- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Agra Bapu Nagar Eviction Notice | Irrigation Department Land Controversy
आगरा में 200 परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा:सिंचाई विभाग ने दिए मकान खाली करने के नोटिस, लोग बोले- 50 साल से भर रहे टैक्स, जमीन हमारी है2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आगरा के खंदारी स्थित बापू नगर में सिंचाई विभाग ने 200 से ज्यादा परिवारों को मकान खाली कराने के नोटिस थमा दिए हैं। नोटिस मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और लोगों में बुलडोजर चलने का डर सता रहा है।
.
सिंचाई विभाग का कहना है कि बापू नगर में बने ये मकान उसकी संपत्ति पर बने हुए हैं। लोगों ने नहर की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया है, इसलिए मकान खाली किए जाएं।
इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए आज सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन बापू नगर पहुंचेंगे। वे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
60 साल से रह रहे हैं परिवार, फिर भी आया नोटिस स्थानीय लोगों का कहना है कि कई परिवार इन मकानों में पिछले 60 साल से रह रहे हैं। दावा है कि वे यहां दशकों से रह रहे हैं और उनके पास सभी जरूरी दस्तावेज भी हैं। उनके पास नगर निगम के हाउस टैक्स की रसीदें और बिजली कनेक्शन के कागजात भी मौजूद हैं। इसके बावजूद उन्हें अवैध बताकर मकान खाली करने को कहा जा रहा है। नोटिस के विरोध में महिलाएं अपने घरों के बाहर धरने पर बैठ गई हैं। लोग सिंचाई विभाग और सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि उनकी बात सुनी जाए और उन्हें राहत दी जाए।
लोगों को सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि नोटिस के बाद कहीं बुलडोजर कार्रवाई शुरू न हो जाए। अगर ऐसा हुआ तो 200 से ज्यादा परिवार बेघर हो जाएंगे। बच्चों की पढ़ाई से लेकर बुजुर्गों के इलाज तक, सब कुछ प्रभावित होगा।
सपा प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात वहीं इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। सपा प्रतिनिधिमंडल ने बापू नगर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की है। सपा नेता सोमेश गुप्ता ने लोगों के साथ खड़े रहने और उनकी लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया है। वहीं आज सोमवार शाम को सपा से राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचेंगे।
अब बड़ा सवाल यही है कि नोटिस देने के बाद सिंचाई विभाग आगे क्या कार्रवाई करता है और क्या सरकार इन 200 परिवारों की परेशानी को देखते हुए कोई बीच का रास्ता निकालेगी, यह देखने वाली बात होगी।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




