने को लेकर यात्रियों में धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान दो यात्रियों के बीच विवाद बढ़ गया और लात-घूंसे चलने लगे। शनिवार रात करीब 10 बजे मारपीट का वीडियो सामने आया है। आरपीएफ आरोपियों की पहचान में जुटी है।

सीट को लेकर शुरू हुआ विवाद

ट्रेन के पीलीभीत पहुंचने पर स्टेशन पर सैकड़ों यात्री ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी, यात्री कोच में चढ़ने लगे। सीट पाने के लिए काफी धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान एक युवक कोच में लगे पोल के सहारे ऊपर की बर्थ पर चढ़ने लगा। ऊपर बैठे एक यात्री ने इसका विरोध किया। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

ऊपर बैठे यात्री को खींचकर की मारपीट

बहस के दौरान नीचे वाले युवक ने ऊपर बैठे यात्री को खींच लिया। इसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। कुछ ही देर में दोनों एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। इस दौरान एक महिला भी दोनों के बीच फंस गई। वह चीखती-चिल्लाती नजर आई। काफी देर तक चले विवाद के बाद अन्य यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

वीडियो वायरल होने पर RPF हरकत में

कोच में हुई मारपीट का किसी यात्री ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। शनिवार रात करीब 10 बजे यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन में हलचल मच गई।

RPF कर रही यात्रियों की पहचान

पीलीभीत RPF थाना अध्यक्ष चेतराम ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले यात्रियों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद रेलवे नियमों के तहत उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Hindi News Entertainment Bollywood Ameesha Patel Parents House Theft | Maid Arrested From Virar Mumbai अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस…

    40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

    Hindi News Entertainment Bollywood Lady Gaga Welcomes First Child With Michael Polansky In California 40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया…

    You Missed

    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 0 views
    अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:₹5 लाख की ज्वेलरी गायब; घरेलू सहायिका गिरफ्तार, पुलिस ने विरार से आरोपी को पकड़ा

    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 1 views
    Heisman watch: Gunner Stockton drops to 16th among favorites despite strong outing

    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 3 views
    पीलीभीत में ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों में मारपीट:जमकर लात-घूंसे चले; आरपीएफ आरोपियों की तलाश में जुटी

    Trump predicts war with Iran will end ‘very soon,’ likely after midterms

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 4 views
    Trump predicts war with Iran will end ‘very soon,’ likely after midterms

    40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 4 views
    40 की उम्र में बिन ब्याही मां बनीं लेडी गागा:मंगेतर माइकल पोलान्स्की के बच्चे को दिया जन्म, नवजात को सीने से लगाए आईं नजर

    Kansas State Football: Washington State Preview – Offense

    • By dp
    • September 12, 2026
    • 4 views
    Kansas State Football: Washington State Preview – Offense