मन्नत बेचने की बात पर शाहरुख बोले:नई गैलरी से अब और भी चमकूंगा, ‘किंग’ की रिलीज डेट नहीं बदली, 24 दिसंबर को आएगी फिल्म

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shahrukh Khan Mannat Renovation & King Movie Release Date Update

मन्नत बेचने की बात पर शाहरुख बोले:नई गैलरी से अब और भी चमकूंगा, ‘किंग’ की रिलीज डेट नहीं बदली, 24 दिसंबर को आएगी फिल्म21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहरुख खान ने मंगलवार को #AskSRK सेशन में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने 300 करोड़ रुपए की कीमत वाले अपने घर ‘मन्नत’ के रेनोवेशन और नई गैलरी को लेकर अपडेट दिया। एक फैन ने मजाक में मन्नत बेचने की बात कही तो शाहरुख ने कहा कि नई गैलरी बन रही है और अब वह वहीं से फैंस को नजर आएंगे। उन्होंने फिल्म ‘किंग’ की रिलीज डेट भी कन्फर्म की और बताया कि फिल्म 24 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में आएगी।

फैन ने कहा- मन्नत बेच दीजिए, शाहरुख ने दिया मजेदार जवाब

शाहरुख खान सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। मंगलवार को उन्होंने एक्स पर #AskSRK सेशन किया। एक फैन ने उनकी चर्चित बालकनी को लेकर मजाकिया अंदाज में लिखा कि अगर वह वहां आकर फैंस का अभिवादन नहीं कर रहे हैं तो मन्नत बेच देनी चाहिए।

शाहरुख के जन्मदिन और दूसरे खास मौकों पर फैंस उनके घर के बाहर बड़ी संख्या में जुटते हैं। अभिनेता भी मन्नत की बालकनी से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन करते रहे हैं।

बोले- नई गैलरी बना रहा हूं, अब और भी चमकूंगा

फैन के कमेंट पर शाहरुख ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह मन्नत में नई गैलरी बनवा रहे हैं और अब उसी गैलरी से फैंस को नजर आएंगे। शाहरुख ने लिखा, ‘अब नई गैलरी बना रहा हूं ना तो और भी चमकूंगा नई गैलरी पर। साथ ही, उम्मीद है कि मेरे पास पकड़ने के लिए कुछ सहारा भी होगा।’

रेनोवेशन के चलते 60वें जन्मदिन पर बालकनी में नहीं आए थे

मन्नत में लंबे समय से रेनोवेशन का काम चल रहा है। इसी वजह से शाहरुख अपने 60वें जन्मदिन पर घर की बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन नहीं कर पाए थे। उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए फैंस से माफी भी मांगी थी। अभिनेता के मुताबिक, रेनोवेशन के दौरान उनके लिए नई गैलरी तैयार की जा रही है।

‘किंग’ की रिलीज डेट नहीं बदली, 24 दिसंबर को आएगी फिल्म

#AskSRK सेशन में शाहरुख ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस को अपडेट दिया। उन्होंने साफ किया कि फिल्म 24 दिसंबर 2026 को ही रिलीज होगी। इसकी रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक फैन ने फिल्म के ट्रेलर और दूसरे अपडेट्स को लेकर सवाल किया तो शाहरुख ने कहा कि फिल्म की रिलीज में करीब 100 दिन बाकी हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म से जुड़े सभी जरूरी अपडेट 24 दिसंबर से पहले सामने आएंगे।

बोले- सिद्धार्थ आनंद फिल्म को बेहतरीन बनाने में लगे हैं

शाहरुख ने फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की तारीफ करते हुए कहा कि टीम फिल्म को बेहतर बनाने के लिए समय ले रही है। उनका कहना था कि वे ऐसा काम करना चाहते हैं जिसे देखकर दर्शकों को खुशी हो और उन्हें ‘किंग’ पर गर्व महसूस हो।

उन्होंने कहा कि अभी सिर्फ बातचीत होगी, ट्रेलर बाद में आएगा। यानी फैंस को फिल्म के प्रमोशनल कंटेंट के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

‘किंग’ में नजर आएंगे ये कलाकार

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ में शाहरुख खान लीड रोल में हैं। फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा, राघव जुयाल और अरशद वारसी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स कर रहे हैं। ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

    Hindi News Entertainment Bollywood Bollywood Karwa Chauth 2026 Photos; Shilpa Shetty | Priyanka Chopra Rakul Preet आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल…

    शाहरुख खान@61:अफेयर की खबर छापने वाले को कहा- काट डालूंगा, मन्नत में पत्थर फेंके जाने पर बेटी सुहाना रोई तो दी धमकी; गुस्से के किस्से-

    Hindi News Entertainment Bollywood Shah Rukh Khan Birthday | King Khan Controversies & Angry Moments | Mumbai शाहरुख खान@61:अफेयर की खबर छापने वाले को कहा- काट डालूंगा, मन्नत में पत्थर…

    You Missed

    Anfernee Simons offers a glimpse of what he can bring

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    Anfernee Simons offers a glimpse of what he can bring

    आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 2 views
    आमिर की पत्नी गौरी ने मनाया पहला करवा चौथ:प्रियंका चोपड़ा, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह ने भी रखा व्रत, देखें तस्वीरें

    Is ‘Newlyweds’ Based on Téa Leoni & Tim Daly’s Real-Life Romance?

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    Is ‘Newlyweds’ Based on Téa Leoni & Tim Daly’s Real-Life Romance?

    शाहरुख खान@61:अफेयर की खबर छापने वाले को कहा- काट डालूंगा, मन्नत में पत्थर फेंके जाने पर बेटी सुहाना रोई तो दी धमकी; गुस्से के किस्से-

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    शाहरुख खान@61:अफेयर की खबर छापने वाले को कहा- काट डालूंगा, मन्नत में पत्थर फेंके जाने पर बेटी सुहाना रोई तो दी धमकी; गुस्से के किस्से-

    El ultimátum de Bukele a las poderosas bandas de Haití tras el secuestro de 4 militares salvadoreños – BBC News Mundo

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 8 views
    El ultimátum de Bukele a las poderosas bandas de Haití tras el secuestro de 4 militares salvadoreños – BBC News Mundo

    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण

    • By dp
    • October 30, 2026
    • 7 views
    गोरखपुर को मिलेगा 1663 करोड़ की परियोजनाओं का दीपावली गिफ्ट:कल CM योगी करेंगे ROB व गोड़धोइया नाला का लोकार्पण