अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ameesha Patel Parents House Theft | Maid Arrested In Mumbai

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर से करीब 5 लाख रुपए की सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी हुई है। वह चर्चगेट में रहते हैं। मरीन ड्राइव पुलिस ने चोरी के आरोप में घर में काम करने वाली 40 साल की नौकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में है।

चोरी की घटना पर अमीषा पटेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, मैंने कल अपने पेरेंट्स से कॉल पर एक घंटे बात की है। पुलिस ने चोरी करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। वो अब जेल में है। उसने चोरी का जुर्म कबूल कर लिया है। सबसे ज्यादा खुशी मुझे इस बात की है कि मेरा परिवार सुरक्षित है और किसी को भी चोट नहीं पहुंचाई गई है।

अश्मित बोले- जनवरी में हुई थी चोरी, पेरेंट्स ने नौकरानी से खुद पूछताछ की थी

अश्मित अपने माता-पिता के साथ उसी घर में रहते हैं। उन्होंने कहा, “हमारे यहां करीब एक साल से काम कर रही हाउस हेल्प ने जनवरी में चोरी की थी, लेकिन हमने शिकायत हाल ही में दर्ज करवाई है। मेरे पेरेंट्स ने उससे चोरी के बारे में पूछा और उसे सोचने, जूलरी लौटाने का समय भी दिया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।

आगे अश्मित ने कहा, जूलरी की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। वो एक साल से हमारे घर में काम कर रही थी, लेकिन जून के आखिर में उसने नौकरी छोड़ दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल जांच जारी है।

कैसे हुई नौकरानी की गिरफ्तारी?

40 साल की सीमा घाटे नाम की महिला पिछले एक साल से अमीषा पटेल के घर में काम कर रही थी। वह पालघर की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2026 में उनके घर से एक कंगन चोरी हुआ था। चोरी के बाद अमीषा की मां आशा को सीमा पर शक था।

उन्होंने अगले पांच से छह महीनों तक सीमा से चोरी कबूल करने और ज्वेलरी लौटाने को कहा।वो लगातार चोरी से इनकार करती रही और फिर नौकरी छोड़ दी।

कुछ समय पहले ही अमीषा की मां ने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में अज्ञात महिला के नाम से शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच शुरू की। टीम ने संदिग्ध महिला को विरार से ट्रेस किया।

इसके बाद सीमा घाटे को हिरासत में लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी मिली।

पुलिस गायब ज्वेलरी बरामद करने की कोशिश कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं।

अमीषा पटेल का बॉलीवुड करियर

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म बड़ी हिट रही और अमीषा रातों-रात स्टार बन गईं।

इसके बाद उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इनमें ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘हमराज’, ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘भूल भुलैया’ और ‘रेस 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अमीषा पटेल ने साल 2023 में फिल्म ‘गदर 2’ से बड़े पर्दे पर वापसी की।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दीपावली पर बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:एक और आठ नवंबर को बांद्रा से होगी रवाना, लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन होकर चलेगी ट्रेन

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Bandra Gorakhpur Diwali Special Train | Lucknow Aishbagh Station Schedule दीपावली पर बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:एक और आठ नवंबर को बांद्रा से…

    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Aliganj Firing Incident | Youth Injured Near Central Bhawan लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस,…

    You Missed

    दीपावली पर बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:एक और आठ नवंबर को बांद्रा से होगी रवाना, लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन होकर चलेगी ट्रेन

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 0 views
    दीपावली पर बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन:एक और आठ नवंबर को बांद्रा से होगी रवाना, लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन होकर चलेगी ट्रेन

    Microsoft earnings live: Microsoft to report Q1 earnings with Wall Street looking for further Azure growth

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    Microsoft earnings live: Microsoft to report Q1 earnings with Wall Street looking for further Azure growth

    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 3 views
    लखनऊ फास्ट फूड खा रहा युवक अचानक हुआ घायल:गोली और पटाखे में उलझी पुलिस, ट्रामा सेंटर रेफर

    BOAT live updates: winner, rankings and nominees | Messi and Ronaldo battle for the Ballon d’Or of All Time

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 4 views
    BOAT live updates: winner, rankings and nominees | Messi and Ronaldo battle for the Ballon d’Or of All Time

    अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क,वरुण विहार में भूखंडों के विकास और जल निकासी पर जोर

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 4 views
    अटल नगर में जल्द मिलेगा फ्लैटों का कब्जा:नादरगंज में 18 मीटर चौड़ी होगी सड़क,वरुण विहार में भूखंडों के विकास और जल निकासी पर जोर

    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength

    • By dp
    • October 28, 2026
    • 5 views
    Alphabet set to report Q3 earnings after the bell as shaky AI trade looks for signs of strength