देवर-भाभी को कमरे में पकड़ा, जूते की माला पहनाकर घुमाया:फर्रुखाबाद में दोनों को गांव से निकाला, महिला पुलिस से बोली-मेरे तीनों बच्चे मुझे दिला दो

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Farrukhabad
  • Nawabganj
  • Farrukhabad Devar Bhabhi Expelled | Honour Killing Threat, Village Outcast

देवर-भाभी को कमरे में पकड़ा, जूते की माला पहनाकर घुमाया:फर्रुखाबाद में दोनों को गांव से निकाला, महिला पुलिस से बोली-मेरे तीनों बच्चे मुझे दिला दोआभास मिश्रा | नवाबगंज(फर्रुखाबाद), फर्रुखाबाद5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के नवाबगंज क्षेत्र में देवर-भाभी परिजनों ने एक कमरे में पकड़ लिया, जिसके बाद कथित तौर पर उन्हें जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया गया और अपमानित कर गांव से निकाल दिया गया। महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, एक युवक का अपनी पारिवारिक भाभी से मेलजोल बढ़ गया था। दोनों अक्सर मिलते थे। इसकी भनक महिला की देवरानी और परिवार के अन्य सदस्यों को लगी। परिवार के लोगों ने महिला को युवक से दूरी बनाने की हिदायत दी और उसकी निगरानी शुरू कर दी।

युवक बोला-मुझे जानबूझकर बंद किया गया

17 मई को युवक भाभी के घर ठंडा पानी लेने गया था। देवरानी और सास ने उसे कमरे में रखे फ्रिज से पानी लेने को कहा। जैसे ही युवक कमरे में घुसा, देवरानी और सास ने बाहर से कुंडी लगा दी। कमरे में भाभी को देखकर युवक सन्न रह गया। इसी बीच देवरानी और सास ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

तमंचे से गोली मारने की दी धमकी

महिला के अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और कमरे की कुंडी खोलकर देखा, तो देवर और भाभी अंदर बंद मिले। इस पर महिला के परिजनों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया।

महिला के भाई ने मौके पर पहुंचकर महिला की भी पिटाई की और तमंचे से दोनों को गोली मारने की धमकी दी।

जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

आरोप है कि इस दौरान परिजनों ने देवर और भाभी को घर के आंगन में लाकर जूतों की माला पहनाई। उन्हें अपमानित करते हुए गांव में घुमाया गया। इसके बाद गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर लाकर लगभग डेढ़ घंटे तक जूतों की माला पहनाकर खड़ा रखा गया। आने-जाने वाले लोगों को उनके कृत्य के बारे में बताकर शर्मसार किया गया।

इसके बाद दोनों को सड़क पर छोड़ दिया गया और धमकी दी गई कि दोबारा गांव में नजर आने पर जान से मार दिया जाएगा। गांव से अपमानित होने के बाद दोनों मथुरा चले गए।

कुछ दिन रहने के बाद वे अपनी रिश्तेदारी में हाथरस ठहरे। रविवार शाम देवर, भाभी को लेकर फर्रुखाबाद पहुंचा। यहां देवर को भाभी के परिजनों के होने की जानकारी मिली, जिस पर वह भाभी को फर्रुखाबाद छोड़कर कासगंज लौट गया।

महिला ने थाने में दी तहरीर

महिला ने थाना कादरीगेट पहुंचकर घटना की तहरीर पुलिस को दी। कादरीगेट पुलिस ने घटनास्थल नवाबगंज का होने पर उसे नवाबगंज भेज दिया। नवाबगंज थाने पहुंचकर महिला ने पुलिस को घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

मामले की हो रही है जांच

क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने महिला को रिश्ते के देवर के साथ लगभग दो सप्ताह पूर्व कमरे में पकड़ लिया था। परिजनों ने महिला के भाई को बुलाया और घरवालों ने महिला व देवर को घर से बाहर निकाल दिया।

जिस पर दोनों मथुरा व मेरठ आदि में घूमते रहे। रविवार को महिला ने थाने आकर शिकायत की और अपने तीन बच्चों को दिलाने की मांग की। फिलहाल जूते पहनाने की घटना की पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

    Hindi News Entertainment Bollywood Pranit More Viral Video Row; Biryani Joke Controversy | Corpses Private Parts ‘शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक’:‘370 की बिरयानी’ विवाद के बीच प्रणित…

    पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

    Hindi News Entertainment Bollywood Badshah Marriage Rumours Row; Isha Rikhi Viral Photo | Punjabi Actress पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर…

    You Missed

    Jodie Turner-Smith Could Stop Traffic In Her Red Crocodile Suit

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 0 views
    Jodie Turner-Smith Could Stop Traffic In Her Red Crocodile Suit

    'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 0 views
    'शवों के प्राइवेट पार्ट्स का उड़ता है मजाक':'370 की बिरयानी' विवाद के बीच प्रणित मोरे के शो का एक और वीडियो वायरल

    Riley Green Concert on TODAY: What You Need to Know

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 1 views
    Riley Green Concert on TODAY: What You Need to Know

    पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 0 views
    पंजाबी एक्ट्रेस ने बादशाह को बताया पति देव:ईशा रिखी ने रैपर के साथ फोटो शेयर कर कहा- मेरी शादी हो चुकी है

    Golf WAG Jena Sims gets excited talking about meeting Travis Kelce and reveals that he’s her ‘hall pass’

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 1 views
    Golf WAG Jena Sims gets excited talking about meeting Travis Kelce and reveals that he’s her ‘hall pass’

    मूवी रिव्यू – ‘मैं वापस आऊंगा’:प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार… इम्तियाज अली की फिल्म इमोशनल करती है, मगर कुछ सवाल भी छोड़ जाती है

    • By dp
    • June 11, 2026
    • 3 views
    मूवी रिव्यू – ‘मैं वापस आऊंगा’:प्यार, बंटवारा और 78 साल का इंतजार… इम्तियाज अली की फिल्म इमोशनल करती है, मगर कुछ सवाल भी छोड़ जाती है