जौनपुर में 41 डिग्री तापमान, भीषण गर्मी जारी:अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, बिजली संकट गहराया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Jaunpur
  • Jaunpur Hospital Crowds Surge Amid Power Crisis & Heatwave

जौनपुर में 41 डिग्री तापमान, भीषण गर्मी जारी:अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी, बिजली संकट गहरायाअंकित श्रीवास्तव | जौनपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से तीन-चार डिग्री अधिक है।

तीखी धूप और उमस भरी पुरवा हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं, जिसके चलते दोपहर के समय लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं। सड़कों पर भीड़भाड़ कम दिखाई दे रही है।

गर्मी के कारण संक्रामक रोगों का प्रकोप बढ़ गया है। जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन 1500 से 1700 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।

4 तस्वीरें देखिए-

इनमें डायरिया, बुखार, सांस संबंधी समस्याएं, उल्टी, दस्त और आंखों की एलर्जी के मरीज प्रमुख हैं। डी-हाइड्रेशन और एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस के मामले भी सामने आ रहे हैं, जिससे कमजोर वर्ग के लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जून महीने में बढ़ती गर्मी के साथ जिले में बिजली की मांग ने भी सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिजली की इस अत्यधिक मांग के कारण विभाग का तकनीकी ढांचा प्रभावित हो रहा है।

अचानक बढ़ी ओवरलोडिंग के कारण सब-स्टेशनों और ट्रांसफार्मरों पर दबाव काफी बढ़ गया है। इसका सीधा असर बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है, जिससे शहर से लेकर गांव तक बिजली संकट गहरा गया है।

नगर में चौबीस घंटे के दौरान 15 से 20 बार ट्रिपिंग हो रही है। लोकल फाल्ट और फ्यूज उड़ने की घटनाओं के कारण लोगों को कई-कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    Hindi News Local Uttar pradesh Gorakhpur Gorakhpur VIP Security Mockdrill | NSG ATS Drill Update गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी,…

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Hindi News Local Uttar pradesh Lucknow Lucknow Shiv Bhola Mandir | Krishna Janmashtami Celebration & Bhajan श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की…

    You Missed

    Royal Caribbean cruise to Alaska canceled after guests embarked

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 1 views
    Royal Caribbean cruise to Alaska canceled after guests embarked

    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 2 views
    गोरखपुर में NSG-ATS ने किया मॉकड्रिल:हमले की स्थिति में VIP को बचाने की परखी तैयारी, सड़क पर निकला काफिला

    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    U.S. Open 2026 live updates: Quarterfinals latest as Gauff loses first set after Rybakina beats Zheng

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छठी पर भजन-सांस्कृतिक उत्सव:लखनऊ के शिव भोला मंदिर में राधा-कृष्ण की झांकी, फूलों की होली खेली गई

    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 4 views
    Napoli v Arsenal: Champions League – live

    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं

    • By dp
    • September 9, 2026
    • 3 views
    आधी क्षमता में भी नहीं चल रही मल्टीलेवल पार्किंग:प्रयागराज में लिफ्ट खराब, रास्ते पर गड्ढे और पानी; पार्किंग के रास्तों पर ही खड़े मिले वाहन, साइन बोर्ड भी नहीं