चांदी के हौदे पर विराजमान श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी:प्रयागराज में दधिकांदो मेले की शुरुआत सलोरी से, उमड़ी हजारों की भीड़

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Prayagraj
  • Prayagraj Dadhikando Mela | Salori Krishna Baldau Jhanki Photo Update

चांदी के हौदे पर विराजमान श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी:प्रयागराज में दधिकांदो मेले की शुरुआत सलोरी से, उमड़ी हजारों की भीड़प्रयागराज2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रयागराज में दधिकांदो मेले की शुरुआत हो गई है। पहले दिन शहर के प्रसिद्ध चांदपुर सलोरी में भव्य दधिकांदो मेले का आयोजन किया गया। शाम होते ही मेला क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी और देर रात तक पूरा इलाका उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।

.

कई मेला कमेटियों के सहयोग से आयोजित इस भव्य मेले में आकर्षक झांकियां निकाली गईं। झांकियों में कलाकारों ने अलग-अलग रूपों में शानदार प्रस्तुतियां दीं। वहीं, डीजे की धुन पर लोग जमकर थिरकते नजर आए।

दधिकांदो मेले में इस बार 12 चौकियां और 22 रोशनी कमेटियां शामिल रहीं। आकर्षक विद्युत सजावट और झांकियों से पूरा मार्ग जगमगा उठा। दल के गुजरने के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी के स्वरूपों का स्वागत किया। भक्ति और उत्साह के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, महापौर गणेश केसरवानी और एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा मौजूद रहे। अतिथियों और मेला समिति के पदाधिकारियों ने प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजन-अर्चन एवं आरती की। इसके बाद श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी के दल को आगे के लिए रवाना किया गया।

करीब तीन किलोमीटर लंबी यात्रा के दौरान मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान के स्वरूपों के दर्शन के लिए लोगों में खासा उत्साह रहा। जगह-जगह स्वागत और पुष्पवर्षा के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

मेला कमेटी के अध्यक्ष कंचन शुक्ला, महामंत्री नवीन शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष देवेश शुक्ला, उपसंरक्षक हरिहरानंद शुक्ला, दिनेश शुक्ला, राजेश शुक्ला, उपाध्यक्ष उदित शुक्ला (सोनू), कोषाध्यक्ष पंकज महरा, मंत्री मणि शुक्ला, अंशु शुक्ला, डब्लू शुक्ला, शनि शुक्ला, वर्षाती निषाद और नरेंद्र यादव समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

मेले में आकर्षक रोशनी, मनोरंजन और रंगारंग कार्यक्रमों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। हजारों की संख्या में लोग मेले का आनंद लेने पहुंचे। भीड़ को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों की व्यापक तैनाती की गई थी। मेले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली; दावा-लोन महंगे होंगे, मायावती बोलीं- मेरी बीमारी की कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे

Hindi News Local Uttar pradesh Morning News Brief | Cricket Vandemataram, Loan Inflation & Mayawati Rumors मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली;…

नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली

Hindi News Entertainment Bollywood Neelam Kothari Statement On Govinda Affair Rumours | Bollywood News नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी,…

You Missed

10 NBC Shows That Deserve A Modern Remake – TVLine

  • By dp
  • September 14, 2026
  • 0 views
10 NBC Shows That Deserve A Modern Remake – TVLine

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली; दावा-लोन महंगे होंगे, मायावती बोलीं- मेरी बीमारी की कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे

  • By dp
  • September 14, 2026
  • 1 views
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:विमंस टीम ने एशिया कप जीता, PCB चीफ से ट्रॉफी नहीं ली; दावा-लोन महंगे होंगे, मायावती बोलीं- मेरी बीमारी की कुछ लोग अफवाह उड़ा रहे

Historic Triplemanía 34 continues in Mexico City

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 4 views
Historic Triplemanía 34 continues in Mexico City

नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 4 views
नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली

Is Trinity Rodman playing for Spirit with Ben Shelton in US Open final?

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 4 views
Is Trinity Rodman playing for Spirit with Ben Shelton in US Open final?

लखनऊ का पहला निजी डीटीटीआई आज से शुरू होगा:बंथरा सेंटर पर होगी रोजाना 198 वाहनों की टेस्टिंग,प्रशिक्षण की भी मिलेगी सुविधा

  • By dp
  • September 13, 2026
  • 4 views
लखनऊ का पहला निजी डीटीटीआई आज से शुरू होगा:बंथरा सेंटर पर होगी रोजाना 198 वाहनों की टेस्टिंग,प्रशिक्षण की भी मिलेगी सुविधा