ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:पीलीभीत में एक साल पहले हुई थी शादी, सड़क हादसे में बड़ा भाई भी गवां चुका है जान

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Pilibhit
  • Pilibhit Road Accident | Youth Dies In Bike And E Rickshaw Collision

ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत:पीलीभीत में एक साल पहले हुई थी शादी, सड़क हादसे में बड़ा भाई भी गवां चुका है जानपीलीभीतकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई। जहानाबाद कस्बे के पास एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। युवक छुट्टी के दिन अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

मृतक की पहचान जहानाबाद क्षेत्र के गांव रामपुर नाथू के रहने वाले शीतल कुमार उर्फ अप्पू के रूप में हुई है। वह उत्तराखंड के रुद्रपुर की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह दोपहर करीब 12 बजे अपनी मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था।

लगभग एक बजे जब शीतल जहानाबाद कस्बे के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ई-रिक्शा से उसकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि शीतल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही जहानाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस तुरंत खून से लथपथ युवक को जहानाबाद के सरकारी अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने शुरुआती इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों के मुताबिक, शीतल अपने दो भाइयों में सबसे छोटा और परिवार का सबसे प्यारा था। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसकी अचानक मौत से पत्नी और घर के बाकी सदस्य रो-रोकर बेहाल हैं। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

अस्पताल में मौजूद दुखी परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद जहानाबाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पंचनामा भरकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद:'पटियाला पैग' समेत 3 सॉन्ग बैन करने की मांग; गन बुलेट वाली जैकेट भी न पहनें सिंगर

    Hindi News Local Punjab Mohali Diljit Dosanjh Delhi Concert Controversy | Police Complaint Filed दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद:‘पटियाला पैग’ समेत 3 सॉन्ग बैन करने की मांग; गन…

    गोरखपुर में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर और शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे, सुबह 11 बजे से होगी कटौती

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur Power Cut News | Electricity Supply Affected In Multiple Areas गोरखपुर में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर और शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े…

    You Missed

    Blue Jackets at Hurricanes projected lineups | NHL.com

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 0 views
    Blue Jackets at Hurricanes projected lineups  | NHL.com

    दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद:'पटियाला पैग' समेत 3 सॉन्ग बैन करने की मांग; गन बुलेट वाली जैकेट भी न पहनें सिंगर

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 0 views
    दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर विवाद:'पटियाला पैग' समेत 3 सॉन्ग बैन करने की मांग; गन बुलेट वाली जैकेट भी न पहनें सिंगर

    Serena Williams Brings Out Her Wild Side for Airbnb Gala

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 2 views
    Serena Williams Brings Out Her Wild Side for Airbnb Gala

    गोरखपुर में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर और शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे, सुबह 11 बजे से होगी कटौती

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर में आज 5 घंटे गुल रहेगी बिजली:राप्तीनगर और शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े इलाके प्रभावित होंगे, सुबह 11 बजे से होगी कटौती

    Mudanças sem revolução: o onze provável do Benfica para o duelo com o Gil Vicente

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 5 views
    Mudanças sem revolução: o onze provável do Benfica para o duelo com o Gil Vicente

    तमन्ना ने अन्नू कपूर के कमेंट पर दिया रिएक्शन:बोलीं- मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती; एक्टर ने बॉडी पर दिया था आपत्तिजनक बयान

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 7 views
    तमन्ना ने अन्नू कपूर के कमेंट पर दिया रिएक्शन:बोलीं- मैं इन चीजों पर ध्यान ही नहीं देती; एक्टर ने बॉडी पर दिया था आपत्तिजनक बयान