आवासीय भूमि पर चल रहा अंजनी हॉस्पिटल सील:आवास विकास परिषद ने की कार्रवाई, भर्ती मरीजों को किया गया शिफ्ट

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Agra
  • Agra News | Anjani Hospital Sealed By Awas Vikas Parishad In Sikandra

आवासीय भूमि पर चल रहा अंजनी हॉस्पिटल सील:आवास विकास परिषद ने की कार्रवाई, भर्ती मरीजों को किया गया शिफ्टआगरा2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आवासीय उपयोग के लिए आवंटित भूखंड पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अस्पताल का निर्माण कर उसका संचालन किया जा रहा था। उ.प्र. आवास एवं विकास परिषद ने सिकंदरा योजना के सेक्टर-2बी स्थित अंजनी हॉस्पिटल को सील कर दिया। अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार पाल के आदेश पर

.इसी अस्पताल पर हुई करवाईइसी अस्पताल पर हुई करवाई

सीलिंग के समय अस्पताल में 5-6 मरीज मौजूद थे। सीएमओ कार्यालय की टीम ने मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की थी, लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी। मरीज डिस्चार्ज होकर चले गए, इसके बाद अस्पताल को सील किया गया।

डॉ. नरेंद्र सिंह को आवासीय उपयोग के लिए मिला था भूखंड

प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल जीएम खान ने बताया कि सिकंदरा योजना के सेक्टर-2बी में भूखंड संख्या-1149 डॉ. नरेंद्र सिंह को आवासीय प्रयोजन के लिए आवंटित किया गया था। इस भूखंड पर सक्षम स्तर से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अस्पताल का निर्माण किया गया और ‘अंजनी हॉस्पिटल’ के नाम से संचालन किया जा रहा था। मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मौके पर नोटिस चस्पा किया गया। इसके बाद सीएमओ कार्यालय के अधिकारियों की मौजूदगी में भवन को सील कर दिया गया।

अस्पताल सील करने के दौरान भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्टअस्पताल सील करने के दौरान भर्ती मरीजों को दूसरे अस्पताल में किया गया शिफ्ट

अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

पूरी कार्रवाई अधिशासी अभियंता सूरजपाल सिंह के नेतृत्व में हुई। सीलिंग के दौरान प्रवर्तन दल के साथ सहायक अभियंता मयंक कुमार कौशिक, अवर अभियंता सुनील कुमार यादव, सीएमओ कार्यालय के प्रतिनिधि और स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

आवासीय भूखंडों के व्यावसायिक इस्तेमाल पर कार्रवाई जारी रहेगी

परिषद के अधीक्षण अभियंता पंकज कुमार पाल ने कहा कि आवासीय भूखंडों का व्यावसायिक या अन्य गैर-अनुमोदित उपयोग करने और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

LockIconContent blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Codeएप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskarपूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Source link

dp

Related Posts

मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

Hindi News Local Uttar pradesh Badaun Sardar Patel Jayanti: Budaun Mujaria Police Station National Unity Day मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने…

हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली, अन्य स्थानों पर कार्यक्रम

Hindi News Local Uttar pradesh Hathras Hathras Sardar Patel Jayanti: Police Officials Take Oath | News हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली,…

You Missed

Man in Halloween costume stabs 2 people at coffee shop: APD

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
Man in Halloween costume stabs 2 people at coffee shop: APD

मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 0 views
मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

Red Baron pizza worker goes viral after impassioned video confrontation

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 2 views
Red Baron pizza worker goes viral after impassioned video confrontation

हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली, अन्य स्थानों पर कार्यक्रम

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 2 views
हाथरस में सरदार पटेल की जयंती पर कार्यक्रम:पुलिस लाइन में अधिकारियों ने शपथ ली, अन्य स्थानों पर कार्यक्रम

FIRST ALERT WEATHER: Heavy floods hit Las Vegas valley on Friday

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 4 views
FIRST ALERT WEATHER: Heavy floods hit Las Vegas valley on Friday

जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए

  • By dp
  • October 31, 2026
  • 4 views
जैकी श्रॉफ, आनंद पंडित की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचे:टाइगर पर हमले के बाद दूसरी पब्लिक अपीयरेंस, रकुल प्रीत, उर्वशी रौतेला, सोनू निगम समेत कई सेलेब्स आए