बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन:उन्नाव में नाराज ग्रामीणों का पावर हाउस पर प्रदर्शन, अधिकारियों से तीखी नोकझोंक

  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Unnao
  • Unnao Power House Protest | Villagers Clash With Electricity Officials

बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन:उन्नाव में नाराज ग्रामीणों का पावर हाउस पर प्रदर्शन, अधिकारियों से तीखी नोकझोंकउन्नाव1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र की बदरका चौकी के अंतर्गत बंथर पावर हाउस पर बुधवार को बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कल्लू सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।

इस दौरान एसडीओ अरविंद कुमार सिंह, जेई आशुतोष त्रिपाठी समेत विभागीय कर्मचारियों से प्रदर्शनकारियों की तीखी नोकझोंक हुई। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। काफी देर तक पावर हाउस परिसर में गहमागहमी का माहौल रहा।

कई-कई घंटे बिजली न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई-कई घंटे बिजली न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण बोले- कई घंटे बिजली नहीं मिलने से बढ़ी परेशानी

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कई-कई घंटे बिजली न मिलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूपीएसआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जबकि आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को बिजली के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जिन गांवों की जमीन पर पावर हाउस और औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए गए हैं, उन्हीं गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था खराब क्यों है।

कई लोग गंभीर बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं और कुछ लोगों में कैंसर जैसी बीमारी भी सामने आई है।कई लोग गंभीर बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं और कुछ लोगों में कैंसर जैसी बीमारी भी सामने आई है।

फैक्ट्रियों से निकलने वाले पानी की समस्या भी उठाई

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी प्रदूषण की समस्या भी उठाई। उनका आरोप है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे और कथित रूप से प्रदूषित पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है। इससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या बनी हुई है।

ग्रामीणों ने दावा किया कि दूषित पानी के कारण कई लोग गंभीर बीमारियों से प्रभावित हो रहे हैं और कुछ लोगों में कैंसर जैसी बीमारी भी सामने आई है। हालांकि इन स्वास्थ्य संबंधी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

बिजली विभाग के अधिकारियों से हुई बहस

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच बिजली आपूर्ति को लेकर बहस हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने मांग की कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती बंद कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

इसके साथ ही औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले पानी की समस्या का संबंधित विभागों से समाधान कराने की भी मांग की गई।

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कल्लू सिंह ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से बिजली कटौती और अन्य समस्याओं से परेशान हैं।जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कल्लू सिंह ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से बिजली कटौती और अन्य समस्याओं से परेशान हैं।

बोले कल्लू सिंह-समस्या दूर नहीं हुई तो आंदोलन होगा व्यापक

जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी कल्लू सिंह ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से बिजली कटौती और अन्य समस्याओं से परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद

प्रदर्शन में कल्लू सिंह, अनिल सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह, अमन दुबे, विपिन साहू, दीपक सिंह, विशाल सिंह, पवन सिंह (फौजी), अक्की सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

.दैनिक भास्कर को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं ➔Google Preferred Source CTA

    Source link

    dp

    Related Posts

    दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

    Hindi News Entertainment Bollywood Diljit Dosanjh Bihar Concert Cancelled | Administration Security Denial दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो…

    ललितपुर DM-SP ने यातायात माह की रैली को दिखाई हरी-झंडी:SP बोले- नियमों का पालन खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी

    Hindi News Local Uttar pradesh Lalitpur Lalitpur Traffic Awareness Month | DM Satya Prakash SP Sanjeev Bajpai ललितपुर DM-SP ने यातायात माह की रैली को दिखाई हरी-झंडी:SP बोले- नियमों का…

    You Missed

    दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 0 views
    दिलजीत दोसांझ बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे:प्रशासन ने नहीं ली क्राउड मैनेजमेंट की जिम्मेदारी; दिल्ली शो के लिए भी दूसरी बार में मिली थी परमिशन

    Tomorrow’s Top 25 Today: Ohio State falls from top 10, USC reenters college football rankings after upset win

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    Tomorrow’s Top 25 Today: Ohio State falls from top 10, USC reenters college football rankings after upset win

    ललितपुर DM-SP ने यातायात माह की रैली को दिखाई हरी-झंडी:SP बोले- नियमों का पालन खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    ललितपुर DM-SP ने यातायात माह की रैली को दिखाई हरी-झंडी:SP बोले- नियमों का पालन खुद के साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी

    Man who pleaded guilty in scheme to bribe Feeding Our Future juror sentenced

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 3 views
    Man who pleaded guilty in scheme to bribe Feeding Our Future juror sentenced

    सोहेल खान ने फैशन वीक में किया रैंप वॉक:शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन भी पहुंचीं; देखें तस्वीरें

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    सोहेल खान ने फैशन वीक में किया रैंप वॉक:शिल्पा शेट्टी, खुशी कपूर और लीजा हेडन भी पहुंचीं; देखें तस्वीरें

    Travis Scott’s Cactus Jack x Rockstar Games x Nike Air Force 1 Low GTA 6 Pack Releases November 2026

    • By dp
    • November 1, 2026
    • 5 views
    Travis Scott’s Cactus Jack x Rockstar Games x Nike Air Force 1 Low GTA 6 Pack Releases November 2026