गोरखपुर में पूर्व डिप्टी मेयर को सोशल मीडिया पर धमकी:छवि खराब करने और मारने का आरोप, दर्ज हुआ FIR

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Gorakhpur
  • Gorakhpur News | Former Deputy Mayor Threatened On Social Media; FIR Filed

गोरखपुर में पूर्व डिप्टी मेयर को सोशल मीडिया पर धमकी:छवि खराब करने और मारने का आरोप, दर्ज हुआ FIRगणेश पाण्डेय । गोरखपुर22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गोरखपुर के शाहपुर के राप्तीनगर निवासी पूर्व उपसभापति एवं पार्षद प्रतिनिधि बृजेश सिंह उर्फ छोटू की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

.

आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बृजेश सिंह की छवि खराब करने का प्रयास किया और उन्हें धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। राजनीतिक द्वेष के चलते पोस्ट करने का आरोप बृजेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरगदवा के विकास नगर जप्ती टोला निवासी रजत चौधरी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं। रजत चौधरी पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी के बेटे हैं।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई। इंस्टाग्राम पर धमकी देने का आरोप तहरीर के मुताबिक, रजत चौधरी ने इंस्टाग्राम पर बृजेश सिंह के खिलाफ एक पोस्ट की। इसमें कथित तौर पर उन्हें दो थप्पड़ में जमीन पर सुलाने की धमकी दी गई। बृजेश सिंह ने इस पोस्ट को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

उनका आरोप है कि इस तरह की पोस्ट से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कई बार रह चुके हैं पार्षद और उपसभापति बृजेश सिंह नगर निगम में कई बार पार्षद और उपसभापति रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी नगर निगम की उपसभापति होने के साथ ही राप्तीनगर की पार्षद हैं। इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर शिकायत की गई है। पुलिस ने शुरू की जांच शाहपुर पुलिस ने बृजेश सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी रजत चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस अब सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट, उसमें इस्तेमाल की गई भाषा और कथित धमकी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

चांदी के हौदे पर विराजमान श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी:प्रयागराज में दधिकांदो मेले की शुरुआत सलोरी से, उमड़ी हजारों की भीड़

Hindi News Local Uttar pradesh Prayagraj Prayagraj Dadhikando Mela | Salori Krishna Baldau Jhanki Photo Update चांदी के हौदे पर विराजमान श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी:प्रयागराज में दधिकांदो मेले की शुरुआत सलोरी से,…

प्रभास की ‘स्पिरिट’ के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स को चुनौती:डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई बोले- फिल्म आएगी, तब देखेंगे कैसी समीक्षा करते हैं

Hindi News Entertainment Bollywood Pranay Reddy Vanga Statement | Sandeep Reddy Vanga Spirit Movie Review प्रभास की ‘स्पिरिट’ के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स को चुनौती:डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के भाई…

You Missed

Football Returns to Death Valley for Matchup with Louisiana Tech

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 0 views
Football Returns to Death Valley for Matchup with Louisiana Tech

चांदी के हौदे पर विराजमान श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी:प्रयागराज में दधिकांदो मेले की शुरुआत सलोरी से, उमड़ी हजारों की भीड़

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 0 views
चांदी के हौदे पर विराजमान श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी:प्रयागराज में दधिकांदो मेले की शुरुआत सलोरी से, उमड़ी हजारों की भीड़

Reacher’s Alan Ritchson and Wife Catherine Ritchson Break Up After 20 Years of Marriage

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 2 views
Reacher’s Alan Ritchson and Wife Catherine Ritchson Break Up After 20 Years of Marriage

गोरखपुर में पूर्व डिप्टी मेयर को सोशल मीडिया पर धमकी:छवि खराब करने और मारने का आरोप, दर्ज हुआ FIR

  • By dp
  • September 12, 2026
  • 3 views
गोरखपुर में पूर्व डिप्टी मेयर को सोशल मीडिया पर धमकी:छवि खराब करने और मारने का आरोप, दर्ज हुआ FIR

Oregon Ducks injury report: Latest updates vs. Oklahoma State