- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Saharanpur
- Saharanpur Son Beats Father | CCTV Footage Viral, Police Arrest
सहारनपुर में पिता की बेटे ने कर दी पिटाई…CCTV:बुजुर्ग को थप्पड़ और मुक्का मारने का वीडियो वायरल, पुलिस ने किया अरेस्ट, पिता छोड़ने की लगा रहा गुहारसहारनपुर1 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अपने पिता को थप्पड़ मारते हुए बेटा।
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ग्राम मानकमऊ में एक बेटे द्वारा अपने बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुल
.अपने पिता को थप्पड़ मारते हुए बेटा।
जानकारी के अनुसार, आरोपी गुलफिशान ने अपने पिता तहसीन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उन्हें दो थप्पड़ और एक मुक्का मारा। इतना ही नहीं, उसने पिता का गिरेबान पकड़कर उन्हें झकझोर भी दिया। पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके वायरल होने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मुक्का मारता हुआ।
मामले में एक दिलचस्प पहलू यह भी सामने आया है कि मारपीट का शिकार हुए पिता तहसीन ने स्वयं पुलिस को फोन कर अपने बेटे को छोड़ने की अपील की। बताया जा रहा है कि उन्होंने सांसद इमरान मसूद से भी संपर्क कर बेटे को छुड़वाने की मांग की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष त्यागी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक संपत्ति विवाद की बात सामने आई है। वहीं, परिजनों ने आरोपी बेटे की मानसिक स्थिति ठीक न होने का भी दावा किया है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें
Source link




