लखनऊ विश्वविद्यालय में 'एआई और योग' पर सेमिनार:विशेषज्ञों ने तकनीक और मानवीय मूल्यों के संतुलन पर जोर दिया

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Lucknow
  • Lucknow University AI & Yoga Seminar: Experts Stress Tech Human Values Balance

लखनऊ विश्वविद्यालय में ‘एआई और योग’ पर सेमिनार:विशेषज्ञों ने तकनीक और मानवीय मूल्यों के संतुलन पर जोर दियाअतुल कुमार सिंह | लखनऊ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग और फैकल्टी ऑफ योग एवं ऑल्टरनेटिव मेडिसिन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस श्रृंखला के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया। जिसका विषय ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं योग’ था। योग सभागार में हुए इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने एआई और योग के समन्वय को भविष्य की आवश्यकता बताया और तकनीक तथा मानवीय मूल्यों के संतुलन पर जोर दिया।

संकाय समन्वयक डॉ. अमरजीत यादव ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और योग का मेल वर्तमान समय की बड़ी जरूरत है। उन्होंने बताया कि एआई योग के क्षेत्र में अनुसंधान, शिक्षा और स्वास्थ्य प्रबंधन को अधिक सरल, प्रभावी और व्यापक बना रहा है।

योग का उद्देश्य मानव कल्याण हो

डॉ. यादव ने आगे कहा कि तकनीकी युग की चुनौतियों के बीच योग मानसिक संतुलन, एकाग्रता, आत्मनियंत्रण और मानवीय मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने जोर दिया कि तकनीक तभी सार्थक है जब उसका उद्देश्य मानव कल्याण हो। उन्होंने युवाओं से भारतीय ज्ञान परंपरा और योग के मूल्यों को समझने का आह्वान भी किया।

डिजिटल प्लेटफॉर्म ने योग शिक्षा को नई दिशा दी

मोनिका सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एआई आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप्लिकेशन ने योग शिक्षा को नई दिशा दी है। इससे विद्यार्थियों के लिए योग सीखना पहले से अधिक आसान और सुलभ हुआ है। उन्होंने बताया कि एआई की मदद से योग प्रशिक्षण का वैज्ञानिक मूल्यांकन, अभ्यास की निगरानी और व्यक्तिगत मार्गदर्शन अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

मनीषा दत्ता ने कहा कि 21वीं सदी में एआई ने दुनिया को बदल दिया है, जबकि योग हजारों वर्षों से मानव जीवन को दिशा देता आया है। उन्होंने तुलना करते हुए बताया कि एआई जहां मशीनों को सोचने की क्षमता देता है, वहीं योग मनुष्य को स्वयं को समझने और संतुलित रखने की शक्ति प्रदान करता है।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    Hindi News Local Uttar pradesh Lakhimpur kheri Bijua Lakhimpur Kheri News | Youth Body Found In Sharda River After Missing शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी…

    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    Hindi News Local Uttar pradesh Agra Agra Weather Update | Temperature Drop & Clear Sunshine Forecast आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार…

    You Missed

    Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    Warriors choosing De’Anthony Melton over Anfernee Simons is already backfiring

    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 0 views
    शारदा बंधे के पानी में मिला लापता युवक का शव:लखीमपुर-खीरी में 22 अक्टूबर से था गायब, कपड़े मिलने के बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका

    Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    Sydney Sweeney puts a risqué twist on Christmas classics in new Syrn lingerie campaign

    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 4 views
    आगरा में 30 अक्टूबर तक साफ रहेगा मौसम:तापमान में एक डिग्री की गिरावट, रविवार सुबह से खिली धूप

    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    La viral frase de Neymar: “Cuando me retire, voy a pasar un año sin hacer un carajo, rascándome las pelotas”

    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी

    • By dp
    • October 25, 2026
    • 5 views
    आराधना मिश्रा मोना का प्रयागराज दौरा आज:सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगी,1 नवंबर दिल्ली महारैली की तैयारी पर चर्चा करेंगी