‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज:भगवान राम-सीता के विवाह की झलक दिखी; श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह ने आवाज दी

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Ramayan Movie Song Jai Jai Ram Released | Shreya Ghoshal Arijit Singh

‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज:भगवान राम-सीता के विवाह की झलक दिखी; श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह ने आवाज दी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज किया गया। - Dainik Bhaskar‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ गणेश चतुर्थी के मौके पर रिलीज किया गया।

अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी।

गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

इस फिल्म के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान के साथ हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर भी काम कर रहे हैं।

देखें गाने के वीडियो की झलक-

वीडियो में साई पल्लवी सीता के रूप में भगवान राम (रणबीर कपूर) को वरमाला पहनाती हुईं दिखीं।वीडियो में साई पल्लवी सीता के रूप में भगवान राम (रणबीर कपूर) को वरमाला पहनाती हुईं दिखीं।रणबीर कपूर राम के रूप में झरने के पास हाथ जोड़कर और धनुष के साथ भी दिखाई दिए।रणबीर कपूर राम के रूप में झरने के पास हाथ जोड़कर और धनुष के साथ भी दिखाई दिए।गाने के वीडियो में साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में भगवान राम (रणबीर कपूर) की आरती करते हुए दिखाई दिए।गाने के वीडियो में साई पल्लवी (सीता) और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में भगवान राम (रणबीर कपूर) की आरती करते हुए दिखाई दिए।

भगवान राम और सीता के विवाह पर केंद्रित है गाना

‘जय जय राम’ के विजुअल्स में सिया-राम के दिव्य संबंध को दिखाया गया है। गाने में भगवान राम और सीता के भव्य विवाह को भी दर्शाया गया है। गाने में भक्ति और आध्यात्मिक भाव को प्रमुखता दी गई है।

गाने में ‘जय जय राम’ का बार-बार दोहराव किया गया है, जो इसे मंत्र की तरह प्रस्तुत करता है। लिरिक्स में भगवान राम के प्रति भक्त की आस्था, भरोसे और उनकी शरण में जाने की भावना व्यक्त की गई है।

गाने की एक पंक्ति ‘जगत के अंधियारे, हमको घेरे सारे’ जीवन के अंधकार के बीच रोशनी की तलाश को दर्शाती है।

गाने में ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ जैसे पारंपरिक श्लोक का भी इस्तेमाल किया गया है। इससे रामायण की ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि को आधुनिक संगीत से जोड़ा गया है।

बता दें कि नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया था।

‘रामायण’ के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया था।

देखें ट्रेलर की झलक-

शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया।शांत, तेजस्वी और मर्यादा पुरुषोत्तम की छवि में रणबीर कपूर का लुक प्रभावशाली नजर आया।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया।भगवान राम के प्रति समर्पित लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे का लुक दमदार नजर आया।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही है।माता सीता के किरदार में साई पल्लवी के लुक में सादगी और शालीनता नजर आ रही है।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में है।दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और खतरनाक अंदाज में यश का रावण सबसे ज्यादा चर्चा में है।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा।गरिमामयी व्यक्तित्व के साथ अरुण गोविल का दशरथ का रोल प्रभावी लगा।फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म ‘रामायण’ में लारा दत्ता कैकेयी के किरदार में नजर आएंगी।फिल्म 'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।फिल्म ‘रामायण’ में रकुल प्रीत सिंह रावण की बहन शूर्पणखा का किरदार निभा रही हैं।

रणबीर कपूर बने हैं भगवान राम, यश निभा रहे रावण का रोल फिल्म ‘रामायण’ में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं।

ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म ‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Kedarnath Controversy | Sara Ali Khan Fatwa Maulana Shahabuddin Rajvi BREAKINGयूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना…

    रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

    Hindi News Entertainment Bollywood Ranbir Kapoor Recalls Kenya Masai Mara Proposal To Alia Bhatt रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3…

    You Missed

    Caterpillar Reports Second-Quarter 2026 Results

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 3 views
    Caterpillar Reports Second-Quarter 2026 Results

    यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 4 views
    यूपी में एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ फतवा:मौलाना बोले- मुस्लिम का मंदिर जाना हराम; अल्लाह से माफी मांगो

    Winning Powerball numbers for the $716 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 7 views
    Winning Powerball numbers for the 6 million jackpot on Wednesday, Oct. 28, 2026: See all the prizes hit in Ohio

    रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 6 views
    रणबीर कपूर ने आलिया को ऐसे किया था प्रपोज:जंगल में सिर्फ 100 फीट दूर थे 3 शेर, बोले- अपनी शेरनी के सामने मैं चूहा था

    Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 8 views
    Nasdaq-100 futures fall over 1% as Alphabet shares sell off after earnings report: Live updates

    ‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी

    • By dp
    • October 29, 2026
    • 9 views
    ‘शर्मिंदगी हमेशा मेरे साथ रहेगी’:जाह्नवी ने माना- ‘पेड्डी’ में सेक्सुअल असॉल्ट को प्रमोट किया गया, बोलीं- मैं इसे रोकने के लिए ज्यादा बोल सकती थी