सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर करेंगे बॉलीवुड डेब्यू!:फिल्म ‘टार्जन’ में आएंगे नजर, सूरज पंचोली भी होंगे मूवी का हिस्सा

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Abeer Singh Bollywood Debut In Tarzan | Suraj Pancholi Cast Update

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर करेंगे बॉलीवुड डेब्यू!:फिल्म ‘टार्जन’ में आएंगे नजर, सूरज पंचोली भी होंगे मूवी का हिस्सा36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अबीर के पिता गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा पिछले 30 साल से भी अधिक समय से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं। - Dainik Bhaskarअबीर के पिता गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा पिछले 30 साल से भी अधिक समय से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं।

सलमान खान के लंबे समय से बॉडीगार्ड रहे गुरमीत सिंह जॉली उर्फ शेरा के बेटे अबीर सिंह जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकते हैं। फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, अबीर फिल्म ‘टार्जन’ से एक्टिंग डेब्यू करेंगे। फिल्म में सूरज पंचोली भी नजर आएंगे।

अबीर के डेब्यू को लेकर 2022 से रिपोर्ट्स सामने आती रही हैं। उस समय दावा किया गया था कि सलमान खान उनके डेब्यू प्रोजेक्ट की तैयारी में व्यक्तिगत रूप से शामिल हैं। यह फिल्म अभिनेता-फिल्ममेकर सतीश कौशिक के निर्देशन में बनने की बात कही गई थी और जनवरी 2023 में शूटिंग शुरू होने की रिपोर्ट थी।

अबीर सिंह ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सुल्तान' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर (AD) काम किया था।अबीर सिंह ने सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सुल्तान’ में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर (AD) काम किया था।

हालांकि, इस प्रोजेक्ट की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। मार्च 2023 में सतीश कौशिक के निधन के बाद अबीर के डेब्यू को लेकर आगे कोई जानकारी सामने नहीं आई। अब नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अबीर को ‘टार्जन’ मिल गई है। फिल्म के डायरेक्टर, प्रोडक्शन बैनर और बाकी कास्ट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। जिससे अभी यह नहीं पता चल रहा है कि अबीर सिंह को सलमान खान लॉन्च करेंगे या नहीं।

अबीर खुद अक्सर इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।अबीर खुद अक्सर इंस्टाग्राम पर सलमान खान के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

‘टार्जन’ में सूरज पंचोली भी

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टार्जन’ में अबीर के साथ सूरज पंचोली भी होंगे। सूरज ने 2015 में रिलीज हुई रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया था।

‘हीरो’ के बाद सूरज और अथिया को इंडस्ट्री में पहचान मिली, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर सकी। अगर ‘टार्जन’ को लेकर सामने आई रिपोर्ट सही है, तो सूरज अब एक और ऐसे नए कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिसको सलमान खान ने लॉन्च किया था।

कई कलाकारों को लॉन्च कर चुके हैं सलमान

सलमान खान ने अपनी फिल्मों और प्रोडक्शन हाउस के जरिए कई नए चेहरों को बॉलीवुड में मौका दिया है। सोनाक्षी सिन्हा ने उनके साथ ‘दबंग’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जबकि जरीन खान को ‘वीर’ में प्रेजेंट किया गया था। डेजी शाह ने ‘जय हो’ से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया और सई मांजरेकर ने ‘दबंग 3’ से हिंदी फिल्मों में कदम रखा।

वहीं, उनके प्रोडक्शन बैनर सलमान खान फिल्म्स (SKF) से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने 2015 की फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था।

इसके बाद 2018 में ‘लवयात्री’ से वारिना हुसैन ने बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू किया। फिल्म में सलमान के जीजा आयुष शर्मा भी लॉन्च हुए थे।

2019 में सलमान खान प्रोड्यूस्ड ‘नोटबुक’ से जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल ने बतौर लीड एक्टर्स डेब्यू किया। 2023 में ‘फर्रे’ से सलमान खान फिल्म्स ने अलीजे अग्निहोत्री को लॉन्च किया।

भतीजे की डेब्यू फिल्म में सलमान कैमियो करेंगे

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान जल्द बॉलीवुड में बतौर लीड हीरो डेब्यू करने वाले हैं। खास बात यह है कि उनके डेब्यू को खास बनाने के लिए सलमान खान फिल्म में कैमियो रोल करते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म एक एक्शन लव स्टोरी होगी। इसका टाइटल अभी तय नहीं हुआ है।

अरहान खान ने अमेरिका से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। वह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।अरहान खान ने अमेरिका से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई की है। वह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर करेंगे। उन्होंने इससे पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’ डायरेक्ट की थी। फिल्म को अश्विन वर्दे प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान अपने कैमियो के लिए करीब 10 दिन शूटिंग कर सकते हैं। फिल्म की शूटिंग 2027 की शुरुआत में शुरू होने की उम्मीद है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Aliganj Firing Incident | Youth Injured Near Central Bhawan लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस,…

    अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क,वरुण विहार में भूखंडों के विकास और जल निकासी पर जोर

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow LDA Visit | Nadarganj Road Expansion & Atal Nagar Flat Update अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी…

    You Missed

    Microsoft earnings live: Microsoft to report Q1 earnings with Wall Street looking for further Azure growth

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 0 views
    Microsoft earnings live: Microsoft to report Q1 earnings with Wall Street looking for further Azure growth

    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 0 views
    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    BOAT live updates: winner, rankings and nominees | Messi and Ronaldo battle for the Ballon d’Or of All Time

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 1 views
    BOAT live updates: winner, rankings and nominees | Messi and Ronaldo battle for the Ballon d’Or of All Time

    अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क,वरुण विहार में भूखंडों के विकास और जल निकासी पर जोर

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 1 views
    अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क,वरुण विहार में भूखंडों के विकास और जल निकासी पर जोर

    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength

    AC Milan vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 8 views
    AC Milan vs Bologna: Italian Serie A stats & head-to-head