सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा की पूजा:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना रहे मौजूद, पत्नी ने बताया गोविंदा क्यों नहीं पहुंचे

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Sunita Ahuja Ganpati Celebration | Yashvardhan Tina Worship Govinda Missing

सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा की पूजा:बेटे यशवर्धन-बेटी टीना रहे मौजूद, पत्नी ने बताया गोविंदा क्यों नहीं पहुंचे2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के घर गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। गणेशोत्सव के दौरान गोविंदा और सुनीता के बेटे यशवर्धन और बेटी टीना भी मौजूद थे।

हालांकि, इस दौरान गोविंदा नजर नहीं आए। पैपराजी ने जब परिवार की तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद किए, तो सुनीता ने उन्हें लड्डू भी खिलाए।

सुनीता ने ANI से बातचीत में बताया कि गोविंदा फिलहाल अमेरिका में हैं और रात तक वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सफर के बाद वह थके होंगे, तो आज बप्पा के दर्शन करने नहीं आएंगे। हालांकि, कल दर्शन करने जरूर आएंगे। सुनीता ने कहा, “ये उन्हीं का घर है, उनको तो आना ही है।”

गणेश चतुर्थी से एक दिन पहले रविवार को सुनीता आहूजा गणपति बप्पा को घर लेकर आईं। इस दौरान वह अकेली ही ढोल की थाप पर डांस करती नजर आईं। तब भी गोविंदा उनके साथ नजर नहीं आए थे।

गोविंदा फिलहाल अमेरिका में हैं: सुनीता

गौरतलब है कि पिछले एक साल से गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी खबरों में है। पिछले महीने सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है।

दरअसल, पिछले साल गणेशोत्सव के कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में दावा किया था कि सुनीता ने गोविंदा से तलाक की याचिका दायर की थी। हालांकि, गणेशोत्सव के दौरान दोनों साथ नजर आए थे। साथ आने और गणेश विसर्जन पर जमकर थिरकने पर तलाक की खबरों पर विराम लग गया था।

देखिए गोविंदा- सुनीता के पिछले साल के सेलिब्रेशन की झलक-

गोविंदा ने पैपराजी को लड्डू बांटे थे।गोविंदा ने पैपराजी को लड्डू बांटे थे।गोविंदा और सुनीता ने गणेश विसर्जन के दौरान साथ में डांस किया था।गोविंदा और सुनीता ने गणेश विसर्जन के दौरान साथ में डांस किया था।

वहीं, गणेश चतुर्थी से पहले सुनीता ने एक जूम को इंटरव्यू में इस साल के गणेशोत्सव को लेकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि इस बार वह खुद गणपति बप्पा को घर लेकर आएंगी। उन्होंने इसकी वजह भी बताई थी।

सुनीता ने कहा था कि पिछले साल उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और बप्पा के आशीर्वाद से उन्हें दो टीवी शोज में काम करने का मौका मिला। उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने अपने बेटे के साथ एक फिल्म की है।

सुनीता ने यह भी बताया था कि उन्हें सबसे ज्यादा अच्छा तब लगता है, जब लोग उनके घर आकर गणपति बप्पा के दर्शन करते हैं। इस साल उन्होंने बप्पा से अपनी और परिवार की खुशियों के लिए प्रार्थना की है।

सुनीता आहूजा ने रियलिटी शो लॉक अप 2 और 'मां है ना' में काम किया है।सुनीता आहूजा ने रियलिटी शो लॉक अप 2 और ‘मां है ना’ में काम किया है।

इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने यह भी बताया कि वह इस साल गणपति बप्पा से क्या मांगना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह और उनके बच्चे यशवर्धन आहूजा और टीना आहूजा अच्छे लोगों के साथ काम करते रहें।

सुनीता ने कहा, “अगले गणपति तक मुझे अपना खुद का घर लेना है। ये मैं बप्पा से मांगूंगी। मुझे बस अपने बच्चों की सफलता, अपनी सफलता और खुशी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि वह अपनी जिंदगी में किसी तरह का तनाव नहीं चाहतीं। सुनीता ने बप्पा से प्रार्थना की कि उनकी और उनके बच्चों की जिंदगी से सभी नेगेटिव लोग दूर हो जाएं। साथ ही उन्हें अच्छे लोगों के साथ अच्छा काम करने का मौका मिलता रहे।

सुनीता आहूजा का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनीता आहूजा जल्द एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं। वह डायरेक्टर साजिद खान की फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत करेंगी। फिल्म में उनके बेटे यशवर्धन आहूजा, नितांशी गोयल और जेमी लीवर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 7 जनवरी 2027 को रिलीज होने वाली है।

गोविंदा की पत्नी सुनीता का भी बप्पा के आगमन का जश्न मनाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान न गोविंदा दिखे और न ही उनके बच्चे। उन्होंने इस दौरान चप्पल भी नहीं पहन रखी थी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आवासीय भूमि पर चल रहा अंजनी हॉस्पिटल सील:आवास विकास परिषद ने की कार्रवाई, भर्ती मरीजों को किया गया शिफ्ट

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra News | Anjani Hospital Sealed By Awas Vikas Parishad In Sikandra आवासीय भूमि पर चल रहा अंजनी हॉस्पिटल सील:आवास विकास परिषद ने की…

    बिग बॉस-20 शो में मैरी कॉम के कमेंट से विवाद:सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल से अपनी तुलना कर खुद को बेहतर बताया, टीम को मांगनी पड़ी माफी

    Hindi News Entertainment Bollywood Mary Kom Controversy | Big Boss 20 Saina Nehwal Sania Mirza Comparison बिग बॉस-20 शो में मैरी कॉम के कमेंट से विवाद:सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल से…

    You Missed

    Prince Harry and Meghan Markle return to the UK, and here’s why they’re surprised by the king’s published letter

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 0 views
    Prince Harry and Meghan Markle return to the UK, and here’s why they’re surprised by the king’s published letter

    आवासीय भूमि पर चल रहा अंजनी हॉस्पिटल सील:आवास विकास परिषद ने की कार्रवाई, भर्ती मरीजों को किया गया शिफ्ट

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 0 views
    आवासीय भूमि पर चल रहा अंजनी हॉस्पिटल सील:आवास विकास परिषद ने की कार्रवाई, भर्ती मरीजों को किया गया शिफ्ट

    Trump said the GOP’s midterm convention outperformed the NFL. Ratings show otherwise | CNN Business

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 2 views
    Trump said the GOP’s midterm convention outperformed the NFL. Ratings show otherwise | CNN Business

    बिग बॉस-20 शो में मैरी कॉम के कमेंट से विवाद:सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल से अपनी तुलना कर खुद को बेहतर बताया, टीम को मांगनी पड़ी माफी

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 2 views
    बिग बॉस-20 शो में मैरी कॉम के कमेंट से विवाद:सानिया मिर्जा, साइना नेहवाल से अपनी तुलना कर खुद को बेहतर बताया, टीम को मांगनी पड़ी माफी

    Hochul urges New Yorkers to enroll in utility bill discount program to save on energy bills

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 3 views
    Hochul urges New Yorkers to enroll in utility bill discount program to save on energy bills

    पुलिस अधिकारियों को आपराधिक अवमानना नोटिस:फतेहपुर का मामला, 16 सितंबर को जिम्मेदार अफसर हाजिर हों

    • By dp
    • September 15, 2026
    • 3 views
    पुलिस अधिकारियों को आपराधिक अवमानना नोटिस:फतेहपुर का मामला, 16 सितंबर को जिम्मेदार अफसर हाजिर हों