सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र ने सुसाइड किया:कानपुर में प्रेम प्रसंग में टूटा सपना, मौसी के घर रहकर कर रहा था तैयारी

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Kanpur
  • Kanpur Army Aspirant Suicide | Love Affair Case In Chakeri

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र ने सुसाइड किया:कानपुर में प्रेम प्रसंग में टूटा सपना, मौसी के घर रहकर कर रहा था तैयारीनूरुल अली | कानपुर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां ई-बस डिपो के बाहर मंगलवार शाम एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वह सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। छात्र अपनी मौसी के घर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।

मां का फोन नहीं उठने पर दोस्त आशीष मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि छात्र बेहोश पड़ा था। आशीष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कांशीराम अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात 11 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान विवेक कुमार उर्फ सचिन (25) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से कानपुर देहात के रानियां स्थित बिलई गांव का रहने वाला था। उसके पिता अवधेश कुमार एक फैक्ट्री में गार्ड हैं। परिवार में मां शिरोमणि और बहनें सोनम व लक्ष्मी हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि सचिन दो महीने पहले अहिरवां निवासी मौसी सुरुचि और मौसा सिद्धनाथ के घर आया था। वह यहां रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था।

मंगलवार शाम सचिन अहिरवां स्थित ई-बस चार्जिंग पॉइंट के बाहर पहुंचा और वहीं बैठकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी मां शिरोमणि ने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद मां ने उसके दोस्त आशीष को फोन किया।

मृतक की मां ने बताया कि गांव की एक युवती से सचिन का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी वजह से उसे मौसी के घर भेजा गया था। परिवार के लोगों के मुताबिक, आत्महत्या से पहले सचिन ने फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम से अपनी तस्वीरें भी हटा दी थीं। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    बरेली में कांग्रेस ने महारैली तैयारी की तेज:भाजपा सरकार पर रैली रोकने के लिए बाधाएं पैदा करने का लगाया आरोप

    Hindi News Local Uttar pradesh Bareilly Congress Maha Rally Preparations In Bareilly | BJP Obstruction Allegations बरेली में कांग्रेस ने महारैली तैयारी की तेज:भाजपा सरकार पर रैली रोकने के लिए…

    कोठिया धाम में धार्मिक कार्यक्रम:51 हजार गायत्री मंत्रों के जप का संकल्प लेकर शुरू हुआ महायज्ञ

    Hindi News Local Uttar pradesh Mau Kothia Dham Mau Mahayagya | 51000 Gayatri Mantra Jap Sankalp Update कोठिया धाम में धार्मिक कार्यक्रम:51 हजार गायत्री मंत्रों के जप का संकल्प लेकर…

    You Missed

    Megan Fox’s Seductive Instagram Photos Have an Unexpected Twilight Connection

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    Megan Fox’s Seductive Instagram Photos Have an Unexpected Twilight Connection

    बरेली में कांग्रेस ने महारैली तैयारी की तेज:भाजपा सरकार पर रैली रोकने के लिए बाधाएं पैदा करने का लगाया आरोप

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 0 views
    बरेली में कांग्रेस ने महारैली तैयारी की तेज:भाजपा सरकार पर रैली रोकने के लिए बाधाएं पैदा करने का लगाया आरोप

    Pokémon Happy Meals Are Coming to McDonald’s in an Exciting New Way

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    Pokémon Happy Meals Are Coming to McDonald’s in an Exciting New Way

    कोठिया धाम में धार्मिक कार्यक्रम:51 हजार गायत्री मंत्रों के जप का संकल्प लेकर शुरू हुआ महायज्ञ

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 4 views
    कोठिया धाम में धार्मिक कार्यक्रम:51 हजार गायत्री मंत्रों के जप का संकल्प लेकर शुरू हुआ महायज्ञ

    Man in Halloween costume stabs 2 people at coffee shop: APD

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    Man in Halloween costume stabs 2 people at coffee shop: APD

    मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ

    • By dp
    • October 31, 2026
    • 5 views
    मुजरिया थाने में राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम:सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस स्टाफ को दिलाई शपथ