- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Sant kabir nagar
- Santkabirnagar Shivling Vandalism Case | Youth Detained In Mehdawal
शिवलिंग खंडित करने की कोशिश, युवक हिरासत में:पुलिस बोली- मानसिक रूप से अस्वस्थ है आरोपी, जांच कर रहे हैंदेवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संतकबीरनगर के मेंहदावल कस्बे के कांटी मोहल्ले में शनिवार शाम करीब 4 बजे शिवलिंग को खंडित करने की कोशिश का मामला सामने आया।
.
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट के बाद मिली सूचना
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले के शिव प्रकाश पाण्डेय ने शाम 5:45 बजे सोशल मीडिया पर घटना की जानकारी पोस्ट की। इसके बाद मामले की चर्चा शुरू हो गई। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह स्वयं मौके पर गए थे। शिवलिंग को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मामले की जांच की जा रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link


