- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Jalaun
- Jalaun Police Transfer List | SP Suresh Chandra Rawat Action News
जालौन में 19 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन भेजे गए:दो उपनिरीक्षक समेत अलग-अलग थानों के कर्मचारी शामिलअनुज कौशिक | जालौन2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जालौन जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने पुलिस विभाग में स्थानांतरण किए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों और कोतवाली में तैनात 2 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों सहित
.
पुलिस विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, एसपी ने थाना नदीगांव में तैनात उपनिरीक्षक चेतराम बुन्देला और थाना कैलिया में तैनात उपनिरीक्षक संतोष यादव को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। वहीं, उरई कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी राघवेन्द्र सिंह और प्रदीप सेंगर को भी पुलिस लाइन भेजा गया है।
इसके अलावा थाना एट के मुख्य आरक्षी बडेलाल, डकोर के आरक्षी धर्मपाल, जालौन के मुख्य आरक्षी रवि सिंह, गोहन के मुख्य आरक्षी धीरेन्द्र शिवहरे, कोंच के आरक्षी राहुल सिंह और कालपी के आरक्षी आशीष कुमार का भी स्थानांतरण पुलिस लाइन किया गया है।
इसी क्रम में कदौरा थाने के आरक्षी मानस मिश्रा, आटा थाने के आरक्षी लक्ष्मण परिहार, सिरसाकलार के आरक्षी अमित दुबे, माधौगढ़ के आरक्षी मनीष कुमार शुक्ला और रेंढर के आरक्षी ऋषि सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
वहीं, डकोर थाने में तैनात आरक्षी चालक नन्द किशोर, एट थाने के आरक्षी चालक अजय कुमार पाल, कदौरा थाने के मुख्य आरक्षी चालक मुकेश पुरोहित और रेंढर थाने के आरक्षी अश्वनी कुमार का भी स्थानांतरण किया गया है।
पुलिस अधीक्षक की ओर से की गई इस प्रशासनिक कार्रवाई को जनपद में पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की दिशा में उठाए गए कदम के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, स्थानांतरण आदेश में इन पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजे जाने का उल्लेख है, किसी विशिष्ट अनुशासनात्मक कार्रवाई का कारण नहीं बताया गया है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link


